Author: shivam kumar

जम्मू-कश्मीर। म्मू-कश्मीर के पहलगाम में खूंखार आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया है। सिंधु जल समझौते को खत्म करने का ऐलान हुआ है, जिससे पाकिस्तान में जल संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। यह समझौता दोनों देशों के बीच 1960 से ही चला आ रहा है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगेगा और जल संकट के चलते वह घुटनों पर आ सकता है। दुश्मन देश के भारत स्थित उच्चायोग के स्टाफ को कम करने का आदेश दिया गया है। भारत ने पाकिस्तान से भी अपने दूतावास…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड भाजपा इस दुख की बेला में उनके साथ खड़ी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ये पहली आतंकवादी घटना है जिसमें आतंकवादियों ने धर्म पूछकर, कपड़े उतरवाकर और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर कर निर्दोष और निहत्थे लोगों की हत्या की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकवादी बख्शे नहीं जायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज झारखंड में…

Read More

पलामू। अमन साहू एनकाउंटर मामले की जांच सीआईडी ने शुरू कर दी है। एनकाउंटर मामले में सीआईडी ने एक एफआईआर दर्ज की है और मामले में जांच शुरू की है। कुछ दिनों पहले पलामू पुलिस को पुलिस मुख्यालय के तरफ से एक पत्र मिला था और एनकाउंटर मामले की जांच सीआईडी द्वारा किए जाने की बात कही गई थी। दरअसल 11 मार्च को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारीढोड़ा में अमन साहू का एनकाउंटर एटीएस के द्वारा किया गया था। अमन साहू को छत्तीसगढ़ के रायपुर से झारखंड के रांची के होटवार जेल में एटीएस की टीम शिफ्ट कर…

Read More

पलामू,। पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में एक रोजगार सेवक को रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गढवा प्रखंड की कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। डालटनगंज लाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पंचायत सेवक को गिरफ्तार करने के साथ एसीबी पलामू ने इस वर्ष का तीसरा ट्रेप केस पूरा कर लिया है। घूस मांगने का मामला कोरवाडीह गांव का है, जहां मनरेगा के तहत एक डोभा निर्माण योजना चल रही है। इस योजना के लाभार्थी अखिलेश…

Read More

रांची। झारखंड में मॉडल जेल मैनुअल नहीं बनने पर हाइकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जतायी है। साथ ही गृह सचिव को उपस्थित होने का आदेश दिया है। जेल मैनुअल में सुधार और जेल में कैदियों की स्थिति से संबंधित कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में बुधवार को हुई। मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के आलोक में अब तक झारखंड में मॉडल जेल मैनुअल नहीं बनने पर खंडपीठ ने कड़ी नाराजी जतायी। कोर्ट ने मामले में गृह सचिव को 28 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होने को कहा है।…

Read More

छत्तीसगढ़ के कई लोग श्रीनगर और पुलगांव क्षेत्र में फंसे रायपुर। जम्मू-कश्मीर में हुए आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के कई लोग वहां फंसे हुए हैं। चिरमिरी, बिलासपुर के कई नागरिक परिवार समेत श्रीनगर और पुलवामा क्षेत्र में रुके हुए हैं। सुरक्षा बल के जवानों ने सभी को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया। चिरमिरी से शिवांश जैन, लक्की पराशर, हैप्पी बडवान, कुलदीप, अरविंद अग्रवाल फंसे हैं और बिलासपुर के दो परिवार के लोग वहां हैं । उधर कश्मीर में मृतक दिनेश मिरानिया की पत्नी नेहा और बच्चों शौर्य, लक्षिता से गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर सांत्वना दी और कहा कि हमले…

Read More

– पहलगाम में आतंकी हमले के पीछे तीन संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान करके उनके स्केच जारी – एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में उड़ान भरने की अनुमति नई दिल्ली। ​पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के साथ बैठक करके जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की। पहलगाम में आतंकी हमले के पीछे तीन संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान करके उनके स्केच जारी किये गए हैं। आतंकवाद विरोधी अभियानों…

Read More

पहलगाम। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पहलगाम के बैसरन मैदान का दौरा किया, जहां पर मंगलवार को आतंकियों ने हमला कर 27 निर्दाेष पर्यंटकों की जान ली थी। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से आतंकी हमले वाली जगह पर पहुंचे और हिंसा के निशानों से भरी घास के मैदान पर उतरे। पहलगाम में घास के मैदान पर सेना के जवानों के पहुंचने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में पुलिस नियंत्रण कक्ष के बाहर एक मार्मिक…

Read More

पटना। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार पुलिस अलर्ट हाे गयी है और आतंकी हमले काे देखते हुए बिहार के पर्यटन स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर गई है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार पुलिस ने तत्काल अहम बैठक की और सुरक्षा के लिए कई अहम निर्णय लिये,जिसे फाॅलाे कराया जा रहा है। बिहार के वनों से लेकर नालंदा खंडहर, राजगीर, पावापुरी समेत जिले के अन्य टूरिस्ट प्लेस के चप्पे- चप्पे पर नजर रखने के लिए कई उच्चस्तरीय टीमों का गठन किया गया है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राजगीर, नालंदा,…

Read More

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिसमें 26 लोगों की जान गई और कई घायल हुए। इस वीभत्स घटना पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहरा शोक और चिंता व्यक्त की है। सोनिया गांधी ने मंगलवार देररात एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वह इस नृशंस हमले से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं। उन्होंने इसे कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने…

Read More

श्रीनगर। सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को तीन लोगों के स्केच जारी किए जिनपर पहलगाम के पास हुए आतंकी हमले में शामिल होने का संदेह हैं। इस हमले में 27 लोग मारे गए थे, जिनमें ज़्यादातर पर्यटक थे। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। तीनों आतंकवादियों के कोड नाम भी थे मूसा, यूनुस और आसिफ और ये पुंछ में हुई आतंकी घटनाओं में भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि स्केच जीवित बचे लोगों की मदद से तैयार किए गए हैं। पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन द रेजिस्टेंस…

Read More