रांची। प्रदेश राजद ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से जातीय जनगणना कराने का लिया गया फैसला बहुसंख्य ओबीसी के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। वर्षों से लंबित मांग जातीय जनगणना कराने को लेकर दो पीढ़ी समाजवादी विचारधारा वाली राजद और सपा जैसी पार्टियां करती रही हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने शुक्रवार को कहा कि सपा नेता मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के बाद अब अखिलेश यादव और राजद अध्यक्ष लालू यादव और तेजस्वी यादव सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना कराने की मांग करने वाले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कठोर कदमों के परिणामस्वरूप कई राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश हो रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने मांग की कि देश में रह रहे विरोधी मानसिकता वाले लोगों की पहचान के लिए सरकार को जनगणना के साथ एनआरसी भी लाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तानी मुस्लिम पुरुषों से विवाह किया है। इन पुरुषों के पास पाकिस्तान के वैध…
मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में दूसरे डीजीपी की नियुक्ति करें आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दो दिनों से झारखंड संवैधानिक रूप से डीजीपी विहीन राज्य है। इतना ही नहीं झारखंड में एसीबी, सीआइडी और पुलिस सभी के डीजीपी का पद रिक्त है। कहा कि अनुराग गुप्ता द्वारा दिये जा रहे निर्देश, निर्णय गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के आलोक में पूरी तरह असंवैधानिक है। कहा कि एक आइपीएस अफसर जिस पर भ्रष्टाचार, पक्षपात और फ्रॉड का…
रांची। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कदम देर रात किये गये औचक निरीक्षण के बाद उठाया गया, जिसमें पिठोरिया थाना के पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर थाने में आराम करते पाये गये। सस्पेंड किये गये पुलिसकर्मी में अजय पासवान, जेएसआइ, पिठोरिया थाना, श्यामानंद पासवान, जेएसआइ, पिठोरिया थाना, अमृत प्रसाद मेहता, जेएसआइ, पिठोरिया थाना और नीरज कुजूर, आरक्षी, पीसीआर-22 शामिल हैं। बता दें कि हेडक्वार्टर डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय ने पिठोरिया थाने का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के…
इस्टर्न जोनल काउंसिल की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे रांची। राजधानी रांची में 10 मई को इस्टर्न जोनल काउंसिल की अहम बैठक का आयोजन किया जायेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में झारखंड, बिहार, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बैठक को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को सिटी, ग्रामीण और ट्रैफिक एसपी सहित सभी डीएसपी और थानेदारों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर सुरक्षा रणनीति पर चर्चा की। एसएसपी के अनुसार, वीआइपी मेहमानों…
रांची। झारखंड कैबिनेट की अगली बैठक बुधवार, 7 मई 2025 को रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद् कक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक अपराह्न 4:00 बजे से प्रारंभ होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को उनके आवासीय कार्यालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला और गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास में ऐसे अधिकारियों की भूमिका अहम होती है, जो जनहित से जुड़ी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। सरायकेला-खरसावां और गुमला को मिला यह सम्मान पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने भरोसा जताया कि…
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 में एक बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज संदीप शर्मा टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने गुरुवार को पुष्टि की कि संदीप की उंगली में फ्रैक्चर हुआ है और वे अब आगे नहीं खेल पाएंगे। चोट के बावजूद दिखाई बहादुरी 31 वर्षीय संदीप शर्मा को यह चोट गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर में खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। अपनी ही गेंद पर शुभमन गिल का शॉट रोकने की कोशिश में उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। इसके बावजूद उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए…
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में गुरुवार को विराट कोहली और साईं सुदर्शन को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंदों में नाबाद 48 रन की पारी खेलते हुए इस सीज़न में अपने रन 475 तक पहुँचा दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विराट कोहली (443 रन) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बी साई सुदर्शन (456 रन) को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप की दौड़ में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि सूर्यकुमार…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि वरिष्ठ नागरिक अतीत से जुड़ने की कड़ी होते हैं और भविष्य के मार्गदर्शक भी होते हैं। हमें उनके मार्गदर्शन को महत्व देना चाहिए और उनकी मूल्यवान संगति का आनंद लेना चाहिए। राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पहल ‘एजिंग विद डिग्निटी’ नामक कार्यक्रम में भाग लिया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल का शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिक गृहों का वर्चुअल उद्घाटन, सहायक उपकरणों का वितरण के साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग…
नई दिल्ली। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी यूनिवर्सिटी में पढ़ रही एक नेपाली छात्रा की दुखद मृत्यु पर भारत सरकार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण को अत्यंत गंभीरता से लेती है। मामले में अब तक की सभी जानकारी संबंधित पक्षों के बीच पारदर्शिता के साथ साझा की जा रही है और सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि पीड़ित परिवार को न्याय और सहायता मिल सके। मंत्रालय ने बताया कि वह नेपाली अधिकारियों, ओडिशा सरकार और केआईआईटी प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क…
