नई दिल्ली। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 28 अप्रैल, सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ विस्फोटक शतक लगाकर आईपीएल 2025 में इतिहास रच दिया। वैभव सूर्यवंशी 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और 20 गेंदों में 34 रन बनाए। अगले मैच में 12 गेंदों में 16 रन बनाने के बाद, उन्होंने जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने तीसरे मुकाबले में तूफानी शतक लगाकर सनसनी मचा दी। उन्होंने मात्र…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले से उपजे देशव्यापी गुस्से के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। दोनों ने प्रधानमंत्री मोदी से जल्द संसद का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने 28 अप्रैल को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक…
श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की फौज लगातार नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। भारतीय सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 28-29 अप्रैल की रात पाकिस्तान की सेना ने कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में एक बार फिर नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने उकसावे की गंभीरता को देखते हुए प्रभावी तरीके से जवाब दिया। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सेना ने लगातार छठवें दिन एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस बीच आतंकवाद को समर्थन देने के…
तेल अवीव। इजराइल की घरेलू खुफिया सेवा शिन बेट प्रमुख रोनेन बार ने इस्तीफे की घोषणा की है। वह 15 जून को पद छोड़ देंगे। बार की यह घोषणा ‘कतरगेट’ की जांच के दौरान आई है। शिन बेट पर सात अक्टूबर के हमास के हमलों को रोकने में विफलता का आरोप भी लग चुका है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस विफलता की सार्वजनिक जांच कराने की घोषणा भी कर चुके हैं। इजराइल की वेबसाइट वाई नेट न्यूज के अनुसार, शिन बेट प्रमुख रोनेन बार ने मेमोरियल डे कार्यक्रम से एक दिन पहले सोमवार शाम घोषणा की कि वह 15 जून को…
काठमांडू। भारतीय जनता पार्टी के विदेश विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले का नेपाल दौरा कल से शुरू होगा। वह 30 अप्रैल से दो मई तक काठमांडू रहेंगे। इस दौरान नेपाल के सभी प्रमुख नेताओं से उनकी मुलाकात संभव है। भाजपा विदेश विभाग के अनुसार, चौथाईवाले की नेपाल के प्रधानमंत्री से लेकर विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात तय की गई है। चौथाईवाले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, सतारूढ़ गठबंधन के नेता शेर बहादुर देउवा, प्रमुख विपक्षी दल के नेता माओवादी अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचण्ड, एकीकृत समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा…
ओटावा। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने भारतीय छात्रा वंशिका सैनी की मौत पर दुख जताया है। भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर कहा, ”ओटावा में भारत की छात्रा वंशिका की मौत की सूचना पाकर हम बहुत दुखी हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।” भारतीय उच्चायोग ने कहा, ”हम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए शोक संतप्त परिजनों और स्थानीय सामुदायिक संघों के साथ निकट संपर्क में हैं।” उल्लेखनीय है कि वंशिका ढाई साल पहले भारत से कनाडा पढ़ाई के लिए आई थी। वह ओटावा…
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को ‘आतंकवाद के शिकार संघों के नेटवर्क’ की समारोहपूर्वक स्थापना की गई। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजन पटेल ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाते हुए उसकी निंदा की। योजना पटेल ने कहा कि पाकिस्तान ने इस मंच का दुरुपयोग कर दुष्प्रचार में लिप्त होने और भारत के खिलाफ निराधार आरोप लगाने का प्रयास किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने इस मंच का दुरुपयोग करने और इसे कमजोर करने का विकल्प चुना। उल्लेखनीय है कि पूरी दुनिया ने हाल ही में एक टेलीविजन…
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुक़ाबले से पहले टीम के दोबारा जीत की राह पर लौटने का विश्वास जताया है। सोमवार को मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राणा ने हालिया हार को भुलाकर भविष्य की चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया। हर्षित राणा ने कहा, “जितना हम अपने पिछले दो मुकाबलों के परिणामों को पीछे छोड़ेंगे, हमारे लिए उतना ही बेहतर रहेगा। अगर हम उन हारों को लेकर ज्यादा सोचेंगे तो टीम का मनोबल प्रभावित हो सकता…
इस समय सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। 25 अप्रैल को रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ को लेकर शुरुआत में दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला था, लेकिन बाद में यह उत्साह ठंडा पड़ गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और पहले दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी। हालांकि, वीकेंड के दौरान इसकी कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर देखने को मिली, लेकिन चौथे दिन आते-आते ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का कारोबार लाखों में सिमटकर रह गया है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’…
रांची। चाईबासा में सक्रिय रहे नक्सली समर्थक को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने चार दिनों की रिमांड पर लिया है। एनआइए की टीम घोर नक्सल प्रभावित टोंटो थाना के सरजामबुरू निवासी जयपाल देवगम से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस की टीम ने 24 मार्च 2024 को राजेश देवगम और जयपाल देवगम को गिरफ्तार किया था। दोनों आपस में सगे भाई हैं। उनके स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया था कि टोंटो थाना अंतर्गत वनग्राम जिम्की इकीर और राजाबासा के आस-पास जंगली-पहाड़ी क्षेत्रों में शीर्ष नक्सलियों ने पूर्व में प्राप्त लेवी का…
मनोरंजन क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मनोज बाजपेयी की बहुचर्चित वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ के अभिनेता रोहित बसफोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अभिनेता के मित्र ने पुलिस को उनकी मौत की सूचना दी। रोहित का शव 27 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे गुवाहाटी के पास एक झरने के पास मिला। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित बसफोर कुछ महीने पहले मुंबई से गुवाहाटी आए थे। वह रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपने दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। इसके बाद उनके परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान…
