पलामू: पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर से शनिवार को न्याय रथ को रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इसे जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया। यह न्याय रथ पूरे अगस्त माह तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को कानूनी अधिकारों, विधिक सेवाओं और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने कहा कि न्याय रथ के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) तथा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात जुबिली पार्क के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। यह वारदात एसएसपी कार्यालय के सामने हुई, जिससे स्थानीय लोगों में खासी चिंता है। जानकारी के मुताबिक, सोनारी के आदर्शनगर निवासी चंदना दास अपने परिवार और ननद के साथ जुबिली पार्क घूमने आई थीं। पार्क से निकलने के बाद सभी लोग साकची स्थित खाऊ गली में खाना खाने पहुंचे। जब चंदना दास एक फूड स्टॉल के सामने बैठने जा रही थीं, तभी एक बाइक पर सवार दो…
रांची: झारखंड के निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने हजारीबाग लैंड स्कैम मामले में उन्हें जमानत दे दी है। इस फैसले के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि अन्य मामलों में भी उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है, ऐसे में अब केवल कानूनी औपचारिकताएं पूरी होना बाकी हैं। विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जिस मामले में जमानत याचिका दाखिल की थी, वह हजारीबाग भूमि घोटाले से संबंधित है। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कांड…
पोर्ट ऑफ स्पेन। वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में रविवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम को अपने बाएं हाथ के बल्लेबाज और कप्तान शान मसूद की कमी खलेगी, क्योंकि वह उंगली में गंभीर चोट के कारण इस अहम मुकाबले से बाहर हो गए हैं। तरौबा में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स की एक बाउंसर गेंद लगने से मसूद के बाएं हाथ की तर्जनी (इंडेक्स) उंगली में चोट लग गई थी। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान…
ग्लासगो। भारत की सीमा कालीरामना ने गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में कांस्य पदक जीता। उनके दूसरे प्रयास में 58.65 मीटर का उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो (छह में से उनके केवल दो ही वैध थ्रो थे) उन्हें पोडियम तक पहुँचाने के लिए काफ़ी था। प्रतियोगिता में शामिल दूसरी भारतीय, निधि रानी, 57.10 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहीं। इन खेलों में महिलाओं के डिस्कस थ्रो में भारत का यह नौवां पदक है और कालीरामना छठी अलग-अलग मेडलिस्ट हैं। सीमा पूनिया के नाम चार राष्ट्रमंडल खेल पदक हैं, जिनमें तीन रजत शामिल…
ग्लासगो। भारत के स्टार भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के +110 किग्रा सुपर हेवीवेट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। स्कॉटिश इवेंट कैंपस में गुरुवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में लवप्रीत ने कुल 388 किलोग्राम (स्नैच 176 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 212 किग्रा) वजन उठाया। स्वर्ण पदक न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी ने कुल 389 किलोग्राम वजन उठाकर केवल एक किलोग्राम के अंतर से जीता। 28 वर्षीय लवप्रीत, जिन्होंने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 109 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था, इस बार सुपर हेवीवेट वर्ग में…
मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक चार मंजिला इमारत के अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बालाजी नगर-गंगारामवाड़ी इलाके में स्थित कोहिनूर अपार्टमेंट के ढहने से अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव दल लगातार राहत और खोज अभियान चला रहे हैं। ठाणे जिले के उप जिलाधिकारी संदीप माने ने बताया कि हादसे में मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सभी शवों को इंदिरा गांधी अस्पताल भेजा गया है, जबकि मलबे में फंसे लोगों को निकालने…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गिरफ्तार नेता और पूर्व विधायक तथा पूर्व मेयर सब्यसाची दत्त की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। राज्य पुलिस की कार्रवाई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी उनके खिलाफ जांच तेज कर दी है। शुक्रवार सुबह ईडी ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट, खिदिरपुर और शहर के अन्य इलाकों समेत कुल 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई सब्यसाची दत्त और उनके करीबी लोगों से जुड़े परिसरों पर की जा रही है। एजेंसी वित्तीय लेनदेन और अवैध संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर…
पटना। बिहार के चर्चित भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच में एक बहुत बड़ा मोड़ आया है, जहां आरा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है। जांच एजेंसियों के अनुसार, अब तक की पूरी जांच प्रक्रिया में इस गिरफ्तारी को सबसे अहम और बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से वैज्ञानिक साक्ष्यों, उपलब्ध वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहजाद पूनावाला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अचानक इस्तीफा दे दिया है, जिसके पीछे उन्होंने पूरी तरह से व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, उनके इस कदम के बाद फिलहाल भाजपा पार्टी संगठन की ओर से इस पर कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक गलियारों में शाहजाद पूनावाला एक बेहद जाना-पहचाना और मुखर चेहरा रहे हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे, लेकिन साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की पूरी प्रक्रिया पर तीखे सवाल खड़े किए…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पूर्व बर्धमान जिले के बर्धमान शहर के एक रिहायशी इलाके से आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार युवक का कथित संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है। उसकी पहचान हमीद मंडल के रूप में की गई है। हालांकि, जांच एजेंसियां उसकी वास्तविक पहचान और नाम की सत्यता की भी जांच कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को बर्धमान अदालत में पेश किया गया। एसटीएफ के मुताबिक, हमीद मंडल को दुर्गापुर एक्सप्रेसवे के पास स्थित रेनेसां कॉम्प्लेक्स से पकड़ा…
