नई दिल्ली। देश की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया के साथ इंडिगो ने आज की घरेलू यात्रा के लिए एडवाइजरी की है। दोनों कंपनियों ने सुरक्षा के मद्देनजर कई प्रमुख शहरों के लिए आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है। एयर इंडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर यात्रा संबंधी एडवाइजरी साझा की है। एयर इंडिया ने कहा, ”ताजा घटनाक्रमों और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें 13 मई को रद्द कर दी गई हैं।” इंडिगो ने भी कुछ ऐसी ही यात्रा संबंधी एडवाइजरी अपने एक्स…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सोमवार को एक ट्रेवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि 13 मई 2025 को जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हालिया घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए और आपकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, उपरोक्त शहरों के लिए 13 मई की सभी उड़ानें रद्द की जाती हैं।” एयरलाइन ने यात्रियों से हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति इंडिगो की वेबसाइट या ऐप पर जांचने की अपील की है।…
रांची। झारखंड के 5 जिलों के 1161 शिक्षकों को समय पर ऑनलाइन ट्रेनिंग पूरा नहीं करने पर शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजा है। इनसे 25 मई तक जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी। जिन शिक्षकों को नोटिस भेजा गया है, वे रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा जिलों के हैं। सबसे ज्यादा शिक्षक रांची जिले से हैं। रांची से 417 शिक्षक, गुमला से 293 शिक्षक, सिमडेगा से 164, खूंटी से 160 और लोहरदगा से 127 शिक्षक शामिल हैं। दक्षिणी छोटानागपुर के इन जिलों के पहली से आठवीं तक के शिक्षकों को…
नई दिल्ली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी पर ब्रेक लगा नजर आया। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 521.97 अंक यानी 0.63 फीसदी लुढ़ककर 81,907.93 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 126.65 अंक यानी 0.51 फीसदी फिसलकर 24,798.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयर में गिरावट है। इंफोसिस और जोमैटो के शेयर करीब 2.5 फीसदी नीचे हैं। सनफार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर में मामूली तेजी…
जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ निश्चय दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और पाकिस्तान से बातचीत केवल पीओके और आतंकवाद के मुद्दे पर होगी। सैन्य कार्रवाई की तैयारी चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अपनी सेनाओं को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी आजादी देगा। उन्होंने कहा कि सेनाएं किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम हैं और देश के दुश्मनों को मिट्टी में मिला सकती हैं। नये भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति…
कोडरमा। जिले के जयनगर प्रखंड के सतडीहा निवासी बासुदेव यादव (63) अपने भाई पुत्र के साथ शादी समारोह से सोमवार रात लौट रहे थे। अचानक एक हाथी पीछे से आया और लालू चौक सरमाटांड स्टेशन के समीप एक बजे रात में बासुदेव को कुचल दिया। इससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण और मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव ने थाना फोन किया। थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह घटना स्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को थाना लाया। इसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा। पत्र में मांग की गई कि जिला कांग्रेस के 200 से अधिक समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं को सिविल डिफेंस के अंतर्गत प्रशिक्षण देकर देशहित और आपदा प्रबंधन के कार्यों में सेवा का अवसर प्रदान किया जाए। दुबे ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित आपात परिस्थितियों के मद्देनज़र नागरिक सुरक्षा, जनजागरूकता और आपदा प्रबंधन अत्यंत आवश्यक हो गए हैं। कांग्रेस के ये कार्यकर्ता प्राथमिक चिकित्सा, राहत वितरण, बचाव…
पहले पिलाई शराब, फिर किया रेप, दो गिरफ्तार हैदराबाद। हैदराबाद के बचुपल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एक भयावह घटना ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। 20 वर्षीय एक युवती, जो झारखंड की निवासी है, के साथ उसके दो दोस्तों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता, जो बायोमेडिकल की पढ़ाई के अंतिम वर्ष में है, हैदराबाद में एक स्थानीय अस्पताल में इंटर्नशिप करने आयी थी। इस दौरान उसकी दोस्ती अजय (23) और हरि (22) से हुई, जो दोनों झारखंड के ही रहने वाले हैं और बचुपल्ली के हरितवनम कॉलोनी में रहते हैं। सीआइ जे उपेंद्र…
रांची। झारखंड में एक बार फिर से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। राज्य के पलामू जिला सहित कई जिलों में तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बढ़ी गर्मी के चलते दोपहर में सड़कें खाली हो जा रही है। हालांकि राजधानी रांची में फिलहाल प्रचंड गर्मी के प्रकोप से बचा हुआ है। वहीं राज्य के जिन जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है उनमें जमशेदपुर 40.1 डिग्री, देवघर 39, गढवा 39 और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान 39 डिग्री शामिल है। मौसम विभाग ने 15 मई को…
कोलकाता। सीपीआई(एम) के महासचिव एम.ए. बेबी ने सोमवार रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण संसद में एक व्यवस्थित चर्चा का विकल्प नहीं हो सकता। बेबी ने फेसबुक पर जारी बयान में लिखा, “लोकतंत्र एकतरफा रास्ता नहीं होता। प्रधानमंत्री का टेलीविजन पर दिया गया भाषण संसद में बयान की विषयवस्तु पर व्यवस्थित चर्चा का स्थान नहीं ले सकता। संसदीय लोकतंत्र में सरकार को जवाबदेह रहना होता है।” प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले ही बेबी ने बताया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने संघर्षविराम की…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम अपने संदेश में आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और निर्णायक कार्रवाई को स्पष्ट रूप से सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकी हमलों पर ‘मुंहतोड़ जवाब’ देगा। न्यूक्लियर हथियारों के जरिए ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आतंक पर अपने शर्तों पर कार्रवाई करेगा। आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते प्रधानमंत्री ने दुनिया को भी यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की नीति में आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, न ही व्यापार संभव है। उन्होंने कहा, “पानी और खून एक साथ…
