Author: shivam kumar

सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लोगों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा है। खासकर वीकेंड के दौरान फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार…

Read More

जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘केसरी चैप्टर-2’ शुक्रवार 18 अप्रैल को रिलीज हो गई। अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन अब फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं। देखा जाए तो तीसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी इजाफा हुआ है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी-2’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.84 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन 10.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तीसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है। फिल्म ‘केसरी-2’…

Read More

नई दिल्ली। देश और सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में अपनी हिस्सेदारी करीब दो फीसदी बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर ली है। एलआईसी ने सोमवार को नियामकीय फाइलिंग में शेयर बाजार को बताया कि जीवन बीमा कंपनी ने डेढ़ साल की अवधि के दौरान खुले बाजार से 10.45 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदें हैं, जिससे बैंक ऑफ बड़ौदा में हिस्सेदारी 5.03 फीसदी से बढ़ाकर 7.05 फीसदी हो गई है। इस तरह कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा में अपनी हिस्सेदारी करीब दो फीसदी बढ़ाई है। बीमा कंपनी ने जारी बयान…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को इस शरद ऋतु तक भारत का अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का पहला भाग सकारात्मक रूप से संपन्न होने की उम्मीद जताई है। वह दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेने के लिए अमेरिका के दौरे पर हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “अमेरिका के साथ बातचीत का उद्देश्य केवल पारस्परिक टैरिफ संबंधी मामला नहीं है, बल्कि यह हमारे सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार के हित में है, जिसके साथ हमें समझौता करने…

Read More

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,570 रुपये से लेकर 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,440 रुपये से लेकर 89,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह, चांदी के भाव में मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही जोश बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में कुछ देर तक बिकवाली भी हुई। इसके बावजूद शेयर बाजार लगातार हरे निशान में बना रहा। पहले 15 मिनट के कारोबार में हुई बिकवाली के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। इस खरीदारी की वजह से सेंसेक्स एक बार फिर 79 हजार अंक और निफ्टी…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। गुड फ्राइडे की छुट्टी के पहले अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करते हुए नजर आए थे। छुट्टियां खत्म होने के बाद आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजारों में छुट्टियों के पहले के सत्र में नरमी बनी रही। डाउ जॉन्स 500 अंक से अधिक की गिरावट का शिकार हो गया था। इसी तरह नैस्डेक ने भी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,286.45 अंक के…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस को सोमवार दोपहर दक्षिण कोलकाता स्थित कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया। नियमित चिकित्सकीय जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनके हृदय में ब्लॉकेज पाया, जिसके बाद उन्हें बिना किसी देरी के अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। राजभवन सूत्रों के अनुसार सोमवार को राज्यपाल अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जांच के दौरान चिकित्सकों ने कुछ हृदय संबंधी समस्याएं पाईं और एहतियात के तौर पर तुरंत भर्ती करने का निर्णय लिया। राज्यपाल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कमांड अस्पताल पहुंचीं और…

Read More

-चार इंसास राइफल और एक एसएलआर सहित अन्य सामान बरामद रांची। झारखंड के बोकारो जिले के लूगु पहाड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षाबलों को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। आज सुबह सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली मारे गए। इनमें से तीन की पहचान हो गई है जबकि अभी पांच की शिनाख्त होना बाकी है।सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से चार इंसास राइफल, एक एसएलआर, एक रिवॉल्वर और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि पोप फ्रांसिस वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए एक बहुत प्रभावशाली शक्ति थे। खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पूरी दुनिया पोप फ्रांसिस के निधन से दुखी है, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में देखेंगी। वे अंतर-धार्मिक समझ और जुड़ाव के लगातार समर्थक थे। वे वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए भी एक बहुत प्रभावशाली शक्ति…

Read More

प्रतिनिधिमंडल ने मजदूरों की समस्याओं से वित्त मंत्री को कराया अवगत रांची। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मजदूरों की विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद आइआइटी से जिन मजदूरों को सेवा से निकाल दिया गया है, इस संबंध में मंत्री को अवगत कराया। इस पर मंत्री ने विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही झारखंड प्रदेश में 108 एंबुलेंस में सेवा दे रहे कर्मियों की समस्याओं के…

Read More