Author: shivam kumar

जौनपुर। उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा तेजस्वी सिंह ने सीबीएसई के मंगलवार को 12वीं के घोषित रिजल्ट में 99.4 प्रतिशत अंक पाकर जनपद की टॉपर बनी। उनकी सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहाैल है। रामपुर थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अमित कुमार सिंह एडवोकेट शहर के रूहट्टा मुहल्ले में परिवार के साथ रहते हैं। अमित की पत्नी सुनीता कुमारी बिहार के जमुई में जूनियर हाईस्कूल में अध्यापिका है। इनकी दो संतान है। बड़ी बेटी तेजस्वी सिंह इंटर की तथा पुत्र सिद्धांत सिंह हाइस्कूल में था। तेजस्वी सिंह के परिणाम की…

Read More

भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को महिला संवाद यात्रा के तहत भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित मुखेरिया गांव पहुँचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं और जीविका दीदी मौजूद थीं। लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री मंच से संवाद करेंगे और उनकी बात सुनेंगे लेकिन मुख्यमंत्री मंच पर पहुँचे बिना ही सिर्फ एक-दो स्टाल का निरीक्षण कर वहां से रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय नारायण चौधरी भी मौजूद थे लेकिन मंच से संवाद न होने पर महिलाओं में नाराज़गी देखी…

Read More

रांची। ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों की ओर से चार लेबर कोड और किसान एवं मजदूरों की 17 सूत्री मांगों को लेकर 20 मई को देशव्यापी हड़ताल किया जाएगा। हड़ताल के संबंध में सीटू के राज्य सचिव विश्वजीत डे ने मंगलवार को बताया कि झारखंड में हडताल से सबसे अधिक प्रभाव खनन क्षेत्र पर पडेगा। इसके अलावा स्कूलों में चलनेवाले मिड डे मील, बैंक, बीमा, स्टील और आंगनबाडी केंद्रों की सेवाएं भी प्रभावित होंगी। वहीं हडताल के समर्थन में राज्य के वामदल भी दो घंटे का चक्का जाम करेंगे। इस संबंध में वामदलों ने जिला स्तर पर 15 मई से…

Read More

रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित सेल सिटी में कार में अचानक आग लग गयी। आग की वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी। सेल सिटी में एक कार पार्क की गयी थी। जिसमें अचानक से आग लग गयी। आग लगने की वजह से सेल सिटी में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गयी। सेल सिटी के हाउस गार्डों ने तुरंत पाइप को टंकी से जोड़ कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी है, जबतक आग पर काबू पाया गया, तबतक कार पूरी तरह जल गयी।

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार देर शाम को राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मामले में सरकार निर्दोष हिंदू युवकों को परेशान कर रही है और उन्हें गिरफ़्तार कर रही है, जबकि असली दोषी – जिनको उन्होंने ‘जिहादी तत्व’ बताया – खुलेआम घूम रहे हैं। अधिकारी ने दावा किया कि हाल ही में धूलियान, सुत्ती और शमशेरगंज इलाकों में दो निर्दोष युवकों को केवल इसलिए गिरफ़्तार किया गया क्योंकि उन्होंने 11–12 अप्रैल को हुई हिंसा…

Read More

भागलपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैंडिस कंपाउंड परिसर में 208 करोड़ 62 लाख 25 हजार रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन और 16 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने इंडोर स्टेडियम में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल हुए। इंडोर स्टेडियम पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों से परिचय लिया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सभी राज्यों के खिलाड़ी एवं रेफरी भी मैदान में मौजूद रहे। इसके पूर्व भागलपुर के डीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश…

Read More

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 ​​फाइनल के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 15 सदस्यों में शामिल किया गया है, जो बाद के कैरेबियाई दौरे में भी खेलेंगे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में 11 जून से खेला जाना है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एक बयान में कहा, “भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराने के बाद टीम ने श्रीलंका में एक प्रभावशाली श्रृंखला जीत के साथ डब्ल्यूटीसी चक्र का समापन किया। इन सीरीज ने दो…

Read More

भारत-पाक तनाव के चलते 9 मई को रोका गया था टूर्नामेंट, अब छह शहरों में होंगे बचे हुए मुकाबले नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार देर रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया। टूर्नामेंट अब 17 मई से दोबारा शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। आईपीएल को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण 9 मई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब बाकी बचे 17 मुकाबले बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। प्लेऑफ के स्थानों…

Read More

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान और उसकी पनाह में पल रहे आतंकियों को सबक सिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब में आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की। यह वही एयरबेस है, जिसे नुकसान पहुंचाने का फर्जी दावा पाकिस्तान ने किया था। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 11 मई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही इस दावे का खंडन कर दिया था। अब पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर दुनिया के सामने पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को बेनकाब कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने वायु सेना के…

Read More

देहरादून। सरस्वती नदी के उद्गम स्थल भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम में 12 साल बाद 15 मई से पुष्कर कुंभ मेला आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए दक्षिण भारत से आचार्यों का बड़ा दल बदरीनाथ धाम पहुंचेगा और यहां अनुष्ठान कर मां सरस्वती से ज्ञान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करेगा। बदरीनाथ धाम से कुछ ही दूरी पर माणा गांव के पास सरस्वती नदी का प्रवाह क्षेत्र है जो करीब एक किलोमीटर है। दक्षिण भारतीय आचार्यों की परंपरा में यहां 12 वर्ष में एक बार पुष्कर कुंभ मेला का आयोजन होता है। बृहस्पति ग्रह 14 मई 2025 की रात 11 बजकर 20…

Read More

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के 3,00,767 पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी जा रही है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों को और अधिक सशक्त बनाने की बात कही। नवा रायपुर के महानदी भवन में आज प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कई बड़े ऐलान किए और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था उसे निभाया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केंद्र से आई राशि…

Read More