पलामू। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयशंकर ठाकुर (52) का अधजला शव सोमवार को बरामद किया गया। पुलिस ने जिले के पाटन थाना क्षेत्र के उताकी गांव के एक खेत से शव बरामद किया। वे इसी गांव के रहने वाले थे। घर से आधा किलोमीटर दूर यह घटना हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से घटना की जांच की। हालांकि मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट बताने की स्थिति में है। परिजनों के अनुसार जयशंकर ठाकुर…
Author: shivam kumar
कोडरमा। जिले में बीते दो महीनों के अंदर विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी की घटनाओं में शामिल सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने सोमवार को नवलशाही थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनों से हो रही चोरी की घटनाओं और दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले भर में विधि व्यवस्था बनाए रखने और अन्य अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना प्रभारियों को गश्ती बढ़ाने एवं अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर…
पूर्वी सिंहभूम। टाटा पावर की सहायक कंपनी मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) ने कौशल विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल करते हुए लोक भारती एजुकेशन सोसाइटी के साथ साझेदारी में निरसा, धनबाद में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत सोमवार को की है। यह जानकारी टाटा स्टील की ओर से दी गई। कंपनी के अनुसार इस केंद्र के माध्यम से 30 से अधिक गांवों के करीब 300 युवाओं को 100 प्रतिशत निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल भारत सरकार के स्किल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को सम्मानजनक नौकरियों के लिए तैयार…
पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर और आसपास के रेल यात्रियों के लिए राहतभरी नहीं, बल्कि मुश्किलों भरी खबर है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रेल ट्रैक और अन्य तकनीकी कार्यों के मेंटेनेंस कार्य के कारण कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट, री-शेड्यूल और डायवर्ट करने की घोषणा की है। यह बदलाव आगामी कुछ दिनों तक लागू रहेंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है। रद्द की गई ट्रेनें 68077/68078 (आद्रा–वाया–आद्रा) मेमू पैसेंजर – 26 और 28 सितम्बर को रद्द। 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर – 28 सितम्बर को रद्द। 12834 (अहमदाबाद–हावड़ा) – 23 सितम्बर को रात 00:25…
-ईटानगर में 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे – माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का दौरा और उद्घाटन करेंगे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वे ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं की अधारशिला रखेंगे। इसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अरुणाचल प्रदेश का दौरा पूरा कर प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा पहुंचेंगे। वहां पूजा-अर्चना करेंगे। वो माताबाड़ी में ‘माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर’ के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स और…
रांची। झारखंड में सबसे अधिक पिछले 24 घंटों के दौरान गिरिडीह जिले के पालगंज में 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को राज्य के दक्षिणी जिलों के कुछ भागों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इसके अलावा तेज गति से हवा चलने (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं, 25 और 26 सितंबर को भी राज्य के दक्षिणी और इससे सटे मध्यवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इन इलाकों में भी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कल से लागू होने वाले सुधारों को ‘बचत उत्सव’ बताते हुए आज कहा कि नागरिक देवो भव: की सोच पर आधारित ‘कर सुधारों’ से देश के लोगों के ढाई लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बचेंगे और आत्मनिर्भरता की दिशा में स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को गति मिलेगी। मोदी ने सोमवार को शारदीय नवरात्रि के साथ जीएसटी की नयी दरों के लागू होने की पूर्व संध्या पर रविवार शाम को राष्ट्र के नाम संदेश में त्योहारों के इस मौसम में “सबका मुंह मीठा करने वाले और देश के…
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रांची महानगर ने “नशा मुक्त रांची” थीम पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने किया। रोमित नारायण सिंह ने बताया कि दौड़ का उद्देश्य प्रधानमंत्री के “नशा मुक्त भारत और समृद्ध भारत” के संकल्प के प्रति युवाओं में जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से की। भाजपा के संगठन…
रांची। श्री श्याम मण्डल , रांची की ओर से सम्पन्न हुए चार दिवसीय श्री श्याम मोहत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को मन्दिर के सभागार में समीक्षा सभा आयोजित की गई। सबसे पहले श्री श्याम वंदना के साथ बैठक शुरू की गई। इसके बाद मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। मण्डल के कोषाध्यक्ष राजेश सारस्वत ने श्री श्याम मोहत्सव का आय – व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। मण्डल के सदस्यों ने मण्डल की भावी प्रगति के लिए अपने सुझाव रखे और मण्डल के मंत्री धीरज बंका ने मण्डल की…
चतरा। शारदीय नवरात्र को लेकर देश भर के मंदिरों में माँ दुर्गा के पूजन की तैयारी पूरी हो गयी है। झारखंड के चतरा जिला में भी कई प्राचीन मंदिर हैं। जहां सदियों से शारदीय नवरात्र में पूजा अर्चना की जा रही है। जिले के लेंबोइया पहाड़ी में माता भगवती मंदिर की महिमा भी अमंत एवं अपार हैं। इस मंदिर को लेकर कई प्राचीन परंपरा और मान्यताएं है। लेंबोइया पहाड़ी चतरा (झारखंड) में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां मां भगवती चामुंडा के रूप में विराजमान हैं और यह माता सती के वाम नेत्र की पलकों का सिद्धपीठ माना जाता…
आदिम जनजाति की महिलाएं नाला से सिर पर ढोकर लाती हैं पीने का पानी कार्तिक कुमार पाकुड़। आजादी के सात दशक बाद भी लिट्टीपाड़ा ब्लॉक के आदिम जनजाति परिवारों को शुद्ध पेयजल मुनासिब नहीं हो पा रहा है। 1 से 2 किलोमीटर पगडंडी पर चलकर कुआं, झरना या फिर खुले नाला का पानी यहां की महिलाओं को सिर पर ढोकर अपनी और अपने परिवार की प्यास बुझानी पड़ रही है। कहने को तो यहां कई बड़ी-बड़ी वाटर सप्लाई से लेकर डीप बोरिंग का प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिली जो सिर्फ कागजों तक की सिमट का रह गयी है। हालात आज यह…