Author: shivam kumar

रांची। झारखंड में सबसे अधिक पिछले 24 घंटों के दौरान गिरिडीह जिले के पालगंज में 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को राज्य के दक्षिणी जिलों के कुछ भागों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इसके अलावा तेज गति से हवा चलने (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं, 25 और 26 सितंबर को भी राज्य के दक्षिणी और इससे सटे मध्यवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इन इलाकों में भी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कल से लागू होने वाले सुधारों को ‘बचत उत्सव’ बताते हुए आज कहा कि नागरिक देवो भव: की सोच पर आधारित ‘कर सुधारों’ से देश के लोगों के ढाई लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बचेंगे और आत्मनिर्भरता की दिशा में स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को गति मिलेगी। मोदी ने सोमवार को शारदीय नवरात्रि के साथ जीएसटी की नयी दरों के लागू होने की पूर्व संध्या पर रविवार शाम को राष्ट्र के नाम संदेश में त्योहारों के इस मौसम में “सबका मुंह मीठा करने वाले और देश के…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रांची महानगर ने “नशा मुक्त रांची” थीम पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने किया। रोमित नारायण सिंह ने बताया कि दौड़ का उद्देश्य प्रधानमंत्री के “नशा मुक्त भारत और समृद्ध भारत” के संकल्प के प्रति युवाओं में जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से की। भाजपा के संगठन…

Read More

रांची। श्री श्याम मण्डल , रांची की ओर से सम्पन्न हुए चार दिवसीय श्री श्याम मोहत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को मन्दिर के सभागार में समीक्षा सभा आयोजित की गई। सबसे पहले श्री श्याम वंदना के साथ बैठक शुरू की गई। इसके बाद मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। मण्डल के कोषाध्यक्ष राजेश सारस्वत ने श्री श्याम मोहत्सव का आय – व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। मण्डल के सदस्यों ने मण्डल की भावी प्रगति के लिए अपने सुझाव रखे और मण्डल के मंत्री धीरज बंका ने मण्डल की…

Read More

चतरा। शारदीय नवरात्र को लेकर देश भर के मंदिरों में माँ दुर्गा के पूजन की तैयारी पूरी हो गयी है। झारखंड के चतरा जिला में भी कई प्राचीन मंदिर हैं। जहां सदियों से शारदीय नवरात्र में पूजा अर्चना की जा रही है। जिले के लेंबोइया पहाड़ी में माता भगवती मंदिर की महिमा भी अमंत एवं अपार हैं। इस मंदिर को लेकर कई प्राचीन परंपरा और मान्यताएं है। लेंबोइया पहाड़ी चतरा (झारखंड) में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां मां भगवती चामुंडा के रूप में विराजमान हैं और यह माता सती के वाम नेत्र की पलकों का सिद्धपीठ माना जाता…

Read More

आदिम जनजाति की महिलाएं नाला से सिर पर ढोकर लाती हैं पीने का पानी कार्तिक कुमार पाकुड़। आजादी के सात दशक बाद भी लिट्टीपाड़ा ब्लॉक के आदिम जनजाति परिवारों को शुद्ध पेयजल मुनासिब नहीं हो पा रहा है। 1 से 2 किलोमीटर पगडंडी पर चलकर कुआं, झरना या फिर खुले नाला का पानी यहां की महिलाओं को सिर पर ढोकर अपनी और अपने परिवार की प्यास बुझानी पड़ रही है। कहने को तो यहां कई बड़ी-बड़ी वाटर सप्लाई से लेकर डीप बोरिंग का प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिली जो सिर्फ कागजों तक की सिमट का रह गयी है। हालात आज यह…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन नवरात्र शुरू होने से एक दिन पूर्व हो रहा है। साथ ही कल से देश भर में जीएसटी की नई दरें लागू होने जा रही हैं। सरकार ने हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती की है, जिससे ज्यादातर सामान अब अब 5 प्रतिशत के दायरे में आ गया है। सरकार ने 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की दर समाप्त कर दी है। कुछ अत्यधिक लग्जरी सामानों को 40 प्रतिशत के जीएसटी दर की श्रेणी में रखा गया है। प्रधानमंत्री ने 22 सितंबर को नवरात्रि…

Read More

रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र में मथुरा खटाल के पास शनिवार की देर रात एक युवक रोशन कुमार को गोली मार दी गई। रोशन कुमार के हाथ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए धुर्वा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार किसी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये और देखते ही देखते एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस दौरान लगभग 12 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी। इसी दौरान रोशन के हाथ में गोली लग गयी। घटना के बाद उसके परिजन और समर्थक धुर्वा थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुट्टूपालू घाटी में रविवार को एक यात्री बस पलट गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की जान बाल बाल बची। इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग का दोनों लेन जाम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पलटी हुई बस को हटाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार झारखंड पर्यटन नामक बस( बीआर 09 पीआर 7720) घाटी में ही ब्रेकडाउन हो गया था। इस वजह से बस पर सवार सभी यात्रियों को उतार कर, उस बस की मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी…

Read More

कोडरमा। कोडरमा से सटे गिरिडीह जिले के धनवार थाना अंतर्गत करगली गांव में एक बच्चे की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान करगली गांव निवासी 4 वर्षीय ओम यादव (पिता विकास यादव) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे दादा राम यादव ने बताया कि ओम रविवार की सुबह घर में बिना कुछ कहे ही घर के बगल के बच्चों के साथ घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक तलाब में नहाने चला गया था। नहाने के बाद उसके साथ गए सभी बच्चे अपने अपने घर…

Read More

खूंटी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार के पहले हम दूसरे देशों से सहायता मांगते थे, अब हम उनकी मदद कर रह हैं। 2014 से पहले देश की हालत काफी दयनीय थी, लेकिन अब हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। 09 मुंडा रविवार को जिला भाजपा कार्यालय प्रबुद्ध जन संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग, शिक्षाविद, समाजसेवी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। अतिथियों की ओर से महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम…

Read More