-क्रिकफेस्ट में चयनित छात्रों को पूर्व अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स सिखाएंगे क्रिकेट के गुर रायपुर। बेस्ट फील्डिंग के लिए मशहूर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स को चाहने वाले रायपुरिंस के लिए एक अच्छी खबर है। जोंटी रोड्स आज रविवार काे राजधानी रायपुर आ रहे हैं, जहाँ वह क्रिकफेस्ट के चयनित छात्रों के लिए फील्डिंग मास्टर क्लास लेंगे। वह रायपुर के अवंती विहार स्थित इमर्जिंग क्रिकेट एकेडमी के मैदान जाएँगे। उल्लेखनीय है कि क्रिकफेस्ट एक महीने तक चलने वाला क्रिकेट मास्टर क्लास समर कैंप है, जिसका आयोजन अरण्य ने एकाना के सहयोग से किया है। इस कैंप में भारतीय…
Author: shivam kumar
‘मन की बात’ पहलगाम पर कड़ा संदेश, चंपारण सत्याग्रह को किया याद नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को न्याय अवश्य मिलेगा और हमले के साजिशकर्ताओं को कठोरतम दंड दिया जाएगा। पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता इस लड़ाई की सबसे बड़ी ताकत है। मन की बात के 121वें में एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा, “आज दुनिया देख रही है कि इस हमले के बाद भारत एक…
कुपवाड़ा। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार देर रात नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा जिले के उड़ी में तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इसका भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि 26-27 अप्रैल की रात को पाकिस्तान सेना की चौकियों ने नियंत्रण रेखा के पार तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत इलाकों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने भी उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी करके प्रभावी…
मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को पुणे में कहा कि महाराष्ट्र में रह रहे 5023 पाकिस्तानी नागरिकों को आज रात तक बाहर निकाल दिया जाएगा। इन सभी पाकिस्तानियों को महाराष्ट्र से बाहर निकालने की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है। गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के कुल 48 शहरों में कुल 5023 पाकिस्तानी नागरिक पाए गए हैं। सबसे अधिक 2,458 पाकिस्तानी नागपुर शहर में और 1,106 पाकिस्तानी नागरिक ठाणे शहर में पाए गए हैं। जबकि मुंबई में 14 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। महाराष्ट्र में रह रहे इन पाकिस्तानियों में से केवल 51 पाकिस्तानियों के पास ही…
काठमांडू के भारतीय दूतावास में हुआ हमले में मृत लोगों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन काठमांडू। भारत के कश्मीर स्थित पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए नेपाल के भारतीय दूतावास में सभा का आयोजन किया गया। इसमें नेपाल के उप प्रधानमंत्री विष्णु पौडेल, विदेश मंत्री डा. आरजू राणा देउवा सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की। विदेश मंत्री डा. राणा ने कहा कि नेपाल आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा करता है। नेपाल किसी भी आतंकवादी गतिविधि के खिलाफ…
काठमांडू। पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हिन्दू तीर्थयात्रियों को निशाना बना कर एक नेपाली नागरिक सहित 28 लोगों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। शनिवार को पूर्व राजा ने हमले पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमला मानवता और हिन्दू समुदाय के खिलाफ एक अक्षम्य और जघन्य अपराध है। हम इस त्रासदी की कितनी भी कड़ी निंदा करें, यह कभी भी नुकसान की भयावहता को व्यक्त करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने सनातन वैदिक हिन्दुओं की मूल मान्यता ‘वसुधैव…
रांची। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कांटाटोली चौक के पास रविवार को एक कपड़े की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह से दुकान के पीछे स्थित एक घर में छह से ज्यादा लोग फंस गए। तेज धुआं और आग की वजह से कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा था। हालांकि कुछ लोगों को स्थानीय लोगों के जरिये एस्बेस्टस की सीट को तोड़कर बाहर निकाला गया। दम घुटने की वजह से 59 वर्षीय बुजुर्ग एनुल आलम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत…
-झिमड़ी गांव में युवती के अपहरण के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया तोड़फोड़ सरायकेला। नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में हथियार के बल पर युवती के अपहरण के बाद शनिवार देर रात आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित मोहम्मद तस्लीम अंसारी के घर और झिमड़ी बाजार की चार दुकानों में आग लगा दी। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की। इस बीच, पुलिस ने आरोपित तस्लीम अंसारी और अपहृत युवती को जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। वहीं, आगजनी और उपद्रव के आरोप में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया…
लातेहार। पुलिस ने जिले के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसला गांव से रविवार को वृद्ध दंपती का शव संदिग्ध अवस्था में घर से बरामद किया है। हालांकि दोनों की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार हेसला गांव निवासी प्रसाधी साव (72) और उसकी पत्नी करमी देवी( 65) अपने बेटों से अलग दूसरे घर में रहते थे। बताया जाता है कि शनिवार रात में दोनों खाना खाकर के सो गए थे । परंतु रविवार को…
रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। बादल छाने से प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक विभन्न जिलों में गर्जन, वज्रपात और 30-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को ऑरेन्ज अलर्ट और 29 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रविवार को रांची और आसपास ईलाक़ों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। बादल छाने और हवा चलने से मौसम काफी सुहावना हो गया है। रविवार को रांची में…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का कहना है कि हिन्दू समाज ही पहले हिन्दू धर्म को ठीक से समझेl हिन्दू मेनिफेस्टो नामक एक पुस्तक का लोकार्पण करते हुए उन्होंने एक बार फिर दोहराया की राजा का धर्म है कि वह अपने समाज और उसके नागरिकों की रक्षा करेंl उन्होंने कहा कि विश्व में अनेक प्रकार की सभ्यताएं दोराहे पर खड़ी हैं और भविष्य का मार्ग ढूंढ रही हैंl यह मार्ग भारत ही उन्हें दिखा सकता है लेकिन उससे पहले भारत को स्वयं पूर्ण दृष्टि वाला समर्थ और सबल भारत बनकर खड़ा होना होगा आईआईटी खड़गपुर…
