Author: shivam kumar

मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की टीम ने रायगढ़ जिले से पुणे के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह नक्सली गतिविधि से जुड़े एक मामले में 13 साल से अधिक समय से भूमिगत था। गिरफ्तार नक्सली की पहचान प्रशांत जलिंदर कांबले (44) के रूप में की गई है। पुणे की बंडगार्डेन पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। एटीएस सूत्रों ने बताया कि प्रशांत जलिंदर कांबले तकनीकी जानकार है। उसे इस वजह से उसे ‘लैपटॉप’ के नाम से भी जाना जाता है। कांबले एक दशक पहले एक नक्सली मामले में वांछित आरोपित था।…

Read More

कानपुर। चमनगंज थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में पांच मंजिला इमारत में लगी आग में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। इस इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर जूते-चप्पल का कारखाना है। तीसरी और चौथी मंजिल पर परिवार रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच इमारत के निचले तल पर जूते के कारखाने में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग दूसरी मंजिल से चौथी मंजिल तक पहुंच गई। कारखाने में अत्यधिक…

Read More

श्रीनगर। पहलगाम में बाईस अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की फौज बिना उकसावे के जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र में गोलीबारी कर रही है। भारतीय सेना के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, चार-पांच मई की रात पाकिस्तान की सेना ने फिर ऐसी हरकत की। शीर्ष सैन्य अधिकारी ने बताया कि रात को पाकिस्तान सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से…

Read More

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में आगामी 08 मई तक आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और आसमानी बिजली गिरने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञानी डॉ. संजीव द्विवेदी ने कहा कि आज ओडिशा में भारी बरसात हो सकती है। इसकी चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस चेतावनी के दायरे में ओडिशा के मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, भद्रक और गजपति जिला शामिल हैं। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। कल भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। 07-08 मई को हलकी बारिश होने का पूर्वानुमान है।…

Read More

काठमांडू। नेपाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई है। साइबर अपराधियों ने 20 लाख से अधिक नागरिकों का डेटा चोरी कर लिया है। नागरिकों की संवेदनशील डेटा चोरी होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, केएजेडयू नाम के हैकर समूह ने उनकी आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला है कि सर्वर में मौजूद 20 लाख नागरिकों का डेटा चुरा लिया गया है। हैकरों यह डेटा डार्क वेब में रखा है। नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता डीआईजी दिनेश आचार्य ने बताया कि डार्क वेब में रखे गए…

Read More

-राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा, अगला चुनाव लड़ने से भी इनकार, फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल को न हटाने का वादा वाशिंगटन। अमेरिका के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीफन मिलर हो सकते हैं। वह इस समय वह व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि मिलर का आधिकारिक नामांकन छह माह के भीतर घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है। न ही अपने मौजूदा कार्यकाल में फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल को हटाएंगे। एबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संघीय राजधानी इस्लामाबाद की कानूनी बिरादरी ने आज मुल्क की पुलिस के खिलाफ विरोध रैली के आयोजन की घोषणा की है। वकीलों की मांग है कि वरिष्ठ अधिवक्ता अदनान अब्बासी के साथ की गई मारपीट की घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। पाकिस्तान के समाचार द नेशन की खबर के अनुसार, इस्लामाबाद बार काउंसिल (आईबीसी), इस्लामाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ( आईएचसीबीए) और इस्लामाबाद बार एसोसिएशन (आईबीएस) आज सबसे पहले आईएचसी भवन में एक आम सभा की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाहराह-ए-दस्तूर में विरोध रैली आयोजित की जाएगी। यह जानकारी इस्लामाबाद बार…

Read More

काठमांडू। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की सेना के 12 अधिकारी 12 दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण के लिए काठमांडू पहुंचे हैं। नेपाली सेना ने एक बयान में कहा कि यह अधिकारी पाकिस्तान सेना के नेशनल सिक्योरिटी एंड वार कॉलेज के हैं। पाकिस्तान के नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के मातहत रहे यह अधिकारी एयर कोमोडोर साद मंसूर अंसारी के नेतृत्व में नेपाल आए हैं। नेपाली सेना के माउंटेन वारफेयर कॉलेज में इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले के बाद नेपाल ने आतंकवाद के मसले पर भारत को अपना पूरा…

Read More

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील की पुलिस ने पॉप स्टार लेडी गागा के रियो डी जेनेरियो में आयोजित ऐतिहासिक मुफ्त कॉन्सर्ट में विस्फोट करने की साजिश रचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कॉन्सर्ट शनिवार को कोपाकबाना बीच पर आयोजित किया गया था, जिसमें अनुमानित 25 लाख से अधिक प्रशंसक शामिल हुए थे। ब्राजीलियाई अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों को कॉन्सर्ट से कुछ घंटे पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ, जिससे कुछ लोगों ने खतरे की गंभीरता पर सवाल उठाए। आमतौर पर इस प्रकार के बड़े आयोजनों में सुरक्षा चिंताओं…

Read More

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार किया है। अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई सामने आ गयी है। ‘रेड 2’, वर्ष 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। ‘रेड 2’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की ‘भूतनी’, साउथ की फिल्में ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ से भी हुई। हालांकि, फिल्म ने फिर भी मजबूत शुरुआत की और 4 दिनों में अच्छी कमाई की।…

Read More

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिन से लगातार गिरावट का सामना करने के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजारों में सोना आज 200 रुपये से लेकर 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 95,730 रुपये से लेकर 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22…

Read More