रांची। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि प्रदेश में लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया करने के लिए राज्य सरकार तत्पर है। राज्य में बेहतरीन डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। रिम्स की व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत हैं और हम चाहते हैं कि एआई तकनीक से इलाज हो। उन्होने विभाग के सभी अधिकारियों की प्रशंसा की और कहा कि सभी अधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार को आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य एवं अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत रांची के एक स्थानीय होटल में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने…
Author: shivam kumar
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अब साइबर हमले के जरिये भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रहा है। पाकिस्तानी हैकरों ने मंगलवार को राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर उस पर भारत विरोधी संदेश प्रसारित किए। वेबसाइट पर “पाकिस्तान साइबर फोर्स” के नाम से एक संदेश पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था- “अगला हमला गोलियों से नहीं, प्रौद्योगिकी से होगा।” इसके अतिरिक्त भारत के विरुद्ध उकसावे की टिप्पणियां करते हुए पहलगाम हमले को झूठा बताया गया। घटना के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा वेबसाइट को पुनः सामान्य स्थिति में लाने…
पलामू। झारखंड की राजधानी रांची के काठीटाड़ से स्वीफ्ट डिजायर कार बुक कर पांकी थाना क्षेत्र के जंगल में लाकर लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक फरार है। लूटे गए दो मोबाईल फोन, नगद और कार की चाभी बरामद की गयी है। घटना 24 अप्रैल को हुई थी। इस संबंध में विकास कुमार राम ने एफआइआर दर्ज करायी थी। गिरफ्तार लुटेरों में पांकी के जोल्हाबीघा के मो. शमशाद अंसारी (25), पिपराटाड़ के गड़ गांव के मो. हुसैन आलम उर्फ सोनम आलम (22) और मो. इमाम आलम उर्फ कारू (24) शामिल हैं। एक फरार आरोपित…
रांची। झारखंड सरकार राज्य के वकीलों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 मई को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में अधिवक्ता स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत वकीलों और उनके परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। सोमवार को रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सफल हो सके। बैठक में एसएसपी चंदन सिन्हा, डीडीसी दिनेश कुमार यादव और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री हेमंत…
अपराधियों ने पहले से रेकी कर लूट की योजना बनायी थी जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रेम कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक महिला को अकेला पाकर बदमाश ने फ्रिज साफ करने के बहाने घर में प्रवेश किया। इसके बाद स्प्रे से महिला को बेहोश कर उसके हाथ से सोने के कंगन लूट लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहरगुट्टू मेन रोड स्थित प्रेमकुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह फ्रिज की सफाई करने के बहाने एक बदमाश घर में घुसा और महिला…
हजारीबाग। हजारीबाग के छोटा ग्वालटोली बस स्टैंड के पास एक सड़क दुर्घटना में मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि हाईवा वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सनी कुमार राम की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद मामा नरेश कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गए। सनी राजा बांग्ला इंद्रपुरी का रहने वाला है। घायल नरेश कुमार राम इचाक मोड़ हजारीबाग के रहने वाले हैं। नरेश को गंभीर हालत में रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे…
बाबूलाल मरांडी ने घुसपैठ को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर घुसपैठ को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ की गंभीर स्थिति को प्रमाणित करने के लिए उच्च न्यायालय ने अधिकारियों को एक समिति गठित करने का निर्देश दिया था लेकिन अपनी असलियत उजागर होने के भय से राज्य सरकार ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख कर लिया और दावा किया कि राज्य में कोई घुसपैठिया नहीं…
रांची। झारखंड में मौसम के बदले मिजाज की वजह से दिन में गर्मी और शाम में ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं रात में तापमान गिरकर लगभग 25 डिग्री के स्तर तक पहुंच जा रहा है। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री हो गया जो औसत तापमान से चार डिग्री कम है। यही स्थिति जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा सहित अन्य जिलों में भी है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में बदलाव की स्थिति दो-तीन मई तक देखने को मिलेगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश, गर्जन, वज्रपात और तेज…
-सभी संदिग्धों को नंबर-टैग देकर भिक्षु गृह में रखा गया सूरत। गुजरात सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा सर्च अभियान चलाकर क्राइम ब्रांच ने 134 संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़कर उन्हें सूरत शहर के रांदेर स्थित भिक्षु गृह में रखा है। इन सभी संदिग्ध लोगों से इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और पश्चिम बंगाल की खुफिया एजेंसी की टीम पूछताछ करने सोमवार को सूरत पहुंचीं। टीमों ने इन सभी की पहचान के लिए नंबर और टैग देकर पूछताछ शुरू की है। इसकी रिपोर्ट केन्द्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी। सूरत क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध बांग्लादेशियों को दिए गए…
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राज्य के सभी इमानदार, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों से मेरा निवेदन है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी गठबंधन सरकार के पापों में सहभागी बनने से बेहतर है डॉ राजकुमार की तरह लड़ाई लड़ें और झारखंड को लूटने से बचायें। शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों के दबाव में करोड़ों रुपये के अवैध भुगतान से इनकार करने पर रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को हटाने के सरकार के फैसले पर उच्च न्यायालय ने रोक लगाकर भ्रष्टाचार पर रोक लगायी है। हाइकोर्ट के इस फैसले से हेमंत सरकार द्वारा रिम्स जैसे प्रतिष्ठित…
-यूपी से चुन-चुन कर किया गया पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर, योगी खुद कर रहे मॉनीटरिंग – सीएम योगी ने उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को पाक नागरिकों के खिलाफ तत्काल एक्शन लेने के दिये थे निर्देश लखनऊ। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश और पल-पल मॉनीटरिंग का नतीजा है कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां 24 घंटे के अंदर शत-प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया गया है।…
