पटना। पटना उच्च न्यायालय को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया हैं। केंद्र सरकार ने उच्चत्तम न्यायालय कालेजियम की अनुशंसा को मंजूरी देते हुए न्यायाधीश पी.बी. बजनथ्री को पटना उच्च न्यायालय का नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। वे 27 अगस्त 2025 से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में दायित्व संभाल रहे थे। इस नियुक्ति के बाद बजनथ्री पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पटना उच्च न्यायालय के न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद से…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी दो अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सह परिवार सहित सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने दोनों कमेटियों के निमंत्रण को स्वीकार करते हए आयोजकों को उत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्यवासियों के…
रामगढ़। अनुसूचित जनजाति की मान्यता देने की मांग को लेकर शनिवार को कुर्मी समाज ने जोरदार आंदोलन किया। इस आंदोलन में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी भी शामिल हुए। बरकाकाना जंक्शन पर आंदोलन करने पहुंचे लोगों को चंद्र प्रकाश चौधरी ने एकजुट रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुडमी समाज ने 75 साल तक संघर्ष किया है। अब परिणाम की बारी है। संघर्ष को परिणाम तक पहुंचाने के लिए हम सभी दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति की मान्यता और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर जोगेश्वर बिहार स्टेशन…
पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए खुलासे किए हैं। उन्होंने एक-एक करके उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री अशोक चौधरी और भाजपा सांसद संजय जायसवाल को भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में शामिल होने का तथ्यों के साथ खुलासा किया। प्रशांत किशोर ने सबसे पहले मंत्री मंगल पांडेय के बारे में बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला पांडेय के पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट नंबर 1499000141819 में साल 2019 और 2020 में दो करोड़ 12 लाख रुपया जमा हुआ है। इसका कोई प्रमाण नहीं है कि यह…
वायनाड। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि उनके पास वोट चोरी के सबूत हैं, जिन्हें वे जल्द सार्वजनिक करेंगे। राहुल गांधी आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ वायनाड में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी की स्मृति में बने सभागार के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने वोटर लिस्ट में धांधली के उदाहरण पेश किए थे, जिनमें महादेवपुरा और आलंद मे वोट जोड़ने और काटे जाने की बात थी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर आरोप…
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 18 से 25 सितंबर तक चल रहे हर घर संपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य एनडीए सरकार की विकास की रफ्तार और जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज जनता का उत्साह बता रहा है कि यह संदेश सही दिशा में जा रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मंडल स्तर पर पत्रक,…
विशेष -नये-नये नेता उभरे, तो राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं जोर मारने लगीं -इसका परिणाम यह हुआ कि झारखंड का समाज बहुसंख्यक-अल्पसंख्यक से आगे बढ़ कर -कुरमी-आदिवासी, अगड़ा-पिछड़ा और आदिवासी-गैर आदिवासी में विभाजित होने लगा -कुरमी-आदिवासी विवाद से सामने आयी इस दरार की हकीकत -लेकिन इन दोनों की लड़ाई का फायदा कोई तीसरा उठा रहा -झारखंड की ताकत ही उसकी सामाजिक एकता है, जिसे खंडित करना सही नहीं झारखंड को समकालीन भारत के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक माना जाता है। यह अपने समृद्ध खनिज संसाधनों और अतीत की वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संपदा की ऐतिहासिक विरासतों के कारण है। औद्योगिक राज्य होने…
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा की फीस बढ़ाकर एक लाख डॉलर (लगभग 90 लाख रुपये) करने के प्रस्ताव की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस कदम को भारत के प्रतिभाशाली पेशेवरों के लिए हानिकारक बताया है। गोगोई ने एक्स पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सरकार का यह निर्णय भारत के सर्वश्रेष्ठ और प्रतिभाशाली लोगों के भविष्य पर कुठाराघात है। जब अमेरिका में एक भारतीय महिला आईएफएस राजनयिक का अपमान हुआ था, तब तत्कालीन प्रधाननमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने दृढ़ता के साथ भारत का पक्ष रखा था। इसके…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचे इलाकों के सेओज धार वन क्षेत्र में सेना और पुलिस के आतंकवादियों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान शुरू किए जाने के दौरान हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल एक सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गया। यह जानकारी आज सुबह अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभियान जारी है। वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक शुक्रवार देर शाम उस समय घायल हो गया जब आतंकवादियों ने उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ और डोडा के भद्रवाह इलाके में सेओज धार वन…
वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिका के एच1-बी वीजा के लिए आवेदन करने के लिए अब शुल्क बढ़ गया है। अब इसके लिए 100,000 (एक लाख) अमेरिकी डॉलर देने होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने शुक्रवार देररात इस संबंध में कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कदम का अमेरिका में वर्क वीजा पर काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों पर गहरा असर पड़ सकता है। सीबीएस न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यकारी आदेश में नया वीजा आवेदन शुल्क जोड़ा गया है। इसके अनुसार एच-1बी कर्मचारियों को 100,000 डॉलर का भुगतान किए बिना अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलेगा।ट्रंप ने कहा, “हम अपने…
इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र सभी भारतीय स्वामित्व वाली या भारतीय संचालित एयरलाइंस के लिए 23 अक्टूबर तक प्रतिबंधित रहेगा। पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण के शुक्रवार को जारी नए नोटम (नोटिस टू एयरमैन) के अनुसार, यह प्रतिबंध भारतीय वाणिज्यिक एयरलाइंस, भारत में पंजीकृत विमानों और सैन्य उड़ानों को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकता है। द न्यूज अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दक्षिण एशिया के दो परमाणु संपन्न देशों के बीच तनाव अब भी बरकरार है। पहलगाम हमले के बाद भारत के जवाबी…