पाकिस्तान के राजदूत ने रूस में कहा कि अगर भारत उस पर हमला करता है तो इस्लामाबाद अपने पूरे सैन्य शस्त्रागार का इस्तेमाल कर सकता है, जिसमें परमाणु हथियार भी शामिल हैं मॉस्को/इस्लामाबाद। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एक के बाद एक भारत के खिलाफ परमाणु हथियार के इस्तेमाल की धमकी दे रहा है। पाकिस्तान इसलिए बौखलाया हुआ है क्योंकि उसे पता है कि अगर भारत हमला करता है, तो उसका टिक पाना नामुमकिन है। इस बार पाकिस्तान ने भारत के दोस्त के घर से दिल्ली को धमकी देने की कोशिश की है। रूस में पाकिस्तान के राजदूत ने…
Author: shivam kumar
नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पहलगाम हमले को लेकर कहा कि रक्षा मंत्री के तौर पर मेरी जिम्मेदारी सशस्त्र बलों के साथ काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आप हमारे प्रधानमंत्री को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, उनकी कार्यशैली और दृढ़ संकल्प से परिचित हैं। संस्कृति जागरण महोत्सव को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘राजनीति’ शब्द दो शब्दों ‘राज’ और ‘नीति’ से मिलकर बना है… लेकिन विडंबना यह है कि राजनीति…
-ग्वालियर में उपराष्ट्रपति ने कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षक-छात्रों से किया संवाद भोपाल। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज भारत के सामने पहलगाम की चुनौती है। दूसरी ओर राजमाता की प्ररेणा है। उनकी जो प्रेरणा है। राष्ट्रवाद सर्वप्रिय है। हम भारतीय हैं। भारतीयता हमारी पहचान है। राष्ट्र हित से बड़ा कोई धर्म नहीं हैं। कोई भी राष्ट्रहित से बड़ा नहीं हो सकता। हमें राष्ट्रवाद के प्रति पूरा समर्पण रखना चाहिए। उप राष्ट्रपति धनखड़ रविवार शाम को ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में प्राध्यापक और विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम…
आईएसआई एजेंट को आर्मी कैंट व पुलिस चौकियों की भेजते थे तस्वीरेंजेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के जरिए जुड़े हुए थे दोनों आरोपित चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में जासूसी के आराेप में दो लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। यह दाेनाें अमृतसर में आर्मी कैंट और एयरफोर्स बेस से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान को भेज रहे थे। रविवार काे पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने पत्रकाराें काे बताया कि पकड़े गए आरोपिताें से एक मोबाइल बरामद हुआ है, जिसमें आर्मी की मूवमेंट और एयरफोर्स बेस की तस्वीरें मिली हैं। यह दोनों अमृतसर की जेल में बंद हरप्रीत सिंह…
रामबन। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को बैटरी चश्मा इलाके के पास सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में गिर गया। इसमें सेना के तीन जवानों का बलिदान हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सेना का एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था और जब वह बैटरी चश्मा के पास सुबह करीब 11.30 बजे पहुंचा तो यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया और वाहन में…
पटना। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की है। दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रविवार को बिहार के दरभंगा पहुंचे ओवैसी ने कहा कि पहलगाम हमले को लेकर सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने एक स्वर में सरकार से कहा कि इस मामले में तुरंत कदम उठाए, पीड़ित परिवारों को न्याय दे और आतंकवाद को हमेशा के लिए जड़ से खत्म करे। सभी दल सरकार के हर कड़े फैसले के साथ हैं। ओवैसी ने कहा, “पाकिस्तान से आतंकवादी हमारे देश में घुसकर हमारे लोगों की…
रांची। रांची जिले के तीन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला प्रशासनिक कारणों एवं कुशल कार्य संचालन के लिए तत्काल प्रभाव से किया है। जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश पुलिस उप-महानिरीक्षक सह-वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है। सभी को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इनका हुआ स्थानांतरण पु०नि० सुशील कुमार पूर्व में सह-थाना प्रभारी, कांके थे, जिन्हें अब पुलिस केन्द्र में भेजा गया है। पु०नि० प्रकाश रजक पूर्व में तमाड़ अंचल में कार्यरत थे, उन्हें थाना प्रभारी, कांके…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने रविवार कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 6 मई को रांची में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली सिर्फ कार्यक्रम नहीं एक ़संकल्प होगा। संविधान बचाओ रैली स्वाभिमान की लड़ाई है, संविधान सिर्फ कागज और डायरी में बंद करने वाली चीज नहीं है, देश में संविधान है तो हम सब हैं, संविधान नहीं रहेगा तो हम सामाजिक न्याय का हिस्सा नहीं बन पायेंगे और न ही हम सुरक्षित रह पायेंगे। संविधान हमें बोलने, रहने और राष्ट्र हित में…
कल शहीद चौक से उपायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकालेगी भाजपा रांची। झारखंड में रह रहे वैध एवं अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत से निकालने की मांग को लेकर सोमवार को रांची में प्रदेश भाजपा की ओर से पाकिस्तानियों भारत छोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। रांची महानगर,जिला, भाजपा की ओर से जिला स्कूल मैदान (शहीद चौक) से भाजपा, रांची महानगर जिला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान झारखंड में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को चिह्नित कर अविलंब देश से बाहर निकालने की मांग की जायेगी। इसे लेकर 5 मई को जिला स्कूल मैदान से पाकिस्तानियों भारत छोड़ो कार्यक्रम आयोजित होगा।…
रांची/ पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल हादसे में मृतकों की संख्या 03 हो गई है। इस हादसे में 12 लोग घायल हैं। शनिवार रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमारत की छत का एक हिस्सा अचानक ढहने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए थे। हदसे में मृतकों की पहचान गोविंदपुर निवासी लुकास साइमन तिर्की, साकची के डेविड जोनसन और सरायकेला निवासी श्रीचंद तांती के रूप में की गई है। श्रीचंद तांती की मां रेणुका देवी की हालत गंभीर है और उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है। घटना के समय बिल्डिंग…
पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम अस्पताल में जर्जर भवन गिरने से हुई तीन मौतों के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासत तेज हो गई है। सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने खतरनाक हालत में उस भवन को खाली क्यों नहीं कराया गया और वहां आम लोगों को ठहराने की अनुमति किसने दी। इस हादसे ने सरकार की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में जर्जर बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की मौत और 12 घायल होने की घटना ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.…
