Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर बंद हुए थे, लेकिन डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज जोरदार मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का रुख बना हुआ था। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का माहौल नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों की फ्लैट क्लोजिंग हुई। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,659.91 अंक…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे से सोमवार सुबह एक युवती का संदिग्ध स्थिति में फंदे से झूलता शव पुलिस ने बरामद किया। मामले में तीन युवकों-युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना साकची थाना अंतर्गत आमबागान स्थित होटल ईआई डोराडो की है, जहां कमरे नंबर 506 में एक युवती का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान आजाद बस्ती निवासी रुखसार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।…

Read More

भागलपुर। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को हर-हर गंगे और बाबा भोलेनाथ के जयकारों से पूरा अजगैवीनगरी का माहौल भक्तिमय बना रहा। अहले सुबह से ही बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा सहित मिथिलांचल के हजारों श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान ध्यान के बाद श्रद्धालु ने मां गंगा और बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में बेलपत्र, फूल, अक्षर धूप, दीप मिठाई और नैवेद्य से पूजा अर्चना कर अपने और अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पंडा पुरोहितों एवं गरीबों के बीच अन्न, वस्त्र एवं…

Read More

नई दिल्ली। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 16 मई को दोहा में होने वाली प्रतिष्ठित डायमंड लीग मीटिंग में तीन अन्य भारतीय एथलीट्स के साथ हिस्सा लेंगे। यह पहली बार होगा जब डायमंड लीग के किसी एक इवेंट में भारत की तरफ से चार एथलीट्स भाग लेंगे। नीरज चोपड़ा 2023 में दोहा डायमंड लीग का खिताब जीत चुके हैं, जहां उन्होंने 88.67 मीटर भाला फेंका था। वहीं, 2024 में वह 88.36 मीटर की थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार भी उनसे गोल्डन थ्रो की उम्मीद की जा रही है। नीरज के साथ पुरुषों की…

Read More

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी के दौरान बीच-बीच में हो रही बारिश से लोगों को काफी राहत मिल रही है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बीच-बीच में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 15 से 17 मई तक कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की सम्भावना व्यक्त की है। विभाग ने जिन जिलों के लिए बारिश की संभावना व्यक्त की उनमे 15 मई को राज्य के पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष अन्य जिले शामिल हैं। वहीं 16 मई को राज्य के कुछ इलाकों में भी गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की…

Read More

सहरसा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए पलटवार ने वैश्विक पटल पर भारत के दबदबे को स्थापित किया है। पाकिस्तान के मनोबल को ध्वस्त करते हुए उसके सामरिक क्षमता और आर्थिक स्थिति को भयंकर चोट पहुंचाई गई है।उक्त बात भाजपा महिला प्रकोष्ठ की निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने कही। उन्होंने कहा कि पहली बार भारत ने शत्रुओं के शत प्रतिशत हमले को नाकाम करते हुए उसके वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर उसके 10 सामरिक हवाई अड्डों को तबाह ही नहीं किया बल्कि रावलपिंडी और इस्लामाबाद सहित उसके सभी प्रमुख सैन्य ठिकानों को लाचार कर दिया गया है। कल…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ रविवार को रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनी। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड पर दुनिया की सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की उत्पादन इकाई का शुभारंभ किया गया। यह ब्रह्मोस प्रोडक्शन यूनिट 300 करोड़ रुपये से तैयार की गयी है। ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस के संयुक्त उद्यम की देन है। इसकी मारक क्षमता 290-400 किलोमीटर और गति मैक 2.8 (ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना) है। यह मिसाइल जमीन, हवा और समुद्र से लॉन्च की जा सकती है। यह फायर एंड फॉरगेट सिद्धांत…

Read More

नयी दिल्ली। पहलगाम पर बर्बर और अमानवीय आतंकी हमला मामले में पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर भारत ने अपना मकसद पूरा कर लिया। आतंकवाद के सवाल पर भारत ने पड़ोसी पाकिस्तान के लिए एक स्थायी लक्ष्मण रेखा खींच दी। सीजफायर को स्वीकार करने से पहले भारत ने घोषित कर दिया कि अब भविष्य में देश के अंदर होने वाली एक भी आतंकी घटना को वह अपने खिलाफ युद्ध मानेगा। इसका सीधा अर्थ यह हुआ कि भविष्य में ऐसी आतंकी कार्रवाई के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई के लिए भारत ने खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया है। इसका सीधा अर्थ…

Read More

एस 400 ने ऐसा धोया कि पाकिस्तान कंगाली की हालत में पहुंच गया इजरायल की चर्चित प्रणाली से भी मजबूत है भारत का यह एयर डिफेंस सिस्टम भारत की सबसे खतरनाक और ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम ने दिल जीता हर भारतीय का सेना ने पिछले साल पोखरण में किया था इस प्रतिरक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। पाकिस्तान के साथ लगातार बढ़ रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति में यह जानना बेहद जरूरी है कि भारत के पास ऐसी कौन सी प्रतिरक्षा प्रणाली है, जिससे वह पाकिस्तान की तरफ…

Read More

– प्रधानमंत्री आवास पर हुई शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच भले संघर्ष विराम की घोषणा हो गई हो, लेकिन भारतीय वायुसेना ने रविवार दोपहर सशस्त्र बलों का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी होने का ऐलान किया है। उधर, आज सुबह प्रधानमंत्री आवास पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और शीर्ष सैन्य नेतृत्व के बीच मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर आज सुबह बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ.…

Read More

रांची, 11 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। सोशल माडिया एक्स के माध्यम से उन्होंने कहा ” निर्लज्जता की भी एक हद होती है, पर हेमंत सोरेन सरकार ने तो उसे भी पार कर दिया है। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां बीते दस दिनों से डीजीपी का पद खाली है और जो ‘डीजीपी’ जैसे काम कर भी रहा है, वो बिना वेतन के सेवा दे रहा है। वाह मुख्यमंत्री जी, ये तो नया भारत निर्माण है…

Read More