Author: shivam kumar

बोकारो। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत की घटना के बाद बोकारो के बालीडीह के मिल्लत नगर के रहने वाला मोहम्मद नौशाद ने थैंक्यू पाकिस्तान लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जिस पर बोकारो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कश्मीर के पहलगाम शहर के पास स्थित पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में मंगलवार को हमला हुआ था। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद के पिता का नाम मोहम्मद मुस्ताक है और वह मिल्लत नगर का रहने वाला है। फिलहाल बोकारो पुलिस गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद से पूछताछ…

Read More

विशेष लुगु पहाड़ में हुई मुठभेड़ के बाद पूरी तरह उखड़ गये हैं नक्सलियों के पैर डीजीपी और दो आइपीएस की रणनीति ने लिखी कामयाबी की पटकथा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में पहली बार सुरक्षा बलों ने इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है। बोकारो के लुगु पहाड़ की तलहटी में सोमवार 21 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली समेत कुल आठ नक्सली मारे गये। इस मुठभेड़ के बाद माना जा रहा है कि नक्सलियों का ‘झुमरा चैप्टर’ हमेशा के लिए खत्म हो गया…

Read More

रांची। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। हाल के दिनों में नक्सलियों ने चाईबासा जिले में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा था। इस बीच झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। दो दिन पहले बोकारो जिले के गोमिया इलाके में सुरक्षा बलों ने एक करोड़ की इनामी नक्सली समेत 8 नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने महिला समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। झारखंड से नक्सली को खात्मे करने के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता लगातार आला अधिकारियों के साथ…

Read More

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के सौरभ सिन्हा ने यूपीएससी की परीक्षा में 49वां स्थान प्राप्त कर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। चौथे प्रयास में सौरभ को यह सफलता मिली है। इसके पहले वह 2021 और 2022 में इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस कारण निराश होकर 2023 में सौरभ यूपीएससी की परीक्षा में नहीं बैठे थे। लेकिन लगातार कड़ी मेहनत से आखिरकार उन्होंने सफलता हासिल कर ली। वहीं सौरभ की सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सभी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। सौरभ का परिवार दुमका के रेलवे…

Read More

बारामूला। जम्मू- कश्मीर के बारामूला जिले के उरी नाला इलाके में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। एक्स के माध्यम से सेना की चिनार कोर ने कहा कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई है और दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इस दौरान चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। आतंकवादियों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद हुई है। दो एके 47, एक पिस्तौल और आईईडी भी बरामद हुआ…

Read More

रांची। बैसाखी के उपलक्ष्य में गुरुनानक सेवक जत्थे के तीन दिवसीय समागम के पहले दिन 25 अप्रैल को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। गुरुनानक सेवक जत्थे के सदस्यों की ओर से आयोजन को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। 26 और 27 अप्रैल को होने वाले नौवें कीर्तन दरबार के लिए गुरुनानक सेवक जत्थे के सदस्यों ने वाहेगुरु का जाप करते हुए गुरुद्वारा के अंदर और बाहर के हिस्से की साफ-सफाई की। जत्थे के पीयूष मिढ़ा और करण अरोड़ा ने बुधवार को बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 25 अप्रैल को सुबह पौने पांच बजे भव्य नगर कीर्तन…

Read More

रांची। झारखंड में मौसम इन दिनों आग उगल रहा है। पलामू जिले में तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है, जबकि जमशेदपुर और चाईबासा में भी तापमान 43 डिग्री हो गया है। राज्य में पड़ रही प्रचंड गर्मी की वजह से आमजन जीवन प्रभावित हो रहा है। लोग कड़ी धूप में निकलने से बच रहे हैं। वहीं बाजार में पंखा, एसी और कूलर की बम्पर बिक्री हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से राज्य के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। प्रचंड गर्मी के कारण पलामू, गढवा, धनबाद समेत कई इलाकों में लू…

Read More

श्रीनगर: पुष्पमालाओं से लदे सफेद रंग के ये बक्से एक ऐसा दृश्य है, जो आने वाले कई सालों तक हर भारतीय को परेशान करेगा. इन बक्सों के अंदर 12 राज्यों के 26 लोगों के शव रखे हैं. ये लोग खूबसूरत कश्मीर की शांति और सुंदरता का आनंद लेना चाहते थे. आज जब वे ताबूतों में वापस भेजे जाने के लिए बेसुध पड़े हैं तो उनके परिवार गमगीन हैं और पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. मृतकों में एक भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल, एक नौसेना, आबकारी अधिकारी और कर्नाटक के एक कारोबारी शामिल हैं. ईटीवी भारत ने 26 पीड़ितों की सूची…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम ‘कर्तव्यम्’ में नागरिकों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संवैधानिक पद केवल औपचारिक नहीं हैं, प्रत्येक नागरिक की आवाज सर्वोपरि है। डीयू के वाइस रीगल लॉज में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने की। उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि संविधान में संसद से ऊपर किसी भी सत्ता की कल्पना नहीं की गई है।…

Read More

गुवाहाटी। प्रवर्तन निदेशालय (इडी), गुवाहाटी ने पीएमएलए, 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए असम के कामरूप (मेट्रो) जिले की तत्कालीन अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सुकन्या बोरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में 7.33 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। इडी की जांच में सामने आया कि बोरा के पास सरकारी सेवाकाल के दौरान ज्ञात स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में काफी अधिक संपत्ति थी। कुर्क की गई संपत्तियों में गुवाहाटी और अन्य स्थानों पर स्थित फ्लैट, प्लॉट, बैंक बैलेंस और निवेश शामिल हैं। मामला भ्रष्टाचार और धन शोधन से संबंधित है, जिसमें…

Read More

झारखंड में अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जायेगा रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रदेश प्रभारी के राजू का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। बैठक में विशेष रूप से 19 अप्रैल को अहमदाबाद में आयोजित एआइसीसी की बैठक में पारित ऐतिहासिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस प्रस्ताव को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रस्तुत किया था, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।…

Read More