Author: shivam kumar

कोलकाता। पश्चिम बंगाल यूनानी स्टेट काउंसिल के रजिस्ट्रार इम्तियाज हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में पता चला है कि वह पैसे लेकर जाली बीयूएमएस प्रमाणपत्र बेचा करते थे। आश्चर्यजनक है कि पहले भी उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस हर बार उन्हें छोड़ देती है। यहां तक कि उनकी गिरफ्तारी के लिए हाई कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा था। एंटाली थाने की पुलिस ने इस कथित घोटाले का पर्दाफाश करते हुए इम्तियाज को मुख्य साजिशकर्ता बताया है, जो 2011 से यूनानी काउंसिल के रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को जांच में…

Read More

रांची। झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज फिर राज्य सरकार पर तीखे प्रहार किये। घुसपैठ पर भी उन्होंने फिर से भड़ास निकाली। कहा कि झारखंड में आदिवासी समाज के अस्तित्व को बचाने और घुसपैठ पर नकेल कसने के लिए एनआरसी लागू करना बेहद जरूरी है। जिस प्रकार से झामुमो कांग्रेस के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह देकर उनके अवैध दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं, ये भविष्य के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। बीजेपी नेता ने कहा, संथाल परगना के साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा व जामताड़ा समेत 6 जिलों से 16% जनजातीय समुदाय के लोग…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष की दीपावली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 500 वर्षों के बाद ऐसा अवसर आया है, जब अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि पर बने मंदिर में भी हजारों दीप जलाएं जाएंगे। प्रधानमंत्री ने दिल्ली और पश्चिम बंगाल में राज्य सरकारों द्वारा केंद्र की ‘आयुष्मान भारत योजना’ को लागू नहीं किये जाने पर चिंता जताई। धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में आयोजित समारोह में लगभग 12,850 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास…

Read More

प्रत्येक वर्ष 30 अक्टूबर को पूरी दुनिया में विश्व मितव्ययिता दिवस (विश्व बचत दिवस) मनाया जाता है। बचत दिवस, बचत के दृष्टिकोण के साथ नियंत्रित इच्छा, आवश्यकता एवं उपभोग की जरूरत की अभिव्यक्ति भी है। दूसरे अर्थों में यह दिवस सादगी, अनावश्यक खर्चों पर संयम व आडम्बर मुक्त जीवन दर्शन को दुनिया के समक्ष रखता है। 31 अक्टूबर, 1924 को इटली के मिलान में पहला अंतरराष्ट्रीय मितव्ययिता सम्मेलन आयोजित किया गया और उसी में एकमत से प्रस्ताव पारित कर विश्व मितव्ययिता दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया। इतालवी प्रोफेसर फिलिपो रविज़ा ने इस दिन को “अंतरराष्ट्रीय बचत दिवस” ​​घोषित…

Read More

ब्रासीलिया। ब्राजील के ताजा रुख से चीन को जोरदार झटका लगा है। ब्राजील ने आज चीन की महत्वपूर्ण बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव (बीआरआई) परियोजना में शामिल होने से इनकार कर दिया। राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेष सलाहकार सेल्सो एमोरिम ने कहा कि ब्राजील ने बीजिंग की अरबों डॉलर की इस पहल में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि भारत पहले से ही इस परियोजना से दूरी बनाए हुए है। अब ब्राजील यह घोषणा कर ब्रिक्स समूह में भारत के बाद दूसरा देश बन गया है। राष्ट्रपति लूला के सलाहकार एमोरिम ने ब्राजील…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने आवास रबी महाभियान – 2024-25 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर किसान जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान चार कृषि ज्ञान वाहन एवं 18 किसान जागरुकता वाहनों को रवाना किया गया। रबी- 2024 की सफलता के लिये रबी महाभियान की शुरूआत की जा रही है। इस महाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, साथ ही फसल अवषेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा। किसानों…

Read More

पटना। बिहार विधान मंडल का शीतकालीन सत्र 25 से 29 नवम्बर तक चलेगा। इस दौरान सदन में द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश होगा साथ ही अन्य विधायी कार्य संपादित किए जाएंगे। संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के परिणाम आगामी 23 नवम्बर को आएंगे। इसके दो दिन के बाद ही सदन की गतिविधियां प्रारंभ होगी। शीत सत्र के प्रथम दिन उपचुनाव में जीतकर आए विधायकों का शपथ ग्रहण होगा । इसके बाद राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेश की प्रतियां सदन पटल पर रखी जाएंगी। साथ ही पहले ही दिन…

Read More

रांची। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को आम जनता से अपील कि है कि वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी जिनका शस्त्र अनुज्ञप्ति (आर्म्स लाइसेंस) किसी दूसरे जिले या झारखड के अलावा अन्य राज्यों से निर्गत किया गया हो, उसे यथाशीघ्र रांची जिले के स्थानीय थाना में शस्त्र अनुज्ञप्ति की प्रविष्टि (इंट्री) करवाते हुए जमा करायें। उन्होंने कहा कि शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी इस अपील को बाध्यकारी समझें। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।

Read More

मुंबई। सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर के लगभग 1.39 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 1.915 किलोग्राम सोना जब्त किया। बरामद किया गया सोना मोम, इनरवियर, मोजे आदि में छिपाया गया था। इस मामले में कस्टम की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक एयरपोर्ट का कर्मचारी है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है। कस्टम सूत्र ने मंगलवार को बताया कि कस्टम ने 28-29 अक्टूबर को सोने की तस्करी के विरुद्ध चलाए गए विशेष मुहिम में दो अलग-अलग मामलों में लगभग 1.39 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 1.915 किलोग्राम सोना जब्त किया…

Read More

रांची। ओड़िसा के राज्यपाल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर दास का भव्य स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि रघुवर दास रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गये। वह दीपावली का त्योहार मनाने के लिए झारखंड पहुंचे । एयरपोर्ट पर स्वागत करने वाले में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल, जॉनी वाकर खान, शुभम कुमार जायसवाल, और अविनाश राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

रांची। मुख्य सचिव एल खियांग्ते को तीन माह का सेवा विस्तार देने की तैयारी की जा रही। राज्य सरकार ने इस आशय का प्रस्ताव तैयार किया है और इसे केंद्र की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। मुख्य सचिव 31 अक्टूबर को सेवानिवृत होने वाले हैं। ऐसे में उन्हें एक बार और तीन माह का विस्तार देने की तैयारी चल रही है। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है इसलिए इसमें चुनाव आयोग की भी मंजूरी ली जाएगी। केंद्र से सहमति अगर मिल गई तो एल खियांग्ते को तीन माह का सेवा विस्तार मिल जाएगा।

Read More