Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम अस्पताल में शनिवार को बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से हुए भीषण हादसे में अबतक तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी खुद देर रात जमशेदपुर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके से ही स्पष्ट रूप से कहा कि घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वहां मौजूद जमशेदपुर के उपायुक्त को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उनके…

Read More

आगामी बिहार चुनाव के पहले किया जा सकता है लॉन्च इसमें सीविज़िल ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, वोटर टर्नआउट जैसे ऐप्स हैं शामिल नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) एक नई डिजिटल पहल के तहत ‘ईसीआईनेट’ नामक एक सिंगल-पॉइंट प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में है, जो 40 से अधिक मौजूदा वेब और मोबाइल आधारित आईटी ऐप्स को समाहित करेगा। इसमें सीविज़िल ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, वोटर टर्नआउट ऐप जैसी ऐप्स शामिल हैं। इस कदम का उद्देश्य नागरिकों, चुनाव अधिकारियों, राजनीतिक दलों और नागरिक समाज के लिए एक सुगम, एकीकृत और उपयोगकर्ता-अनुकूल अनुभव प्रदान करना है। संभावना है कि इसे आने वाले…

Read More

देहरादून/बदरीनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा कर देश और राज्य की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने धाम में तीर्थयात्रीयों और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और तीर्थयात्रियों से यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। मांगलिक स्वर लहरियों के बीच बदरीनाथ मंदिर के कपाट रविवार सुबह छह बजे रवि पुष्य लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 10 बजे भगवान बदरी विशाल का अभिषेक पूजा शुरू हुई। बद्री केदार मंदिर समिति और उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दिया चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रण बदरीनाथ धाम। विश्व प्रसिद्ध श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट रविवार सुबह सेना की गढ़वाल स्काउट रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच बैशाख मास शुक्ल पक्ष सप्तमी,पुष्य नक्षत्र में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही धाम जय बदरीविशाल के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। इस अवसर पर बदरीनाथ मंदिर को 40 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने एवं अखंड ज्योति दर्शन के साक्षी रहे। कपाट…

Read More

ग्वालियर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज रविवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं। वे यहां राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर ने बताया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ का दिल्ली से विशेष विमान द्वारा शाम 5.45 बजे ग्वालियर में वायुसेना के एयरपोर्ट पर आगमन होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एयरपोर्ट पर स्वागत कर उनकी अगवानी करेंगे। उपराष्ट्रपति शाम 5.55 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों से परस्पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती इकाई एवं मॉडल गौशाला का लोकार्पण करेंगे।…

Read More

भारत-पाकिस्तान को बातचीत के जरिेए समाधान तलाशने की दी नसीहत काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि यदि दक्षिण एशिया में दो देशों के बीच में युद्ध हुआ तो नेपाल किसी भी एक देश का पक्ष नहीं लेगा। नेपाल किसी एक देश के लिए दूसरे देश से दुश्मनी नहीं कर सकता। रविवार की सुबह अपनी पार्टी की संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि नेपाल हमेशा ही शांति के पक्ष में रहा है और आगे भी रहेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री की…

Read More

-सिंगापुर में सत्तारूढ़ पार्टी को बहुमत, सत्ता में छह दशक का विस्तार सिंगापुर। सिंगापुर में हुए आम चुनावों में सत्तारूढ़ पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने एक बार फिर भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है, जिससे उसका छह दशकों से चला आ रहा सत्ता का सिलसिला और मजबूत हुआ है। यह चुनाव प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के नेतृत्व में पार्टी का पहला चुनाव था, जिन्होंने मई 2024 में ली सीन लूंग के स्थान पर पदभार संभाला था। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के नेतृत्व वाली पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने शनिवार को चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए दो-तिहाई से अधिक…

Read More

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए फैंस थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी। अब रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म ‘रेड 2’ एक मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के दिन 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये कमाए। अब तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार पिछले सप्ताह के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करने के बावजूद साप्ताहिक आधार पर मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। ये लगातार तीसरा सप्ताह है, जब शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा है। माना जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में बने पॉजिटिव सेंटीमेंट्स, टैरिफ वॉर में नरमी आने के संकेत, रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन, कंपनियों के मिले-जुले नतीजे और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही खरीदारी के कारण घरेलू शेयर बाजार साप्ताहिक आधार पर करीब 1 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। 2 मई…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 95,510 रुपये से लेकर 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 87,550 रुपये से लेकर 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही कारोबार कर रही है।…

Read More

नई दिल्ली। सोमवार पांच मई से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में दो नए आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। ये दोनों आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह लॉन्च हुए दो आईपीओ में भी इस सप्ताह छह मई यानी मंगलवार तक बोली लगाई जा सकेगी। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो इस सप्ताह एथर एनर्जी समेत पांच कंपनियों के शेयर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में कारोबार की शुरुआत करेंगे। सोमवार को श्रीगी डीएलएम लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में सात मई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत…

Read More