Author: shivam kumar

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रेसिडेंशियल रेफरेंस को केंद्र सरकार के साथ जोड़ते हुए इसकी तीखी आलोचना की है। उन्होंने इसे संविधान के तहत पहले से तय किए गए प्रावधानों को कमजोर करने का प्रयास बताया। स्टालिन ने कहा कि यह कदम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि तमिलनाडु के राज्यपाल भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी गैर-भाजपा शासित राज्यों और पार्टी नेताओं से अपील की कि वे इस कानूनी संघर्ष में एकजुट हों। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तमिलनाडु इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा और विजयी होगा। उन्होंने एक जारी…

Read More

रांची। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से देश के सभी राज्यों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) में ट्रेनिंग देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड के बीएलओ, वालंटियर एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप के साथ निर्वाचन से संबंधित 402 सदस्य की टीम नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में 19 और 20 मई को आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेंगे। के रवि कुमार गुरुवार को निर्वाचन सदन में ऑनलाइन माध्यम से सभी संबंधित…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिलान्तर्गत चाकुलिया प्रखण्ड के भालुकबिंधा गांव में स्वतंत्रता सेनानी चानकु महतो की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण के उपरांत राज्यपाल ने वीर शहीद चानकु महतो के साहस और बलिदान को नमन किया और कहा कि यह प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि इतिहास की जीवंत स्मृति है, जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि चानकु महतो न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि अधिकारों की रक्षा के लिए जनचेतना के अग्रदूत भी थे। राज्यपाल ने कहा कि चानकु महतो के प्रसिद्ध…

Read More

पलामू। पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पलामू जिले में नागरिक मंच के तत्वावधान में गुरुवार सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, पांकी के विधायक डॉक्टर शशि भूषण मेहता, भाजपा नेता मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जिले के लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा मेदिनीनगर में संस्कृत महाविद्यालय के मैदान-साहित्य समाज चौक से डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक-छः मुहान तक निकली। इसमें शामिल लोग हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए थे और देशभक्ति…

Read More

गिरिडीह। डुमरी थाना इलाके मे स्थित कुलगो टोल प्लाजा के समीप फ्रिज लोडेड कंटेनर में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इसमें लगभग 10 लाख से अधिक का फ्रिज (रेफ्रिजरेटर ) जलकर खाक हो गई । हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने कई फ्रिज को जलने से बचा लिया। बताया गया कि फ्रिज लोडेड कंटेनर (एचआर-38ए-2678) के चालक ने बेकाबू होकर एक अज्ञात गाड़ी को पीछे से जोरदार टककर मार दी। इस दौरान कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। जब वो बेफिक्र हो कर आगे बढ़ा, तो कांटेनर से धुंआ निकलना शुरू हो गया और…

Read More

पटना/दरभंगा। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास के छात्रों को ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम में संबोधित किया। प्रशासन ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन कांग्रेस नेता वहां पहुंचे और छात्रों से संवाद किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि बिहार की पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की लेकिन मुझे नहीं रोक पाई, क्योंकि आप सभी की शक्ति मेरे पीछे है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार उनको दरभंगा में छात्रों से संवाद करने से रोक रही है, लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा…

Read More

रांची। झारखंड के उत्पाद और मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। इसके बाद उन्हें गुरुवार को रांची के धुर्वा स्थित पारस अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत पारस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल से योगेंद्र प्रसाद को अब छुट्टी दे दी गयी है। अस्पताल से मंत्री अपने आवास पर चले गए हैं जहां वह रिम्स के चिकित्सक की देखरेख में रहेंगे। हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट पर रहने की सलाह दी है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद…

Read More

विशेष कहीं न्यूक्लियर रेडिएशन वाली थ्योरी सही तो नहीं, क्यों घूम रहा था अमेरिका का प्लेन हमारी सेना ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर ब्लफ की हवा निकाल दी : मोदी पाकिस्तान तो दूसरे ही दिन युद्ध हार चुका था, वो तो ट्रंप के पैर पकड़ने में साढ़े तीन दिन लग गये विश्व के सबसे प्रख्यात मिलिट्री एक्सपर्ट का दावा: ये तो क्लीयर कट भारत की जीत है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। आज विश्व में चाहे मेन स्ट्रीम मीडिया हो या सोशल मीडिया पाकिस्तान को लेकर एक चर्चा सुर्खियों में बनी हुई है। क्या…

Read More

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के रिवाइज्ड शेड्यूल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बड़ा फायदा मिला है। वेस्टइंडीज ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड और इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टोन टीम में दोबारा शामिल हो गए हैं। शेफर्ड के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और मेंटर ड्वेन ब्रावो भी भारत लौटे हैं। वेस्टइंडीज बोर्ड की मंजूरी बाकी, शेफर्ड की उपलब्धता पर सस्पेंस शेफर्ड वेस्टइंडीज की उस वनडे टीम का हिस्सा हैं जो 29 मई से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी। संयोग से यही तारीख आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की भी है। अब तक क्रिकेट वेस्टइंडीज ने…

Read More

इंफाल। मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में बीते 24 घंटों में चले विशेष तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित चिन-कुकी लिबरेशन आर्मी (केसीएलए) के एक शीर्ष कैडर समेत विभिन्न संगठनों के 10 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नौ अन्य संगठनों के उग्रवादी थे। गिरफ्तार किए गए कैडर की पहचान डेविड नगमजांग (25) के रूप में हुई है, जो कि केसीएलए/यूपीएलएफ का स्वयंभू सार्जेंट मेजर है और काकचिंग जिले के एम. तातजांग गांव का निवासी है। पुलिस प्रवक्ता द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार, नगमजांग पिछले तीन वर्षों से चुराचांदपुर जिले के जोवेंग गांव से अपनी गतिविधियां चला…

Read More

अवंतीपोरा। जम्मू और कश्मीर के अवंतीपोरा के नादेर-त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू होने की सूचना पुलिस ने दी है। जम्मू-कश्मीर के जोनल पुलिस मीडिया सेंटर ने आज सुबह अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा कि अवंतीपोरा के नादेर-त्राल इलाके में मुठभेड़ चल रही है। पुलिस मीडिया सेंटर ने एक्स पर लिखा, ”अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।” उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को शोपियां में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध तीन आतंकवादी मारे गए। इनमें दो की…

Read More