Author: shivam kumar

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि हेमंत सरकार ने पिछले पांच वर्षों में झारखंड के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार देने का काम किया। तुष्टिकरण और सांप्रदायिकता की राजनीति चरम पर पहुंच गई लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं पूरे तरीके से इस सरकार में ध्वस्त हो गई। वह मंगलवार काे प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रतुल ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार झारखंड के विभिन्न मिडिल स्कूलों में 96 प्रतिशत प्रिंसिपल के पद खाली है। सब प्रभार पर चल रहा है। कुल 3218 में 3163 पद मिडिल…

Read More

जनता का मिल रहा विश्वास और समर्थन, जीत है सुनिश्चित : ममता रामगढ़। कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी के नामांकन रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में ममता देवी ने आजसू की उम्मीदवार को हराया था। ममता देवी की सदस्यता रद्द होने के बाद उनके पति चुनावी मैदान में थे। जो काफी कम मार्जिन से हारे। इस बार के चुनाव में उस हार का भी पूरा बदला हम लेंगे। उन्होंने कहा कि ममता देवी रामगढ़ विधानसभा की सबसे प्रसिद्ध नेता है। जब उन्हें चुनाव लड़ने पर पार्टी ने विचार किया…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता का सुरक्षा गार्ड वापस ले लिया गया है। इससे पहले सारठ विधानसभा क्षेत्र (देवघर) से दो बार विधायक रह चुके भोक्ता का टिकट भी होने जा रहे विधानसभा चुनाव में काटा जा चुका है। शशांक शेखर भोक्ता ने इस स्थिति पर निराशा जाहिर की है। बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले तो सारठ सीट से झामुमो से उनका टिकट काटा गया और अब पूर्व स्पीकर के नाते मिला गार्ड भी वापस ले लिया गया है। ऐसा क्यों हुआ होगा, इस पर कहना उचित नहीं। पर यह सब संयोग है या प्रयोग,…

Read More

गिरिडीह। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने जनभावनाओं का अपमान कर लोगों को छला है। इन्होंने जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास की जगह अपना विकास किया है। इनकी गलत नीतियों के चलते राज्य की पहचान बदल गई है। हमारा झारखंड आज देशभर में लूटखंड के नाम से जाना जा रहा है। यह दुःखद है। हमारी तैयारी राज्य की खोई अस्मिता को पुनः स्थापित करने की है। सुदेश कुमार महतो ने यह बात मंगलवार को डुमरी में एनडीए समर्थित उम्मीदवार यशोदा देवी के नामांकन कार्यक्रम में कही। डुमरी के बाद सुदेश कुमार महतो…

Read More

—पन्नाधाय स्मृति सेवा न्यास ने प्रौढ़ महिलाओं को पढ़ना लिखना सिखाने के बाद दिया उपहार वाराणसी। पन्नाधाय स्मृति सेवा न्यास की पहल पर भुल्लनपुर(मंड़ुवाडीह) की गरीब अनपढ़ प्रौढ़ महिलाओं को लिखना पढ़ना सिखाने के बाद धनतेरस पर्व पर उन्हें उपहार देकर उत्साह बढ़ाया गया। रमा गार्डेन में आयोजित कार्यक्रम में न्यास की प्रधान न्यासी व स्वदेशी जागरण मंच की काशी महानगर संयोजिका कविता मालवीय, आयडियल वीमेन वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापिका बीना सिंह ने प्रशिक्षित पचास पौढ़ मातृशक्ति को पर्व पर उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की। समाज के सम्पन्न वर्ग से आग्रह किया कि त्योहारों पर कमजोर वर्ग की महिलाओं की…

Read More

लखनऊ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित ‘दिव्य दीपावली मेला-2024’ का सहारागंज मॉल लखनऊ में शुभारंभ किया। मंत्री ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। दिव्यांगजन बच्चों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मंत्री ने दिव्यांगजनों के उत्पादों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के मेलों का आयोजन दिव्यांगजनों को उनके कौशल के लिए एक मंच प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल समाज में दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में शामिल करने और…

Read More

लखनऊ। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर गोमतीनगर स्थित पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और अन्य तमाम पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों के साथ शपथ ली है। सरदार पटेल का जन्मदिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष भी पुलिस मुख्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारियां एवं कर्मचारियों ने शपथ ली है। शपथ में कहा गया है कि मैं सत्यनिष्ठा…

Read More

– मुख्यमंत्री बोले, साढ़े सात वर्ष पहले पहचान के संकट से -जूझने वाले प्रदेश की आज देश-दुनिया में अलग पहचान बनी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े सात वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। प्रदेश की पहचान देश और दुनिया में दंगे, दुर्दांत माफिया, माफिया गिरोह, राजनीति के अपराधीकरण और शासन के भ्रष्टाचार के रूप में हो गयी थी। इसकी वजह से प्रदेश के युवाओं के सामने नौकरी, सम्मान और स्वाभिमान का संकट खड़ा हो गया था। उस दौरान गुंडागर्दी चरम पर थी। प्रदेश में पर्व और त्योहार के नजदीक आते…

Read More

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों को अनुशासनहीनता के चलते कार्य मुक्त कर दिया गया। सोमवार को हुई कार्य परिषद की आपात बैठक में यह फैसला लिया गया। कार्य परिषद की आपात बैठक ऑफलाइन व ऑनलाइन कुलपति प्रोफ़ेसर वन्दना सिंह की अध्यक्षता में कुलपति सभागार में हुई। विचारो उपरांत परिषद ने फैसला लिया कि दोनों शिक्षकाें पर आरोप गंभीर हैं जिसमें एनवायरमेंटल साइंस के शिक्षक डॉ सुधीर उपाध्याय एवं फार्मेसी संस्थान के शिक्षक डॉ विनय वर्मा को शिक्षा सेवा से कार्य मुक्त कर दिया जाए। शिक्षक डॉ सुधीर उपाध्याय के ऊपर इनवारमेंटल साइंस की कई छात्राओं ने…

Read More

कोलकाता। मेदिनीपुर के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा का काम एक एजेंसी को अवैध रूप से सौंपे जाने के आरोप के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने उस एजेंसी का ठेका रद्द कर दिया है। साथ ही, कोर्ट ने एजेंसी के सुरक्षा कर्मियों को तुरंत अस्पताल से हटाने और जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर के अस्पतालों में सुरक्षा कार्य का ठेका एक एजेंसी को दिया गया था। शिकायत के अनुसार, एजेंसी को यह काम सही प्रक्रिया का पालन किए बिना दिया गया था। नियमों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया से एक…

Read More

कोलकाता। तृणमूल नेता कुणाल घोष ने जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जहां सीबीआई जांच कर रही है, वहां राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन क्यों किया जा रहा है? इस पर माकपा नेता शतरूप घोष ने कुणाल पर पलटवार करते हुए कहा है कि “जब सारदा मामले की जांच सीबीआई कर रही थी, तब आप भी जेल में थे और ममता बनर्जी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे थे।” आर.जी. कर मामले में आंदोलन के बारे में माकपा नेता शतरूप घोष ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वार्ता जारी करते हुए कहा कि जब सारदा…

Read More