नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का माहौल बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद मामूली उतार-चढ़ाव भी हुआ। इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत और निफ्टी 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, ट्रेंट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर 5.09 प्रतिशत…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.47 प्रतिशत…
कोलकाता। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी), कोलकाता ने अप्रैल 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देश का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला प्रमुख बंदरगाह बनने का गौरव हासिल किया है। अप्रैल महीने में एसएमपी ने 45.32 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज करते हुए 5.967 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) कार्गो का संचालन किया, जबकि अप्रैल 2024 में यह आंकड़ा 4.106 एमएमटी था। यह उपलब्धि ऐसे समय में हासिल हुई है जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक मंदी और समुद्री व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद एसएमपी कोलकाता ने देश के अन्य प्रमुख बंदरगाहों को…
नवादा। नवादा के पूर्व पुलिस अधीक्षक तथा दरभंगा के आईजी रहे ललन मोहन प्रसाद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जनता दलयू के राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। पूर्व आईजी लालनमोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि जनता दलयू के प्रांतीय अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्र के माध्यम से उन्हें सूचित किया ।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल ने उम्मीदवारों की चयन के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है ।राजनीतिक सलाहकार समिति पार्टी की उच्च स्तरीय समिति है ,जिसके सदस्य आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनाव प्रचार के तरीकों तथा…
अररिया। हरियाणा में रह रही बिहार की एक लड़की को ट्रेन में नशा सुंघाकर गायब कर दिया गया था। जिसे फारबिसगंज थाना पुलिस ने रेड लाइट एरिया से सकुशल बरामद किया।लड़की को जबरन अवैध देह व्यापार में ढकेला जा रहा था और उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी।लेकिन देह व्यापार के चंगुल में जाने से पहले ही पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। संगठित मानव व्यापार के गिरोह के द्वारा इसे अंजाम दिया गया था।जिसका खुलासा अररिया की फारबिसगंज थाना पुलिस ने की और थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के बयान के आधार पर बारह नामजद सहित…
साहिबगंज। जिले के कॉलेज रोड स्थित चाणक्या होटल के सामने रविवार की रात दो बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी। इससे दुकानदार संजीव कुमार साह की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना के समय दुकानदार अपने मकान के नीचे स्थित जीएस इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में बैठे थे। कुछ देर पहले ही वह अपनी बेटी के लिए पास के मेडिकल से दवा लेकर लौटे थे। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दुकानदार अपने काउंटर में बैठकर ग्राहक को सामान दिखा रहे थे। इसी…
पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर थाना के उत्तर कोयल मुख्य नहर स्थित मुखर्जी पुल के समीप सोमवार को सड़क पर गिरे हुए 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र जिंदा जल गए। उनकी मोटरसाइकिल भी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उनके घर सोमवार को बरात आने वाली थी। बारात के लिए ही डीजल लेने के लिए निकले थे। घटना के बाद से शादी की खुशियां माता में बदल गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हैदरनगर-जपला मुख्य पथ को जाम कर दिया है। पिता पुत्र की पहचान सिमरसोत गांव निवासी 45 वर्षीय बिंदु…
पलामू। पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में रिटायर्ड डीएसपी, रेलवे कर्मी सहित चार के घरों में रविवार रात चोरी हो गई। करीब 15 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो जाने की जानकारी दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल तिवारी, रिटायर्ड डीएसपी रघुवीर तिवारी के अलावा ओंकार तिवारी व अमरेश तिवारी के घर एक एक करके चोरी हुई। अलमारी, पलंग को तोड़कर उसमें रखी संपत्ति गायब कर दी गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। घर के लोगों ने कमरे…
रांची। झारखंड के 19 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर और पश्चिमी जिले पलामू गढ़वा लातेहार चतरा, लोहरदगा और कोडरमा जिलों को छोड़ शेष जिलों में गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। हालांकि छह मई के बाद राज्य भर में मौसम साफ होने की सम्भावना है। मौसम साफ होते ही फिर से तापमान में वृद्धि होने…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को लेकर कड़ा प्रहार किया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ किया है और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया है। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन में 79 बार संविधान संशोधित किया गया, जिनमें अधिकांश संशोधन सत्ता में बने रहने और तुष्टीकरण की राजनीति के लिए किये गये। उनका आरोप था कि कांग्रेस ने संविधान को घोषणापत्र की तरह इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि संविधान लागू…
काठमांडू। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टी.आई.ए.) पर भारी बारिश ने आज के उड़ान कार्यक्रम को बाधित कर दिया है। कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) ने न केवल टीआईए बल्कि देश भर के कई अन्य हवाई अड्डों को प्रभावित किया है। टीआईए के प्रवक्ता रिनजी शेरपा के अनुसार, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन आज भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ है और निर्धारित समय के अनुसार आगे नहीं बढ़ सका। आज सुबह, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित कई उड़ानों को मौसम की गड़बड़ी के कारण डायवर्ट किया गया है। एयर जज़ीरा के एक विमान को भारत के वाराणसी की ओर मोड़ दिया गया…
