नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर सारागंव के नजदीक हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, “रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में बच्चों एवं महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में रविवार को रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर सारागांव के पास माजदा की पहले ट्रेलर फिर डंपर से टक्कर होने…
Author: shivam kumar
पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र से पुलिस और एनआईए की संयुक्त कारवाई में रविवार देर शाम 10 लाख रुपये के इनामी खलिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार भारत विरोधी गतिविधियो में शामिल रहे आतंकी कश्मीर नेपाल में छिपकर रह रहा था। इन दिनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसको लेकर वह नेपाल से मोतिहारी पहुंचा था। पंजाब के लुधियाना सदर में खन्ना थाना क्षेत्र के ग्लावड्डी गांव निवासी कश्मीर सिंह वर्ष 2016 में पंजाब के पटियाला जिले के…
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत से बड़ी खबर आ रही है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड दौरे से पहले विराट ने यह बड़ा ऐलान किया है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए टेस्ट से संन्यास की जानकारी दी। हाल ही में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रोहित के संन्यास लेने के 5 दिन बाद ही विराट कोहली ने भी क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट से विदाई ले ली है। इस तरह स्टार बल्लेबाज के 14 साल के लंबे युग का अंत हो गया है। विराट ने अपनी…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका में दवाएं 30 प्रतिशत तक सस्ती होने जा रही हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रिस्क्रिप्टिड और फार्मा प्रोडक्ट्स की कीमतें कम करने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। ट्रंप ने रविवार को अपने फैसले से देशवासियों को अवगत कराया है। सीबीएस न्यूज चैनल के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना इरादा ट्रुथ सोशल पर जताया है। उन्होंने कहा कि वह इस आशय के कार्यकारी आदेश पर सोमवार को हस्ताक्षर करेंगे । इसके बाद दवाइयों की कीमतें तुरंत कम कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कई सालों से देख रहा हूं कि संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रिस्क्रिप्टिड ड्रग्स और…
काठमांडू। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के नेतृत्व में राजतंत्र की पुनर्स्थापना की मांग को लेकर 29 मई से शुरू होने जा रहे काठमांडू केन्द्रित अनिश्चितकालीन आंदोलन को 40 से अधिक संगठनों का समर्थन मिला है। काठमांडू में आयोजित बैठक में राप्रपा के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन के नेतृत्व में संयुक्त जनआंदोलन समिति ने घोषणा की कि 40 से अधिक संस्थाओं ने अपना पूर्ण समर्थन जताते हुए इसमें सहभागी होने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। बैठक के दौरान लिंगदेन ने कहा कि इस बार का अनिश्चितकालीन आंदोलन राजशाही की पुनर्स्थापना के बिना खत्म नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि…
ल्हासा। तिब्बत में आज तड़के भूकंप के तेज झटकों ने सो रहे लोगों को हिलाकर रख दिया। भारतीय समयानुसार आज सुबह 2:41 बजे तिब्बत में रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका असर भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों तक महसूस किया गया। झटके महसूस होते ही यहां के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 29.02° उत्तरी अक्षांश और 87.48° पूर्वी देशांतर पर स्थित था और इसकी गहराई जमीन पर करीब 10 किलोमीटर थी। यह इलाका हिमालयी भूगर्भीय क्षेत्र…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के विस्कॉन्सिन प्रांत के मिल्वौकी में रविवार को एक चारमंजिला अपार्टमेंट में आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस हो गए। मिल्वौकी फायर चीफ आरोन लिप्स्की के अनुसार ने इसकी पुष्टि की। यूएस टुडे अखबार की खबर के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:45 बजे शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित चारमंजिला अपार्टमेंट में सबसे पहले बचावकर्मी पहुंचे। लगभग 22 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लिप्स्की ने बताया कि लगभग 30 लोगों को सीढ़ियों से बचाया गया या दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। आग लगने…
कोलंबो। श्रीलंका में कल सुबह हुई बस दुर्घटना में कम से कम 22 बौद्धों की मौत हो गई। यह हादसा गारडीला क्षेत्र के रामबोडा में फॉल्स के पास हुआ। यह सरकारी बस है। बस चट्टान से टकरा कर 100 फीट नीचे खाई में पलट गई। बस कटारगामा से कुरुनेगला तक चलती है। डेली न्यूज की खबर के अनुसार, दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन निकासी के लिए हेलीकॉप्टर को स्टैंडबाय पर रखा गया है। सरकार ने राहत और बचाव अभियान तेज किया है। इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैैं। मृतकों में 16 पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। पुलिस…
– चांदी के भाव में भी आई 1,100 रुपये तक की कमजोरी नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। आज के कारोबार में सोना 1,650 रुपये से लेकर 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 96,880 रुपये से लेकर 97,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 88,800 रुपये…
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुए सीजफायर के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान रौनक बनी हुई है। बाजार में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग तीन प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की जा चुकी है। बाजार खुलते ही आज खरीदारी का इतना जोरदार रुझान बना कि शुरुआती कुछ मिनट में ही स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 10.59 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के फार्मास्यूटिकल इंडेक्स को छोड़ कर शेष सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ हरे निशान…
नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने का असर आज घरेलू शेयर बाजार में साफ-साफ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत जोरदार मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद से ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है, जिसके कारण सुबह 10 तक ही ये दोनों सूचकांक लगभग तीन प्रतिशत की मजबूती हासिल कर चुके थे। हालांकि इसके बाद हुई मुनाफावसूली के कारण इन दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 2.82 प्रतिशत और…
