Author: shivam kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन नवरात्र शुरू होने से एक दिन पूर्व हो रहा है। साथ ही कल से देश भर में जीएसटी की नई दरें लागू होने जा रही हैं। सरकार ने हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती की है, जिससे ज्यादातर सामान अब अब 5 प्रतिशत के दायरे में आ गया है। सरकार ने 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की दर समाप्त कर दी है। कुछ अत्यधिक लग्जरी सामानों को 40 प्रतिशत के जीएसटी दर की श्रेणी में रखा गया है। प्रधानमंत्री ने 22 सितंबर को नवरात्रि…

Read More

रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र में मथुरा खटाल के पास शनिवार की देर रात एक युवक रोशन कुमार को गोली मार दी गई। रोशन कुमार के हाथ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए धुर्वा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार किसी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये और देखते ही देखते एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस दौरान लगभग 12 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी। इसी दौरान रोशन के हाथ में गोली लग गयी। घटना के बाद उसके परिजन और समर्थक धुर्वा थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुट्टूपालू घाटी में रविवार को एक यात्री बस पलट गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की जान बाल बाल बची। इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग का दोनों लेन जाम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पलटी हुई बस को हटाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार झारखंड पर्यटन नामक बस( बीआर 09 पीआर 7720) घाटी में ही ब्रेकडाउन हो गया था। इस वजह से बस पर सवार सभी यात्रियों को उतार कर, उस बस की मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी…

Read More

कोडरमा। कोडरमा से सटे गिरिडीह जिले के धनवार थाना अंतर्गत करगली गांव में एक बच्चे की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान करगली गांव निवासी 4 वर्षीय ओम यादव (पिता विकास यादव) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे दादा राम यादव ने बताया कि ओम रविवार की सुबह घर में बिना कुछ कहे ही घर के बगल के बच्चों के साथ घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक तलाब में नहाने चला गया था। नहाने के बाद उसके साथ गए सभी बच्चे अपने अपने घर…

Read More

खूंटी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार के पहले हम दूसरे देशों से सहायता मांगते थे, अब हम उनकी मदद कर रह हैं। 2014 से पहले देश की हालत काफी दयनीय थी, लेकिन अब हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। 09 मुंडा रविवार को जिला भाजपा कार्यालय प्रबुद्ध जन संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग, शिक्षाविद, समाजसेवी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। अतिथियों की ओर से महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम…

Read More

– चिप से शिप तक भारत में ही बनाने होंगे, कांग्रेस की नीतियों पर साधा निशाना भावनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विश्व की शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत को आत्मनिर्भर बनना ही होगा। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आत्मनिर्भरता को सबसे बड़ा मंत्र मानना होगा। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा पर वार्षिक एक लाख डॉलर (लगभग 90 लाख रुपये) की फीस लगाने के फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नाराजगी जताई है। खरगे ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन के फोन के बाद मिले रिटर्न गिफ्ट्स से भारतीय बहुत दुखी हैं। उन्होंने इसे अबकी बार ट्रंप सरकार का जन्मदिन का तोहफा करार दिया। खरगे ने कहा कि एच-1बी वीजा पर एक लाख डॉलर का वार्षिक शुल्क भारतीय तकनीकी कर्मचारियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा, क्योंकि 70 प्रतिशत से ज्यादा एच-1बी वीजा धारक भारतीय हैं। उन्होंने…

Read More

वाशिंगटन। फ्लोरिडा के एक संघीय न्यायाधीश ने द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ चार दिन पहले दायर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानहानि की शिकायत को शुक्रवार को खारिज कर दिया। संघीय न्यायाधीश ने शिकायत को अनुचित और अस्वीकार्य बताया। न्यायाधीश ने ट्रंप के वकीलों को संशोधित शिकायत दर्ज करने के लिए 28 दिन का समय दिया। 15 अरब डॉलर के हर्जाने की मांग वाली शिकायत में द न्यूयॉर्क टाइम्स और उसके चार पत्रकारों के साथ-साथ प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस पर एक सफल व्यवसायी के रूप में ट्रंप की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप लगाया गया था। फॉक्स न्यूज के अनुसार,…

Read More

काठमांडू। नेपाल में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश और भूस्खलन के कारण देशभर के सात प्रमुख राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।नेपाल पुलिस के मुख्य प्रवक्ता और उप महानिरीक्षक बिनोद घिमिरे ने शनिवार को बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के लिए प्रयास जारी है। भोटखोला में कोशी राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध है। मकालू के इक्वा क्षेत्र में कोशी राजमार्ग का एक हिस्सा भी बाधित हैै। सिद्धिचरन राजमार्ग पर कटारी की सड़क भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। बाढ़ के पानी ने रसुवा को चीन से जोड़ने वाले मितेरी ब्रिज पर यातायात को भी बाधित…

Read More

इस्लामाबाद। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के पांच जज अभूतपूर्व कदम उठाते हुए शुक्रवार को व्यक्तिगत रूप से उच्चतम न्यायालय पहुंचे। सभी ने अलग-अलग संवैधानिक याचिका दायर की। पांचों ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सरदार मोहम्मद सरफराज डोगर के कई प्रशासनिक कदमों को चुनौती दी है। याचिका दायर करने वाले न्यायाधीशों में मोहसिन अख्तर कयानी, बाबर सत्तार, तारिक महमूद जहांगीरी, सरदार एजाज इशाक खान और समन रफत इम्तियाज शामिल हैं। इन्होंने 11 मांग की हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह याचिकाएं संविधान के अनुच्छेद 184(3) के तहत दायर की गई हैं। न्यायमूर्ति जहांगीरी को न्यायिक कार्य…

Read More

नई दिल्‍ली। नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का वार्षिक एच-1 बी वीजा शुल्क को 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 90 लाख रुपये) तक बढ़ाने का निर्णय अमेरिकी नवाचार पर असर डालेगा। यह भारत में नए लैब, पेटेंट और स्टार्टअप की लहर को बढ़ावा देगा, जिससे बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहर उभरेंगे। अमिताभ कांत ने एक्स पोस्ट में कहा कि वैश्विक प्रतिभाओं के लिए दरवाजे बंद करके, अमेरिका प्रयोगशालाओं, पेटेंटों, नवाचार और स्टार्टअप्स की अगली लहर को बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और गुड़गांव की ओर धकेल रहा है। भारत के…

Read More