Author: shivam kumar

-बासुकीनाथ में भी लगा भक्तों का तांता देवघर/बासुकीनाथ। राजकीय श्रावणी मेला की पहली सोमवारी को देवघर बाबाधाम में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। रविवार देर रात से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कतार में लगने लगे थे। शहर के शिवराम झा चौक से लेकर करीब चार किलोमीटर लंबी कतार लग गयी थी। जहां हजारों श्रद्धालु पूरी रात अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पहली सोमवारी पर 2.5 लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं, बासुकीनाथ में भी भक्तों का तांता लगा रहा। जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी। बाबा बैद्यनाथ की हुई विशेष पूजा: पहली सोमवारी पर बाबा…

Read More

-एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद जिला के ठिकानों पर पहुंची रांची। 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआइडी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद जिला के 18 ठिकानों पर ठिकानों पर छापेमारी की। इस संबंध में सीआइडी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में दर्ज कांड संख्या 16/2026, के अनुसंधान के क्रम में छापामारी की गयी है। परीक्षा में…

Read More

-साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान जामताड़ा के सीमावर्ती इलाके में उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी। घटना के बाद एफएसएल की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से सुजीत सिन्हा को साहिबगंज जेल से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। पुलिस…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि ड्रग्स कुछ समय के लिए हाई देता है लेकिन आपके करियर और फैमिली लाइफ को लो कर देता है। ऐसे में हमें संकल्प लेना चाहिए कि हमारे युवा नशा और ड्रग्स के खतरों को समझकर जागरुक रहते हुए इससे दूर रहें। प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रव्यापी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 28 हजार से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक युवा जुड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि…

Read More

बिहार की राजनीति में राजेश रंजन, जिन्हें पप्पू यादव के नाम से जाना जाता है, लंबे समय से एक चर्चित और विवादों से जुड़े नेता रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई दलों के साथ काम किया और कई बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। समाजवादी राजनीति से शुरुआत करने के बाद वे राष्ट्रीय जनता दल (राजद), लोक जनशक्ति पार्टी और बाद में अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के माध्यम से सक्रिय रहे। वर्ष 2024 में उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया। हालांकि पूर्णिया लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव…

Read More

भागलपुर। स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहपुर प्रखंड में बन रहा नया सामुदायिक भवन जल्द ही आम जनता को समर्पित होगा। रविवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमालपुर पंचायत के वार्ड संख्या-9 में पहुंचकर इस निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का औचक स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और ईंट, सीमेंट तथा अन्य निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। कार्य स्थल पर मौजूद विभागीय अभियंताओं और संवेदक को कड़े निर्देश देते हुए मंत्री ने…

Read More

रांची। राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़े युवक हीरालाल को प्रशासन और पुलिस ने करीब आठ घंटे की लगातार कोशिशों के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों द्वारा काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद वह नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। टावर से उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने भेज दिया। नीचे आने के बाद हीरालाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के लिए टावर से नीचे उतरा है। परिवार से मिलते ही वह भावुक हो गया…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम अस्पताल परिसर में भाजपा कार्यकर्ता के साथ कथित मारपीट का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू शनिवार देर रात पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता मनीष शर्मा के आवास पहुंचीं। उन्होंने मनीष शर्मा और उनके परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा निष्पक्ष जांच कर दोषी होमगार्ड जवानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, भुइयांडीह लकड़ी टाल निवासी एवं भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मनीष शर्मा अपनी बहन के इलाज की जानकारी लेने एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल परिसर…

Read More

नई दिल्ली: सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन अधिनियम, 2026 अब पूरे देश में लागू हो गया है। संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके बाद कानून मंत्रालय ने शुक्रवार को राजपत्र (गजट) अधिसूचना जारी कर इसके लागू होने की जानकारी दी। नए कानून के तहत पेपर लीक और परीक्षा में धांधली करने वालों के लिए पहले की तुलना में कहीं अधिक सख्त सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया…

Read More

भोगापुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भोगापुरम स्थित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत 5,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रतिवर्ष लगभग…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आयोध्या छावनी बोर्ड के सहायक स्वच्छता निरीक्षक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें ब्यूरो ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। सीबीआई के मुताबिक 28 जुलाई को शिकायतकर्ता ने कुछ परिचितों को अनुबंध पर हाउसकीपिंग कार्य हेतु नियुक्त करने का अनुरोध किया था, जिस पर आरोपी ने प्रति कर्मचारी 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की और कम से कम 20 कर्मचारियों के दस्तावेज 30 जुलाई तक जमा करने को कहा था। आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि…

Read More