Author: shivam kumar

नई दिल्ली: विपक्षी सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी के कारण शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। लगातार जारी गतिरोध के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। अब राज्यसभा की अगली बैठक 3 अगस्त (सोमवार) को सुबह 11 बजे होगी। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखे गए। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी बात रखने की अनुमति देने की मांग की। सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने बाद में खरगे को बोलने की अनुमति दी, लेकिन साथ ही…

Read More

अहमदाबाद/सूरत: गुजरात में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बीच शुक्रवार सुबह राज्य के 87 तहसीलों में बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से कई शहरों में जलभराव की स्थिति बन गई है और प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। खेड़ा जिले के वसो में सुबह आठ से दस बजे के बीच केवल दो घंटे में करीब पांच इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं सूरत, वडोदरा और भरूच समेत कई शहरों की सड़कों…

Read More

काठमांडू: नेपाल और भारत के बीच संचालित एकमात्र रेल सेवा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। धनुषा जिले में स्थानीय प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगाए जाने के बाद नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। नेपाल रेलवे की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि जयनगर–जनकपुर–भंगहा रेलखंड पर रेल परिचालन कर्फ्यू प्रभावी रहने तक बंद रहेगा। कंपनी के कार्यवाहक प्रशासन प्रमुख अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन कार्यालय धनुषा की ओर से गुरुवार को जारी पत्र और कर्फ्यू आदेश के अनुपालन में यह…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित बलोचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहरी सोरंगे इलाके में एक कोयला खदान के भीतर भीषण विस्फोट होने से कम से कम 34 खनिकों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह जानकारी दी कि विस्फोट के बाद पूरी कोयला खदान ढह गई, जिसके मलबे से छह और नए शव बरामद होने के बाद मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 34 हो गई है। सुरंग के भीतर फंसे दर्जनों अन्य खनिकों को सुरक्षित बाहर निकालने…

Read More

काठमांडू: नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में हुई हिंसा के बाद मधेश प्रदेश के कई जिलों में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन कार्यालय सप्तरी ने राजविराज क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। इससे पहले गुरुवार रात 10 बजे से बोदेबरसाइन क्षेत्र में भी कर्फ्यू लगाया गया था। जिला सुरक्षा समिति के निर्णय के बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे से राजविराज में अगले आदेश तक कर्फ्यू प्रभावी कर दिया गया। मुख्य जिला अधिकारी श्यामकृष्ण थापा ने बताया कि कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा और…

Read More

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा पट्टी में सक्रिय हमास और अन्य सशस्त्र समूहों के पूर्ण निरस्त्रीकरण (हथियार छोड़ने) को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता हो गया है। उनके अनुसार, इस समझौते के तहत गाजा में चरणबद्ध तरीके से हथियार हटाए जाएंगे और इसके समानांतर इजराइली सेना भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वहां से वापस जाएगी। ट्रंप ने इस समझौते को गाजा में स्थायी शांति और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह समझौता उनके नेतृत्व वाले “बोर्ड ऑफ पीस” और हमास के बीच मिस्र, कतर और तुर्किये की मध्यस्थता…

Read More

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में नजर आए। अब निर्माताओं ने शो में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतियोगियों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार भी मनोरंजन, सोशल मीडिया, खेल और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई चर्चित चेहरे शो का हिस्सा होंगे। शो के दूसरे सीजन में ‘बिग बॉस’ विजेता मुनव्वर फारूकी और श्वेता तिवारी के अलावा मल्लिका…

Read More

अररिया: जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार देर शाम मिल्की डुमरिया वार्ड संख्या-3 स्थित बैजनाथ बहरदार के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने 2.42 किलोग्राम गांजा और 10 लाख 88 हजार 700 रुपये नकद बरामद किए। छापेमारी के दौरान घर में मौजूद बैजनाथ बहरदार की दो पत्नियों अमला देवी और सीमा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, मुख्य आरोपित बैजनाथ बहरदार और उसका पुत्र पंकज बहरदार पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए। छापेमारी के समय नरपतगंज के राजस्व…

Read More

सारण (बिहार): बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से 29 जुलाई को आयोजित गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक पद की लिखित परीक्षा के दौरान सारण पुलिस ने नकल कराने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की सतर्कता के चलते परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर सक्रिय इस गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में दो परीक्षार्थी, एक सिपाही, दो होमगार्ड जवान और अन्य सहयोगी शामिल हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नैनी परीक्षा केंद्र पर…

Read More

पूर्वी सिंहभूम: मानगो के गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर के अंतिम छोर पर रहने वाले 12 से अधिक परिवारों को अंचल कार्यालय की ओर से 4 अगस्त तक अपने मकान खाली करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद वर्षों से यहां रह रहे परिवारों में चिंता और असमंजस का माहौल है। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे करीब 50 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं और अब उनके सामने आशियाना छिनने का खतरा खड़ा हो गया है। गुरुवार रात स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या को लेकर भाजपा के…

Read More

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों को एक जंगल क्षेत्र में संदिग्ध आतंकवादियों का ठिकाना मिला है। ठिकाने से खाने-पीने का सामान और अन्य सामग्री बरामद होने के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह ठिकाना गुरुवार देर शाम थानामंडी क्षेत्र के भंगई जंगल में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मिला। घने जंगल और झाड़ियों के बीच बनाए गए इस ठिकाने की जांच के दौरान सुरक्षाबलों ने कई सामान बरामद किए। बरामद सामग्री में चावल के दो पैकेट, इंस्टेंट नूडल्स, एक चाकू,…

Read More