इंफाल। मणिपुर पुलिस ने इंफाल वेस्ट के वांगोई इलाके से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक कैडर उमनंदा शरंगबम (37, निवासी हाओरेबी अवांग लाईकाई) को गिरफ्तार किया है। मणिपुर पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। एक अन्य अभियान में हीरोक-III, थौबल जिले में वाईबीसी क्लब के पास तलाशी चलाया गया जिसमें सात और कैडर पकड़े गए, जिसमें एक नाबालिग शामिल है। पकड़े गए कैडरों में वैखोम डिंकू (28), मयंगमयुम रिबाज खान उर्फ पैट (41), अंगोम बोबी उर्फ वाटबा (33), निंगथौजम चोबा सिंह उर्फ हिंगचबा (38), लैशंगथेम टोंबा उर्फ थाबल मैतेई (25), मोहम्मद सिराजुद्दीन उर्फ खाम (45) और एक…
Author: shivam kumar
इंदौर। मध्य प्रदेश के दो कलेक्टरों को आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 17वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के पूर्व कलेक्टर डॉ. फटिंग राहुल हरिदास और झाबुआ जिले की वर्तमान कलेक्टर नेहा मीना को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि कलेक्टर डॉ. फटिंग राहुल हरिदास को समग्र विकास श्रेणी और कलेक्टर नेहा मीना को “इंस्पिरेशनल ब्लॉक्स प्रोग्राम” कैटेगरी में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उन सिविल सेवकों…
रांची। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश (सीजेआइ) के खिलाफ दिये गये बयान पर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें दुबे के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग उठायी गयी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि सांसद ने शीर्ष अदालत और सीजेआइ के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इस पर न्यायमूर्ति बीआर गवई ने सवाल किया, आप चाहते क्या हैं? जवाब में वकील ने कहा, मैं अवमानना का केस दर्ज कराना चाहता हूं। इस पर कोर्ट…
सरायकेला। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में देशभर के 500 प्रखंडों में जिले के गम्हरिया प्रखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 प्रदान कर सम्मानित किया है। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इसके लिए जिले और प्रखंड के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए इसका श्रेय प्रखंड एवं जिला स्तर के अधिकारियों की कड़ी…
रांची। जमशेदपुर में बीती रात करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर दुख जताते हुए कहा कि जमशेदपुर में करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के प्रमुख शहर अब अपराध का गढ़ बन चुके हैं। जमशेदपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार…
रांची। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर चार्जशीट करने के विरोध में झारखंड युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथ में जंजीर लगाकर रांची में इडी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च के रूप नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट के सामने ही धरने पर बैठ गये। प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करे पुलिस: अभिजीत राज युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि इडी ने केंद्र के इशारे…
मोजा का डिजाइन पसंद न आने पर बहस के बाद दुकान के कर्मचारी से मारपीट की, फिर हाजत में बंद कर दिया गोड्डा। गोड्डा जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कपड़े की दुकान में दो पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। रविवार को नगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अशोक यादव और आरक्षी प्रभास सिंह गोड्डा मार्केट स्थित एक दुकान पर मोजा खरीदने पहुंचे थे। दुकान में मोजों का डिजाइन पसंद…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने झारखंड सचिवालय सहायक सेवा व निजी सहायक संवर्ग के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी से राज्य सरकार 19.75 लाख रुपये की वसूली के फैसले पर रोक लगा दिया है। जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने सोमवार को सुनवाई के बाद वित्त विभाग द्वारा 28 मार्च 2025 को जारी आदेश पर स्टे लगा दिया। साथ ही राज्य सरकार को 26 जून 2025 तक शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। हाइकोर्ट के इस फैसले से सचिवालय सहायक और निजी संवर्ग के कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। सचिवालय कर्मियों की ओर से चंद्रभूषण…
गिरिडीह। पचम्बा थाना इलाके के मारवाड़ी कॉलोनी स्थित खुशी मार्ट कपडे के तीन मंजिला दुकान और मकान मे बीते मध्यरात्रि में लगी भीषण आग के चपेट मे आने से मां -बेटी संगीता डालमिया ( 50 ) और उनकी 17 साल की बेटी खुशी डालमिया की मौत हो गयी । अग्निशमन कर्मियों के साथ स्थानीय फायर फाइटर पंकज कंधवे और नरेंद्र सिंह , पवन कंधवे सहित कई युवकों के रविवार देर रात करीब तीन बजे से मोर्चा संभालने के कारण सीताराम डालमिया और गृहस्वामी दिनेश डालमिया की मां किरण डालमिया सहित चार लोगो को प्रशासन के लोगों के सहयोग से रेस्क्यू…
हजारीबाग। लोहसिंघना थाना स्थित झील में सोमवार को एक नाव पलट गई। इससे नाव सहित उस पर सवार एक युवक पानी में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। वहीं, एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई है। युवक की पहचान आलेख गौरव के रूप में हुई है, जो हजारीबाग कोर्रा बाबूगांव का रहने वाला था। वह स्टेशनरी की दुकान चलाता था। वहीं, घटना से पहले का युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक झील के बीच नाव पर…
पलामू। झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी बयान को लेकर भाजपा में उबाल है। पूरे राज्य में विरोध दर्ज किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढवा जिले में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। चिनियां रोड नहर चौक से समाहरणालय गढ़वा तक पार्टी का झंडा और हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संविधान विरोधी मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करो, बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हेमंत सरकार हाय हाय आदि कई नारे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर…
