ग्वालियर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज रविवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं। वे यहां राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर ने बताया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ का दिल्ली से विशेष विमान द्वारा शाम 5.45 बजे ग्वालियर में वायुसेना के एयरपोर्ट पर आगमन होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एयरपोर्ट पर स्वागत कर उनकी अगवानी करेंगे। उपराष्ट्रपति शाम 5.55 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों से परस्पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती इकाई एवं मॉडल गौशाला का लोकार्पण करेंगे।…
Author: shivam kumar
भारत-पाकिस्तान को बातचीत के जरिेए समाधान तलाशने की दी नसीहत काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि यदि दक्षिण एशिया में दो देशों के बीच में युद्ध हुआ तो नेपाल किसी भी एक देश का पक्ष नहीं लेगा। नेपाल किसी एक देश के लिए दूसरे देश से दुश्मनी नहीं कर सकता। रविवार की सुबह अपनी पार्टी की संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि नेपाल हमेशा ही शांति के पक्ष में रहा है और आगे भी रहेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री की…
-सिंगापुर में सत्तारूढ़ पार्टी को बहुमत, सत्ता में छह दशक का विस्तार सिंगापुर। सिंगापुर में हुए आम चुनावों में सत्तारूढ़ पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने एक बार फिर भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है, जिससे उसका छह दशकों से चला आ रहा सत्ता का सिलसिला और मजबूत हुआ है। यह चुनाव प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के नेतृत्व में पार्टी का पहला चुनाव था, जिन्होंने मई 2024 में ली सीन लूंग के स्थान पर पदभार संभाला था। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के नेतृत्व वाली पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने शनिवार को चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए दो-तिहाई से अधिक…
अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए फैंस थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी। अब रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म ‘रेड 2’ एक मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के दिन 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये कमाए। अब तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार पिछले सप्ताह के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करने के बावजूद साप्ताहिक आधार पर मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। ये लगातार तीसरा सप्ताह है, जब शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा है। माना जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में बने पॉजिटिव सेंटीमेंट्स, टैरिफ वॉर में नरमी आने के संकेत, रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन, कंपनियों के मिले-जुले नतीजे और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही खरीदारी के कारण घरेलू शेयर बाजार साप्ताहिक आधार पर करीब 1 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। 2 मई…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 95,510 रुपये से लेकर 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 87,550 रुपये से लेकर 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही कारोबार कर रही है।…
नई दिल्ली। सोमवार पांच मई से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में दो नए आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। ये दोनों आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह लॉन्च हुए दो आईपीओ में भी इस सप्ताह छह मई यानी मंगलवार तक बोली लगाई जा सकेगी। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो इस सप्ताह एथर एनर्जी समेत पांच कंपनियों के शेयर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में कारोबार की शुरुआत करेंगे। सोमवार को श्रीगी डीएलएम लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में सात मई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत…
लातेहार। लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरीसोत गांव के पास खनन सर्वे कंपनी के साइडिंग पर शनिवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने वहां दो ड्रिलिंग मशीन तथा छह गाड़ियों में आग लगा दी, जिन गाड़ियों में आग लगाई गई है उनमें दो ट्रक ,दो पिकअप तथा दो बोलोरो शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात हथियार बंद नक्सली कंपनी के साइडिंग पर पहुंचे और वहां…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) के सारंडा क्षेत्र अंतर्गत लेम्ब्रे गांव में बिजली के पोल से फैले करंट की चपेट में आकर 12 भेड़ों की मौत का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गंगदा पंचायत के लेम्ब्रे गांव में गुरुवार देर रात जब बिजली आपूर्ति शुरू हुई, तो खंभे पर लगे इंसुलेटर के टूटने से करंट जमीन में फैल गया। तेज़ आंधी और बारिश के कारण जमीन भीगी हुई थी, जिससे करंट ने पास में बैठी दर्जनों भेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया।…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती रोड में रविवार की सुबह एक इंडिको कार जलती हुई अवस्था में पाई गई। कार के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जो पूरी तरह से जल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक की पहचान कदमा थाना क्षेत्र के विजय हेरिटेज निवासी सुनील अग्रवाल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार और उसमें सवार व्यक्ति दोनों बुरी तरह जलकर राख हो चुके थे। स्थानीय लोग मामले में हत्या की…
रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में आठ मई के बाद तापमान में पांच- सात डिग्री की वृद्धि होगी। तापमान में वृद्धि से राज्य में फिर से प्रचंड गर्मी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि मई माह में गर्मी पिक पर रहती है। इससे तापमान भी उच्चतम स्तर पर रहता है। हालांकि उन्होंने राज्य भर में लू चलने की आशंका से इंकार किया है। वहीं रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। दोपहर में गर्मी महसूस की गई। रविवार को रांची में तापमान 33 डिग्री, जमशेदपुर में 37.1, डालटेनगंज में 37.4, बोकारो में…
