Author: shivam kumar

रामगढ़। किताबें हमारे जीवन में संस्कार भरती है। यह बातें सोमवार को रामगढ़ के राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कही। उन्होंने डॉ संजय प्रसाद सिंह की ओर से लिखी गई संस्कृति – संस्कार के सुपथ नामक पुस्तक का विमोचन किया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राधा गोविंद विश्वविद्यालय की ओर आयोजित भव्य पुस्तक विमोचन समारोह में उपस्थित सभी को हार्दिक बधाई दी। पुस्तक के कुछ पन्नों को निहारने के बाद उन्होंने इसे ज्ञानवर्धक बताया और कहा कि यह हमें एक बार सोचने के लिए प्रेरित करती है। पुस्तक पढ़ने के बाद…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत भूचुंगडीह में अवैध कोयला खदान में भीषण आग लग गई है। सोमवार की सुबह वहां से उठती आग की लपटे और काले धुएं देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीण की ओर से तत्काल इसकी सूचना रजरप्पा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार कोयले के अवैध खनन के दौरान वहां आग लगी और वह आग बेकाबू हो गई है। अवैध खदान में आग लगने से आसपास के जंगलों में भी आग फैलता जा रहा है।

Read More

पलामू। नेशनल हाईवे 98 पर नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडाघाटी में सोमवार सुबह ब्रेजा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में कार चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि सवार चार लोग घायल हो गए हैं। इनमें से तीन लोगों को मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सारे लोग बारात से लौट रहे थे।शव को एमआरएमसीएच में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से शादी का माहौल मातम में बदल गया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सत्येंद्र यादव के रूप में…

Read More

रांची। झारखंड में मौसम ने फिर से बदलाव हुआ है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसका सीधा असर राज्य के जन-जीवन पर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची में भी तापमान 36 डिग्री को पार कर गया है। जबकि डालटेनगंज में तापमान 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं गढ़वा में तापमान 40.5, सरायकेला में 40.7 और गुमला में भी अधिकतम तापमान बढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आनेवाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका जतायी है। तापमान बढ़ने से पलामू और गढ़वा…

Read More

खूंटी। तोरपा कें विधायक सुदीप गुड़िया ने रोमन कैथोलिक ईसाई कलीसिया के धर्म गुरु पोप फ्रासिंस के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पोप का निधन विश्व के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। विधायक ने कहा कि पोप फ्रासिंस सभी धर्मों का सम्मान करते थे। साथ ही पूरे विश्व में शांति और सौहार्द्र स्थापित के पक्षधर थे। उनके निधन पर हम सभी मर्माहत हैं। उनकी कमी हमेशा हम सबों को महसूस होगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

Read More

लखनऊ में वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जन संवाद में शामिल हुए रक्षा मंत्रीलखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल कारखाना का 11 मई करुंगा उद्घाटन: राजनाथ लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पहले वाला भारत नहीं है, भारत अब बदल गया है। पहले भारत की छवि कमजोर और गरीब देश की थी, लेकिन अब यह अवधारणा बदल चुकी है। अब जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता है तो दुनिया कान खोल कर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। इसीलिए यह तय किया था कि रक्षा मंत्रालय के सभी उपकरण भारत में भारतवासियों से बनाए जाएंगे क्योंकि भारत में…

Read More

रांची। सुप्रीम कोर्ट पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के विवादित बयान पर अब राजनीति छिड़ चुकी है। सांसद के इस बयान पर झामुमो और कांग्रेस के कई नेता हमलावर हैं। इसी बीच झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सांसद के बयान को मोदी सरकार की सोची-समझी साजिश बताया है। मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट को दबाने, डराने और बदनाम करने के लिए रणनीति बनाने का भी आरोप लगाया है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला सांसद निशिकांत दुबे के विवादित बयान पर झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बयान जारी कर गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुबे द्वारा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना पर दिया गया बयान न केवल लोकतंत्र के लिए खतरा है, बल्कि यह सीधे-सीधे संविधान पर प्रहार है। निशिकांत दुबे ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान में वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट की संभावित रोक को लेकर चेतावनी दी थी कि ऐसा हुआ तो देश में धार्मिक युद्ध छिड़ जायेगा और इसकी जिÞम्मेदारी खुद मुख्य न्यायाधीश की होगी। इस पर प्रतिक्रिया देते…

Read More

विशेष कहा-अदालतों का राष्ट्रपति को निर्देश देना अच्छा संकेत नहीं संसद से पास-राष्ट्रपति की मंजूरी से लागू कानून की समीक्षा भी ठीक नहीं खतरनाक हो सकता है कार्यपालिका और न्यायपालिका का यह टकराव नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल में विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों को संबंधित राज्यपालों द्वारा अनंत काल तक रोक कर ‘पॉकेट वीटो करने की प्रवृत्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय खंडपीठ ने जो निर्णय दिया है, उससे विधायिका में भारी कसमसाहट है। वे कह रहे हैं यह कार्यपालिका के क्षेत्र में न्यायपालिका का अनावश्यक हस्तक्षेप…

Read More

मुंबई। पुणे जिले में कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। जिले के कद्दावर नेता संग्राम अनंतराव थोपटे ने कांग्रेस पार्टी काे छोड़ दिया है। रविवार काे थोपटे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को भेज दिया है। अटकलें लग रही है कि थोपटे बहुत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पुणे जिले के पूर्व विधायक संग्राम थोपटे कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। संग्राम थोपटे के पिताजी अनंतराव थोपटे भोर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक बन चुके हैं और वे राज्य में मंत्री भी थे। इसके बाद…

Read More

जयपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार रात हवाई यातायात अधिक होने के कारण इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट काे जयपुर के लिए डायवर्ट किया गया। जयपुर में यह फ्लाइट देर रात 12:20 बजे लैंड हुई। इस विमान में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अपने परिवार के साथ सवार थे। जयपुर पहुंचने के बाद सभी यात्री लगभग ढाई घंटे तक दोबारा उड़ान भरने का इंतजार करते रहे। दिल्ली एयरपोर्ट से जयपुरके लिए डायवर्ट की गई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E-5054) को एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट ने जयपुर एयरपोर्ट पर रात 12:20 बजे लैंड कराया गया। यहां भी यात्रियाें काे…

Read More