Author: shivam kumar

रांची। झारखंड में बिजली की दरें 30 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा दी गई हैं। बिजली नियामक आयोग ने नई दरों की घोषणा कर दी है, जो 1 मई से लागू होंगी। शहरी क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अभी तक प्रति यूनिट दर 6.65 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 6.95 रुपये कर दिया गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 6.30 रुपये से बढ़ाकर 6.60 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दरों में 2 रुपये प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। शहरी उपभोक्ताओं के लिए…

Read More

रांची। नाइजर में आतंकवादियों के शिकार झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के पांच मजदूरों की रिहाई को लेकर आजसू पार्टी ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। आजसू पार्टी के नेता संजय मेहता ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और नाइजर में भारत के राजदूत सीताराम मीना को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। यह घटना 25 अप्रैल को नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर तिल्लाबेरी में घटी। यहां आतंकवादियों ने एक पावर ट्रांसमिशन साइट पर हमला किया। इस हमले में 12 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई और बगोदर के पांच मजदूरों…

Read More

रांची। न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने लूट के आरोपी सामी खान उर्फ बाबू खान को बरी कर दिया है। इसकी वजह चश्मदीद गवाहों का घटना के बारे में जानकारी नहीं होने और जांच अधिकारी द्वारा अदालत में हाजिर नहीं होना है। महेश हेम्ब्रम ने 16 अक्टूबर 2021 को कांके थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें यह कहा गया था कि शाम को वह कार से अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकुरहुट्टू से झलकाडीह जा रहे थे। रास्ते में पुल के पास मोटर साइकल सवार ने उनकी गाड़ी को रोककर 5000 रुपये मांगा। इसका विरोध करने पर मोटरसाईकिल सवार…

Read More

रांची। वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ गॉड ट्रस्ट की ओर से चार मई को हेहल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लगभग 100 यूनिट रक्त जमा करना और जीवन बचाने के कार्य में योगदान देना है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी होंगे। यह जानकारी ट्रस्ट की ओर से बुधवार को दी गई है।

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में चार मई तक बादल और बारिश होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग ने दो मई तक गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार से मौसम साफ है। लोगों को दिन में तेज धूप और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने मई के दूसरे हफ्ते में पूरे झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ने…

Read More

राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस किसके साथ है? देश के साथ या फिर पाकिस्तान के साथ? रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुये हालिया आतंकी हमले के बाद देश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस की पोस्ट में एक सर तन से जुदा वली तस्वीर साझा किया है, तस्वीर साझा कर लिखा है जिम्मेदारी के समय गायब। इस पोस्ट पर अब भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे सर तन…

Read More

रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल -पहले 3 मई को आयोजित थी कांग्रेस की रैली रांची। प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली की पूर्व निर्धारित तिथि में फेरबदल किया गया है। मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि रांची में 3 मई को राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया था। इसकी तिथि में फेरबदल किया गया है। अब यह रैली 6 मई को पुराना विधानसभा मैदान, रांची में होगी। रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी वैभव सूर्यवंशी के फैन बन गये हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में वैभव की पारी की प्रशंसा की। उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद वैभव! बताते चलें कि वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मात्र 35 गेंदों में शतक लगाकर आइपीएल इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया। इस युवा क्रिकेटर की पारी ने सबको चौंका दिया और अब उन्हें भारतीय टीम में शामिल किये जाने की चर्चा जोरों पर है। वैभव की विस्फोटक पारी वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 11 छक्के और 7 चौके लगाये।…

Read More

1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किये थे, बांग्लादेश का जन्म हुआ था अब कहीं बलूचिस्तान, सिंधु देश और पाक अधिकृत कश्मीर की बारी तो नहीं भारत अब पाकिस्तान में घुसकर मरेगा भी, टुकड़े भी करेगा, समझौता भी नहीं करेगा पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता स्थगित किया, तो पाकिस्तान बौखला गया। उसके बाद 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान ने सात जवाबी फैसले लिये। इसमें शिमला समझौता रद्द करना भी शामिल है। एक्सपर्ट्स की मानें तो शिमला समझौता रद्द करना पाकिस्तान को ही भारी पड़ने वाला है और भारत को इसका फायदा मिलेगा।…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के युवाओं के भविष्य को संवारेगी। देश में दुनिया के टॉप संस्थानों के कैंपस खुलने की शुरुआत हो चुकी है। टैलेंट, टेम्परामेंट और टेक्नोलॉजी ही भारत के भविष्य को ट्रांसफॉर्म करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तो अब विदेशों में भी हमारे प्रमुख संस्थानों के कैंपस खुल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित युग्म इनोवेशन कॉन्क्लेव के संबोधन में यह बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली की युवाओं के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका होती है। भारत के…

Read More

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस की संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अनुराग ठाकुर ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आज संसद में चर्चा से ज्यादा ऐसे कदम उठाने की जरूरत है जिससे पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा चर्चा में विश्वास रखती है। सही समय आने पर चर्चा कराने में कोई आपत्ति नहीं है। हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं और जब भी सदन में किसी विषय पर चर्चा की मांग की गई, हमने उस पर चर्चा की। चिराग ने…

Read More