रांची। झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है और इस मामले में संवेदनहीन बयानों का सिलसिला भी जारी है। बाबूलाल मरांडी ने रविवार को अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुये कहा 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया। देशभर में इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। केंद्रीय और राज्य सरकारें आतंकवाद के…
Author: shivam kumar
रांची। पंजाब के दौरे पर गये झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में बनायी गयी खेल सुविधाओं का अवलोकन किया। मंत्री ने वेलोड्रॉम, इंडोर स्टेडियम, स्पोर्ट्स हॉस्टल और खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के सहयोग से संचालित केंद्र का निरीक्षण किया, जहां रिहैब सेंटर और स्पोर्ट्स साइंस एवं मेडिसिन सेंटर के तहत सात विभिन्न खेलों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस केंद्र में उत्कृष्ट खिलाड़ियों और कोचों को तैयार किया जा रहा है। मंत्री ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार खेल और…
भागलपुर। जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 166.101 किलो गांजा एवं 01 बाइक बरामद किया है। उक्त आशय की जानकारी रविवार को सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने दी। सिटी एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष समकालीन अभियान के तहत अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी और छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इस क्रम में छापेमारी दल द्वारा बीते रात्रि मधुसुदनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बेलखोरिया के समीप बगीचे से गुप्त सूचना के आधार पर 166.101 कि०ग्रा० गांजा एवं 01 बाइक बरामद किया…
कोयंबटूर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता है, एक शांतिप्रिय देश है, जहां समावेशिता और अभिव्यक्ति एवं विचार की स्वतंत्रता हमारी विरासत है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय में “विविधतापूर्ण भारत के लिए कृषि शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा” विषयक सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यदि हम हजारों वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो पाएंगे कि हमारी सभ्यता में समावेशिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बढ़ी है, फली-फूली है और उसका सम्मान किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में अभिव्यक्ति और समावेशिता की…
बेंगलुरू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल पर हुए आतंकवादी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर हाल ही में मैसूर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का दिया गया एक बयान पाकिस्तान में वायरल हो रहा है। वहां का टीवी मीडिया सिद्धारमैया के बयान को बार-बार प्रसारित कर रहा है और इसे इस तरह से पेश कर रहा है, जैसे पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मुद्दे पर भारत में आंतरिक असंतोष भड़क उठा है। इस वीडियाे में सिद्धारमैया के बयान काे लेकर भाजपा ने उन पर हमला किया। एक निजी पाकिस्तानी समाचार चैनल पर प्रसारित समाचार…
काठमांडू। नेपाल में पिछले 27 दिनों से सड़क पर आंदोलन कर रहे शिक्षकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प होने से 63 शिक्षक घायल हो गए हैं। बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास कर रहे हड़ताली शिक्षकों पर पुलिस लाठीचार्ज किए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ। रविवार को नया बानेश्वर क्षेत्र में शिक्षकों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक हो गया। पुलिस के साथ यह टकराव तब हुआ जब शिक्षकों ने एक प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन प्रवेश की कोशिश की और बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार के साथ लाठीचार्ज…
काठमांडू। नेपाल पुलिस की केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने सहकारी घोटाले के एक मामले में आरोपित सत्तारूढ़ दल नेपाली कांग्रेस की सांसद माया राई को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। रविवार को संसद को इसकी औपचारिक जानकारी दी गई है। सीआईबी ने काठमांडू में स्वर्ण लक्ष्मी सहकारी बैंक में हुए 265 करोड़ रूपये के घोटाले में सांसद राई की संलग्नता की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। बीती रात को उनके निवास से ही क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी रमेश बस्नेत ने बताया कि आठ महीने से फरार की…
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में अलग-अलग अभियानों में 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा (पाम्बेई धड़ा) के चार कैडर और एक सहयोगी वांगखई थांगपट मापन से पकड़े गए हैं। पुलिस मुख्यालय के बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वांगमयुम अजीजुर रहमना (52), शेख वसीम राजा (30), मो. फारुक खान (19), फुशम अजमीर (24) और खुल्लकपम इबोसाना (44) के रूप में हुई है। ये सभी जबरन वसूली और स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने में शामिल थे। आरोपितों के पास से जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक चार…
2025 में 13 घंटे में निपट जायेगा पाकिस्तान सैन्य शक्ति में भारत दुनियचा में चौथा तो पाकिस्तान 12वें पायदान पर, लेकिन गीदड़भभकी में नंबर वन जंग की हालत में भारत के सामने टिक नहीं सकता पाकिस्तान दोनों देशों के बीच सैन्य शक्ति और हथियारों की संख्या में है बड़ा अंतर दोनों देश परमाणु हथियारों से हैं लैस, लेकिन पलड़ा भारत का ही भारी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। वैसे तो भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हमेशा सतह पर रहता है, लेकिन पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की हत्या किये जाने के…
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ अजय देवगन और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1 मई को हर जगह रिलीज होगी। इस बीच, ‘रेड 2’ की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए अलग-अलग जगहों पर घूम रही है। इस मौके पर अभिनेता रितेश देशमुख से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सवाल पूछा गया तो अभिनेता के जवाब ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हाल ही में रितेश देशमुख ने एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में एक्टर से पहलगाम में…
सेविले। बार्सिलोना के डिफेंडर जूल्स कोंडे ने शनिवार को सेविले में खेले गए रोमांचक कोपा डेल रे के फाइनल में अतिरिक्त समय में गोल दागकर अपनी टीम को रियल मैड्रिड पर 3-2 की शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ बार्सिलोना ने रिकॉर्ड 32वां स्पेनिश कप अपने नाम किया। ला कार्तूजा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पेड्री (28वें मिनट) ने बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। लेकिन दूसरे हाफ में सात मिनट के भीतर किलियन एम्बाप्पे (70वें मिनट) और ऑरेलियन चूअमेनी (77वें मिनट) के गोल से रियल मैड्रिड ने मैच में वापसी कर ली। फिर 84वें मिनट में फेरान टोरेस ने…
