रांची। जमशेदपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम के बी ब्लॉक का छज्जा शनिवार को अचानक गिर गया। इस गंभीर घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा, जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल के एक पुराने जर्जर भवन के हिस्से के गिरने की खबर पर जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य हेतु निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सभी लोग सुरक्षित हैं। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री इरफान अंसारी को इस घटना पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश…
Author: shivam kumar
जमशेदपुर। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM (महात्मा गांधी मेमोरियल) अस्पताल में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के बी ब्लॉक का एक छज्जा अचानक गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त ब्लॉक के अंदर मरीजों और स्टाफ की मौजूदगी थी। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 3 मरीज की मलबे में दबकर मौत हो गई है और दो डेड बॉडी बरामद कर ली गई है। वहीं, एक अन्य मरीजों की तलाश अब भी जारी है। मौके पर प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने पहुंच कर राहत और बचाव अभियान शुरू…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि लव जिहाद का शिकार हुई सरायकेला की बेटी को राजनीतिक दबाव में नजरबंद कर दिया जाना अमानवीय है। उन्हें जानकारी मिली है कि मुस्लिम समुदाय द्वारा पीड़िता का जबरन धर्मांतरण कराने के इस मामले में पुलिस प्रशासन भी आरोपितों को संरक्षण दे रहा है। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सरायकेला पुलिस से अनुरोध है कि वे पीड़िता से उसके स्वजनों और ग्रामीणों को मिलने की अनुमति दें और इस गंभीर मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। झारखंड के अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूआत कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं की चिंताओं को कम करने का प्रयास किया गया है। स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारियों का जो बोझ अब तक उनके कंधों पर था, उसे सरकार ने अपने कंधों पर लेने का निर्णय लिया है। वे शनिवार को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने…
चाकुलिया में कुल 4400 जन्म प्रमाण पत्र जारी हुए, जिनमें 715 मुस्लिम समुदाय के नाम पर थे वास्तविकता यह है कि चाकुलिया में मुस्लिम समुदाय का कोई स्थायी परिवार नहीं है जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का मामला प्रकाश में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर माटियाबांधी पंचायत सचिव सुनील महतो और बीएलइ (ब्लॉक लेवल एंट्री आॅपरेटर) सपन महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। यह मामला तब सामने आया जब चाकुलिया प्रखंड…
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति राष्ट्रपति लौरेंको और अंगोला की संवेदनाओं के लिए मैंने उनका आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति लौरेंको के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद संबोधन में यह बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में…
वाशिंगटन। अमेरिका के पहले राष्ट्रीय उद्यान येलोस्टोन नेशनल पार्क के पास यूएस हाइवे-20 पर हुए सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह विदेशी नागरिक और एक स्थानीय पिकअप ड्राइवर शामिल है। विदेशी नागरिक एक वैन में सवार थे। यह हादसा दोनों वाहनों की टक्कर से हुआ। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। एबीसी न्यूज चैनल ने इडाहो स्टेट पुलिस के हवाले से खबर दी है कि यह हादसा गुरुवार शाम 7:15 बजे यूएस हाईवे-20 पर हेनरीज लेक के पास हुआ। इडाहो स्टेट पुलिस ने बताया कि मर्सिडीज पैसेंजर टूर…
वाशिंगटन। अमेरिका और यूक्रेन के बीच हुआ हालिया खनिज समझौता वोलोदिमीर जेलेंस्की के लिए खुशखबरी लेकर आया है। दोनों देशों के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर वेटिकन सिटी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात के बाद हुए थे। इस समझौते के बाद अमिरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को यूक्रेन को 310.5 मिलियन डॉलर के एफ-16 लड़ाकू जेट प्रशिक्षण, रखरखाव और उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दी है। न्यूज वेबसाइट न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, यह हाल ही में हस्ताक्षरित खनिज अधिकार समझौते से संबंधित पहली मंजूरी है। खनिज सौदे के अंतर्गत स्थापित किए निवेश कोष…
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दो टूक कहा कि भारत अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम भी है, समर्थ भी है, सशक्त भी और स्वतंत्र भी है। पहलगाम की घटना का माकूल जवाब दिया जाएगा। ये नया भारत है। घर में घुसकर मारेगा। शनिवार को जोधपुर में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने पत्रकारों से पुलवामा हमले पर कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस में लिखा है, ‘भय बिनु होय न प्रीत।’ मुझे लगता है कि जब भारत ने उरी और पुलवामा के बाद सर्जिकल स्ट्राइक कर संदेश दिया था कि बाहर से हमारे विरुद्ध…
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने 2 मई को जेपीएससी अध्यक्ष को लिखा पत्र रांची। राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिख कर परीक्षा कैलेंडर जारी करने का निर्देश दिया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने 2 मई को इस संबंध में जेपीएससी अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने जनवरी 2025 में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में परीक्षा कैलेंडर जारी करने का फैसला किया था। लेकिन अब तक परीक्षा का कैलेंडर जारी नहीं हो सका। जबकि अब जेपीएससी चेयरमैन के पद पर भी नियुक्ति हो चुकी…
रांची। झारखंड सरकार ने मैरिज रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने के लिए एक नयी पहल की शुरूआत की है। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव ने सभी जिलों के निबंधन व अवर निबंधकों को निर्देश दिया है कि वे इसको लेकर जागरूकता फैलायें। साथ ही लोगों को मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करें। सूचना पट और जागरूकता अभियान मैरिज रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने के लिए सभी निबंधन कार्यालयों में सूचना पट लगाये जायेंगे, ताकि कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों को विवाह निबंधन के लाभों की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही विभाग लोगों को इसके महत्व और लाभों के…
