रांची। राज्य में एक इंटरमीडिएट छात्रा के कथित धर्म परिवर्तन और विवाह के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने झारखंड सरकार से ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की है। महिला अपराधों में वृद्धि पर चिंता : राफिया नाज़ ने कहा कि झारखंड में महिला अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 2022 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड में महिला अपराधों में पिछले…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में जेल मैनुअल में सुधार और कैदियों की स्थिति को लेकर स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई सोमवार को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान राज्य की गृह सचिव वंदना दादेल कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुईं। महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने अदालत को अंडरटेकिंग देते हुए आश्वस्त किया कि झारखंड जेल मैनुअल को आगामी 30 दिनों के भीतर नोटिफाई कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैनुअल का ड्राफ्ट तैयार है और अब केवल कैबिनेट से मंजूरी लेना बाकी है। कोर्ट ने सरकार को समय प्रदान…
बोकारो। बोकारो के लुग्गु पहाड़ में सुरक्षाबलों की ओर से आठ नक्सलियों के मारे जाने के एक सप्ताह बाद, सोमवार सुबह एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया। 22 वर्षीय महिला उग्रवादी सुनीता मुर्मू एसपी बोकारो मनोज स्वर्गियारी के आवास पर पहुंच गई। उसने बताया कि वह भी उस मुठभेड़ का हिस्सा थी, लेकिन गोलियों के बीच से किसी तरह बच निकली। जंगलों में छिपते हुए, कई दिनों तक भूखी-प्यासी भटकती रही। फिर गोमिया से ट्रेन पकड़ी और चंद्रपुरा होते हुए एसपी आवास तक पहुंची। सुनीता ने एसपी से आग्रह किया कि वह आत्मसमर्पण कर एक नई जिंदगी शुरू करना चाहती…
पूर्वी सिंहभूम। एनसीपी पार्टी के अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं ने सोमवार को आजादनगर में पहलगाम हत्याकांड में मारे गए 26 मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान सभा का भी आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता एनसीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर हुसैन ने की, जबकि संचालन ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान ने किया। इस अवसर पर एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। डॉ पांडेय ने कहा कि इस निर्मम हत्याकांड ने पाकिस्तान को विश्व स्तर पर बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया अब देख…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-10 स्थित आदर्श पथ के वरदान कॉलोनी में रहने वाली बेल्डीह स्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका को हथियार के बल पर बंधक बनाकर मास्क पहने चार अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना रविवार की रात करीब 9 बजे के आसपास की है। जहां बाइक सवार चार अपराधियों ने शिक्षिका मैरी मिंज के घर में धावा बोला और हथियार के बल पर उन्हें और एक किरायेदार को बंधक बनाकर अलमीरा में रखे करीब 9 लाख के गहने और 50 हजार नगद लूटकर फरार हो गये। इस दौरान अपराधी करीब आधा घंटा तक…
रांची। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इसे युगादि तिथि भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन त्रेता युग का आरंभ हुआ था। इस वर्ष अक्षय तृतीया मंगलवार से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल को पूरे दिन रहेगी। उदयातिथि के अनुसार व्रत और पर्व 30 अप्रैल को ही मनाया जाएगा। पंडित (पुरोहित) मनोज पांडेय ने सोमवार को बताया कि सोना और चांदी को धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यह समृद्धि का भी प्रतीक है। इसलिए इस दिन की गई खरीददारी को अक्षय माना गया है। इस…
रांची। काल बैसाखी के चलते मौसम में बदलाव से तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को ठंड महसूस हुई। राजधानी रांची में तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इनमें जमशेदपुर में 10 डिग्री, डाल्टेनगंज में तापमान सात डिग्री, बोकारो के तापमान में तीन डिग्री और चाईबासा के तापमान में भी 10 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। मौसम साफ होने से तापमान में फिर वृद्धि दर्ज…
रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों का हमला हुआ था। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गये थे। इन मारे गये पर्यटकों को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने पहलगाम के शहीदों के परिजनों को अपना चार महीने का वेतन देने का एलान किया है। इस एलान को उन्होंने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि बताया है। घटना ने मुझे अंदर तक झकझोरा सोशल मीडिया पर इरफान अंसारी ने लिखा है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किया गया हमला न केवल मानवता…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राजधानी के मेन रोड स्थित जेडी हाइ स्ट्रीट मॉल के बियर बार में शनिवार देर रात चल रही पार्टी के दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी। सूचना मिलने पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम रात करीब दो बजे मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने देर रात तक बार खुला रखने और माहौल बिगड़ने के मामले में इवेंट मौनेजर और बार मैनेजर को…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा है कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किये गये कायराना हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या पूरे देश को झकझोर गयी है। इस घटना की निंदा देश ही नहीं, दुनिया भर में हो रही है। यादव ने कहा कि भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ कूटनीतिक और राजनीतिक स्तर पर पाकिस्तान से बातचीत कर रही है। बीते वर्षों में जम्मू-कश्मीर के हालातों में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन 22 अप्रैल को हुए इस हमले ने फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।…
आजाद सिपाही संवाददाता जामताड़ा। जामताड़ा के मिहिजाम स्थित श्री गुरु ऑटोमोबाइल, बजाज बाइक शोरूम में रविवार सुबह भीषण आग लग गयी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना सुबह की है। जब शोरूम के कर्मचारी प्रतिदिन की तरह दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शोरूम के अंदर से धुएं के गुबार उठ रहे हैं और आग लगी हुई है। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना शोरूम मालिक मनोज दास और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को भी बुलाया गया। दमकल…
