Author: shivam kumar

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज एक बार फिर प्रधानमंत्री से सर्वदलीय बैठक बुलाने और पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर और संघर्षविराम के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। कांग्रेस का मानना है कि इन मुद्दों पर व्यापक चर्चा जरूरी है। कल भारत और पाकिस्तान के बीच बनी सहमति के बाद सैन्य कारवाइयां दोनों ओर से रोक दी गई। इसके बाद कांग्रेस ने सरकार से सर्वदलीय बैठक और विशेष सत्र की मांग की थी। कांग्रेस ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर बनी सहमति पर सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का सोशल मीडिया…

Read More

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम का स्वागत किया है। ओली ने कहा कि क्षेत्रीय शांति के लिए भारत और पाकिस्तान का यह कदम सराहनीय है। संसद में प्रधानमंत्री ओली ने रविवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा क्षेत्र की शांति के लिए बहुत ही अच्छा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई देशों के बीच युद्ध की स्थिति आना चिंताजनक और दुखद था। ओली ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों ने राजनीतिक परिपक्वता दिखाते हुए आपसी संवाद के जरिए संघर्ष विराम…

Read More

पाकिस्तान की सरकार ने मौत की अफवाह पर कहा-इमरान जेल में सुरक्षित इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत की कथित अफवाहों के बीच उनकी पार्टी इस्लामाबाद के हाईकोर्ट पहुंच गई है। उन्होंने अदालत से कहा कि जेल में इमरान को जान का खतरा है। इसलिए उन्हें रिहा कर दिया जाए। उधर पाकिस्तान की सरकार ने उनकी जेल में मौत की अफवाह पर सफाई देते हुए कहा कि इमरान जेल में सुरक्षित हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय रावलपिंडी की आदियाला जेल में बंद हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर अफवाह फैली की…

Read More

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। देशभक्ति मिशन पर आधारित एक फिल्म की घोषणा की गई है, जिसका निर्माण निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर कर रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शीर्षक कानूनी रूप से उनके नाम पर पंजीकृत है। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया, जिसने दर्शकों में उत्सुकता और जोश भर दिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का निर्देशन उत्तम और नितिन की जोड़ी संयुक्त रूप से करेंगे।…

Read More

रांची। झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी रैंक के पैनल में शामिल किया गया है। इनमें 2004 बैच के दो, 2005 बैच के एक और 2007 बैच के दो आईपीएस शामिल है। जारी लिस्ट के मुताबिक 2004 बैच के आईपीएस में आईजी अभियान के पद पर पदस्थापित होमकर अमोल वेणुकांत, आईजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित प्रभात कुमार और 2005 बैच के आईपीएस कुलदीप द्विवेदी, जो अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें आईजी रैंक में इम्पैनल किया गया है। इनके अलावा झारखंड जगुआर आईजी के पद पर पदस्थापित 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी अनूप बिरथरे…

Read More

कोलकाता, 11 मई (हि. स.)। भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोके जाने के बाद भी पश्चिम बंगाल के सबसे महत्त्वपूर्ण सियालदह रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को एहतियाता के तौर पर हाई अलर्ट पर रखा गया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सियालदह डिवीजन के सभी स्टेशनों के साथ ही महत्वपूर्ण ईंधन केन्द्रों सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वायड रोजाना स्टेशन और ट्रेनों में तलाशी में लगा हुआ है, ताकि संभावित खतरों का शीघ्र पता लगाया जा सके। रेलवे स्टेशन और लेवल क्रासिंग…

Read More

रांची। राजधानी रांची के दलादली ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह एक टायर दुकान में भीषण आग लग गयी। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है।

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले के गंगदा पंचायत के दोदारी और आसपास के गांव इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। जलापूर्ति संयंत्र की बिजली कटने के बाद ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है। गंगदा पंचायत के दोदारी, काशिया, पेचा, कुम्बिया, चुर्गी, ममार, लेम्ब्रे, दईया, हिनुवा, सलाई, बाईहातु, बागालडीह सहित 14 गांवों में 10 मई से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। दोदारी स्थित जलापूर्ति संयंत्र (डब्लूटीपी) की बिजली बकाया बिल के कारण काट दी गई है। इस वजह से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को…

Read More

रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में 16 मई तक लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 मई को देवघर, दुमका,जामताड़ा, पाकुड़,गोड्डा और साहिबगंज में और 14 मई से गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं- कहीं लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14, 15 और 16 मई को दक्षिणी और मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के हल्की बारिश होने की सम्भावना है। रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। इससे भीषण गर्मी का एहसास हुआ। शनिवार को बारिश होने के बावजूद…

Read More

नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारत के साथ सीजफायर की सहमति के महज तीन घंटे बाद ही इस बेशर्म मुल्क ने अपनी असलियत दिखा दी। जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक, पाकिस्तान ने ड्रोन हमलों और गोलीबारी के जरिए सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान पहले भारत से सीजफायर की गुहार लगा रहा था। लेकिन अब वही पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों में हमला कर रहा है। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम उसके सारे हमलों को नाकाम कर रहे हैं। श्रीनगर में धमाके, उमर अब्दुल्ला ने शेयर किया वीडियो जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रात के…

Read More

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर फायरिंग और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपने कठोर और अडिग रुख से कोई समझौता नहीं करेगा। जयशंकर ने एक्स पोस्ट में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच फायरिंग और सैन्य कार्रवाई को बंद करने के लिए आज सहमति बनी है। भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों को बर्दाश्त नहीं करने के अपने दृढ़ और अडिग रवैये पर कायम है। वे आगे भी इसी पर कामय रहेगा। इससे पहले आज एक उच्चस्तरीय बैठक…

Read More