पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत चयनित बच्चों के नामांकन को लेकर निजी विद्यालयों को कड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीटों पर अब तक 1303 में से केवल 726 बच्चों का नामांकन ही हो पाया है, जबकि शेष बच्चों का नामांकन अब तक लंबित है। उपायुक्त ने सभी संबंधित निजी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि अगले तीन दिनों के भीतर सभी शेष चयनित बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित…
Author: shivam kumar
रांची। तमाड़ में 2008 में हुए 5.17 करोड़ कैश और 1.5 किलो सोना लूटकांड मामले में कोर्ट ने जेल में बंद नक्सली कुंदन पाहन को बड़ी राहत दी है। अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश की कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में कुंदन पाहन को बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष नहीं कर पाया आरोप सिद्ध अभियोजन पक्ष ने 6 गवाहों की गवाही दर्ज करायी थी, लेकिन आरोपियों पर लगे आरोप को सिद्ध नहीं कर पाया। सभी गवाहों ने कुंदन पाहन को पहचाने से इनकार किया। तमाड़ में हुई थी लूटकांड की घटना तमाड़ में 21 मई 2008 को आइसीआइसीआइ एटीएम कैश…
– सिवान के गांव वसिलपुर में राजकीय सम्मान के साथ दी जायेगी अंतिम विदायी पटना। पाकिस्तान के हमले में शहीद हुए सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड स्थित वसिलपुर गांव के निवासी शहीद रामबाबू सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को पटना एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट पर सैन्य अधिकारियों और जवानों के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने रामबाबू सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा “रामबाबू जैसे जवानों की बदौलत ही हमारा देश सुरक्षित है। हम उनके बलिदान को हमेशा याद रखेंगे।” तेजस्वी यादव ने…
जमशेदपुर। टाटा नगर पोस्ट ऑफिस में ऑन ड्यूटी शराब पीने की घटना पर डाक विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि एक अन्य कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई मामले के मीडिया में उजागर होने और केंद्रीय संचार मंत्रालय के संज्ञान लेने के बाद की गयी है। जांच में आरोप सही पाये जाने के बाद कार्रवाई वरीय डाक अधीक्षक परमानंद कुमार के निर्देश पर एएसपी (वेस्ट) परीक्षित सेठ ने इस मामले की जांच की। जांच में आरोप सही पाये गये। जिसके बाद एलएसजी डाक सहायक नितेश…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड में बांग्लाभाषी समाज ने राज्य सरकार की उपेक्षा और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के विवादित बयान के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। मंत्री ने हाल ही में कहा था, पहले छात्र लाइए, फिर पुस्तक और शिक्षक देंगे, जिससे बांग्लाभाषी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस बयान की झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति के जिला महासचिव जूरान मुखर्जी और अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने कड़ी निंदा की है। बंग समाज के लोगों ने पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर बुधवार को प्रर्दशन किया और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। समिति के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किए…
रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्या नगर हरमू नदी के पास से पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि हरमू नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी । पुलिस मौके पर पहुंची ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को देखने से लगता है कि तीन-चार दिन पहले ही व्यक्ति की मौत…
लातेहार। जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र निवासी सुखन प्रसाद (55) की मौत बुधवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में हो गई। मृतक सुखन प्रसाद के परिजनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व लातेहार पुलिस के जरिये बिना किसी कसूर के उनकी पिटाई कर दी गई थी । इससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लातेहार पुलिस की पिटाई के कारण उनकी मौत हुई है। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 39 को लगभग एक घंटे तक जाम रखा। बाद में जाम हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी । परिजनों ने बताया कि…
चंडीगढ़। पाकिस्तान ने करीब 21 दिन बाद बीएसएफ के जवान को आज भारतीय सेना के हवाले कर दिया। कई बार की फ्लैग मीटिंग के बाद आज पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को रिहा करने का फैसला लिया। पश्चिम बंगाल के रहने वाले जवान पूरनम कुमार शॉ 23 अप्रैल को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गश्त के दौरान गलती से सीमा पार कर गए थे। यह घटना पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के पास हुई थी। वह बीएसएफ की 73वीं बटालियन में तैनात हैं। सीमा पार करते ही पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में…
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों के सघन तलाशी अभियान के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के 16 कैडर और तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह बताया कि इन सभी को थौबल, बिष्णुपुर, इंफाल ईस्ट और तेंगनौपाल जिलों में पकड़ा गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार तेंगनौपाल जिले के योंगखुल गांव के पास सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पीएलए के चार, केसीपी के दो और केवाईकेएल का एक कैडर शामिल हैं। इनकी पहचान लूरेम्बम मनोरंजन, चिंगंगबम संतोष, सोरम गुम्बा उर्फ तोनबा, नगसेपम मोमोन उर्फ लुहेनबा (पीएलए), लैफरकपम धनंजय सिंह, कोनसाम मनीचंद्र (केसीपी), और लैश्रम…
वाशिंगटन। टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को छंटनी शुरू की है। इससे लगभग 6,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। यह कंपनी के कुल कार्यबल का लगभग तीन फीसद है। माइक्रोसॉफ्ट की यह दो साल से अधिक समय बाद सबसे बड़ी छंटनी है। इस समय कंपनी का सबसे अधिक फोकस कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर है। सीएनबीसी की खबर के अनुसार, इसका सबसे बड़ा झटका कंपनी के गृह राज्य वाशिंगटन पर पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट ने राज्य को सूचित किया कि रेडमंड मुख्यालय से संबद्ध 1,985 कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। इनमें से कई सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और उत्पाद प्रबंधन भूमिका में हैं।…
इस्लामाबाद। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए और आतंकवादियों के पोषक पाकिस्तान ने अब इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग एक अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश दिया है। पाकिस्तान ने उस पर जासूसी करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने 13 मई के इस आदेश को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने लिखा, ”इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसकी विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति के साथ असंगत गतिविधियों में संलग्न होने के लिए अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया…
