नई दिल्ली। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए तथा त्योहारी सीजन के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने रांची जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल और नई दिल्ली-पटना जंक्शन-प्रयागराज जंक्शन के बीच तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे ने बुधवार को बताया कि रांची जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल के बीच सुपरफास्ट एसी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 02877 रांची जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल त्यौहार साप्ताहिक एसी स्पेशल 1 से 15 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन रांची से 23.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02878…
Author: shivam kumar
एमडीएम राशि निकालने की थी रिश्वत की मांग गढ़वा। गढ़वा जिला अंतर्गत नगर उंटारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा को पांच हजार घूस लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही एसीबी ने पलामू ले गयी। जानकारी के अनुसार वादी ने एक आवेदन दिया गया था कि वे राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी में विद्यालय प्रबंधन समिति एसएससी के अध्यक्ष हैं। सितंबर महीने की मिड डे मील की राशि की निकासी के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा द्वारा 5,000 रुपये घूस मांगा जा…
धनबाद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार की सुबह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर धनबाद जेल में छापेमारी की गई, जिसका नेतृत्व धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने किया। इस दौरान धनबाद एसडीओ भी मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि ग्रामीण एसपी भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ मंडल कारा में अचानक छापेमारी करने पहुंच गए, जिससे जेल के अंदर हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान प्रशासन ने जेल के हरेक वार्डो को अच्छे से खंगाला और कैदियों की भी तलाशी ली। हालांकि, छापेमारी दल को इस दौरान वहां से किसी भी तरह का कोई…
पलामू। जिले के हैदरनगर प्रखंड के बभंडी पंचायत के गोल्हना गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सह मतदान केन्द्र संख्या 51 पर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर ग्रामीण महीनों से मांग करते आये हैं। ग्रामीण मतदाताओं ने बुधवार को इस केन्द्र पर पहुंचकर बिजली, तार, खंभें नहीं तो वोट भी नहीं देने के नारे लगाए। ग्रामीण सह युवा एक्टिविस्ट अंकू सिंह राणा, बच्चन सिंह (वार्ड सदस्य), मनीष सिंह, उपेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, संतोष सिंह, संजय सिंह, अरुण सिंह, धीरज सिंह, अभिमन्यु सिंह, आलोक सिंह, टिंकू सिंह, दीपक सिंह, दुर्गेश सिंह, संजीत सिंह, नागेंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रामजी सिंह, सिद्धि सिंह,…
गिरिडीह। जिलाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉ बिमल कुमार ने बुधवार सुबह गिरिडीह केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी-एसपी के साथ करीब 25 पदाधिकारी और लगभग 100 से अधिक जवान कारा के अंदर पहुंचे और सभी पांच ब्लॉक के 20 वार्ड के अलावा महिला वार्ड को खंगाला। इस दौरान कारा के अंदर अवस्थित अस्पताल को भी खंगाला गया। जेल के अंदर सुबह छह बजे ही प्रशासन की टीम पहुंच गई थी और आठ बजे तक वार्डों का जायजा लिया। निरीक्षण टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि दो घंटे तक चले इस अभियान के दौरान…
रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा सीट से दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है। नाम वापस लेने वालों में महेश प्रसाद साहू और जेबीकेएसएस के संजय कुमार मेहता शामिल हैं। डीसी चंदन कुमार ने बुधवार की शाम नाम वापसी की तिथि खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने बताया कि बड़का गांव विधानसभा में अब कुल 26 उम्मीदवार रह गए हैं, जो अपनी किस्मत आजमाएंगे। कुल 386000 मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। डीसी ने कहा कि 456 बूथ पर 13 नवंबर को बड़कागांव विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता और…
कोडरमा। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने बताया कि नामांकन वापस लेने के लिए अभ्यर्थी के पास 30 अक्टूबर तक का समय निर्धारित था। 19-कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगा। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें से तीन प्रत्याशियों लक्ष्मण यादव, प्रेमचंद नायक निर्दलीय और मनोज कुमार झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मंच का नामांकन रद्द कर दिया गया। प्रत्याशी ईश्वरी राणा, महेंद्र प्रसाद और गोपाल यादव…
रांची। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार काे 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल जैसे टॉप लीडर शामिल हैं। झारखंड के प्रभारी और जम्मू कश्मीर के विधायक गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री रामेश्वर उरांव, छत्तीसगढ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद जैसे प्रमुख नाम भी इस लिस्ट में हैं। तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, किशन लाल शर्मा, सुबोधकांत सहाय, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदीप कुमार बलमुचू, राजेश ठाकुर,…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव को जीतने के लिए भाजपा जांच एजेंसियों को टूल्स की तरह इस्तेमाल कर रही है। भट्टाचार्य ने कहा कि मैंने पांच दिन पहले ही ये बात कही थी। भाजपा के राजनीतिक फेल्योर के कारण उनको जांच एजेंसियों का सहारा लेना पड़ रहा है। भाजपा उन्हें अपना टूल कीट की तरह इस्तेमाल करना चाहती है। भट्टाचार्य ने मंगलवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं जांच एजेंसी से पूछना चाहता…
पूर्णिया। आज धनतेरस के मौके पूर्णिया के भट्ठा बाजार ,बहुमंजिला, अम्बेडकर मार्केट,मधुबनी इत्यादि में भारी भीड़ देखने को मिला। जहां लोग दीपावली की तैयारी में जुटे नजर आए। बाजार में घरेलू सजावट का सामान बर्तन, पटाखे, मिठाइयां, मिट्टी के दिए खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ज्वेलरी के दुकानों में भी भीड़ देखी जा रही है।स्थानीय दुकानदारों के अनुसार इस वर्ष खरीदारी का रुझान पिछले साल की तुलना में अधिक देखने को मिल रहा है। विशेष कर मिट्टी के दीयों का घरेलू सजावट की वस्तुओं की मांग बढ़ी है। बाजार में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही…
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन भारत के खिलाफ शुक्रवार से मुंबई में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। 34 वर्षीय विलियमसन, जो बेंगलुरु और पुणे में पहले दो टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे, तीसरे टेस्ट का भी हिस्सा नहीं होंगे, इसके बजाय वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला के लिए तैयार होने के लिए अपनी कमर की चोट का पुनर्वास जारी रखेंगे। इंग्लैंड का पहला टेस्ट 28 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में शुरू होगा। न्यूज़ीलैंड ने बेंगलुरु में भारत को आठ विकेट से और…