पिछले काफी समय से अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी: चैप्टर-2’ चर्चा में बनी हुई थी। जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को आखिरकार आज, यानी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कहानी, अभिनय और निर्देशन की तारीफ हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘केसरी: चैप्टर-2’ की रिलीज के कुछ ही घंटों बाद फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया…
Author: shivam kumar
निर्देशक अनुराग कश्यप पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में बदलते माहौल को लेकर लगातार आलोचना करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मायानगरी मुंबई छोड़ दी और बेंगलुरु में बस गए। उनके इस फैसले के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि शायद उन्होंने फिल्म निर्माण से दूरी बना ली है, लेकिन अब अनुराग कश्यप ने खुद एक लाइव सेशन में इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। खास बात ये रही कि उन्होंने इस दौरान शाहरुख खान का नाम लेते हुए इशारा किया कि वह अब भी इंडस्ट्री से जुड़े हैं और कुछ बड़ा करने की तैयारी…
स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों के भ्रष्टाचार का विरोध करने की सजा मिली डॉ राजकुमार को रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विगत दिनों हुई रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों के भ्रष्टाचार का विरोध करने और अनुचित भुगतान के आदेश को न मानने के कारण डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा है कि शासी परिषद की हालिया बैठक में निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों को बिना किसी अनुबंध के करोड़ों रुपये का भुगतान करने का दबाव स्वयं स्वास्थ्य मंत्री और…
विशेष मणिपुर के बाद अब पश्चिम बंगाल पर भी चौतरफा घिर रही मोदी सरकार कह रहा बहुसंख्यक समाज,जब भाजपा के कोर वोटर ही सुरक्षित नहीं, तब किस पर करें भरोसा राष्ट्रपति शासन की मांग कर रहे हैं पीड़ित नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। पश्चिम बंगाल हिंसा की आग में झुलस रहा है। राज्य के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन, हिंसा और हिंदुओं के पलायन के बीच अब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्ववाली केंद्र की एनडीए सरकार की चुप्पी पर सवाल उठने लगे हैं। पश्चिम बंगाल पर…
रांची। स्पेन और स्वीडन के दौरे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रवाना हो गया है। प्रतिनिधिमंडल में सीएम हेमंत सोरेन, विधानसभा में महिला एवं बाल कल्याण कमेटी की चेयरपर्सन कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव, सीएम के प्रधान सचिव, खनन निदेशक, जुडको निदेशक, उद्योग सचिव, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक, उद्योग निदेशक, विशेषज्ञ और सीएम की सुरक्षा में एक अधिकारी शामिल हैं। उद्योग निदेशक सुशांत गौरव के अनुसार प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले बार्सिलोना, मैड्रिड और स्वीडन के गोथेनबर्ग जायेंगे। 19 से 27 अप्रैल तक स्पेन और स्वीडन के विभिन्न शहरों में यह प्रतिनिधिमंडल विदेशी…
नई दिल्ली। भारत ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को कपटपूर्ण हरकतों से बाज आने की सलाह दी है। कहा है कि हम पर टिप्पणी करने की बजाय उसे अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम पश्चिम बंगाल की घटनाओं के संबंध में बांग्लादेश की ओर से की गई टिप्पणियों को अस्वीकार करते हैं। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में उनके देश का हाथ होने से इनकार करते हुए भारत सरकार…
पुलिस ने 2.84 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और भारतीय रुपये भी बरामद किए मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड और वसई में पुलिस ने छापा मारकर करीब 22 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है । इस मामले में मीरा भायंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है। एमबीवीवी क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 अप्रैल को शबीना शेख (42) नामक एक महिला…
थौबल/चुराचांदपुर (मणिपुर)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के वांगजिंग खबाखोंग, हाईवे- 102 से केवाईकेएल (कांगली यावल कनना लुप) के दो विद्रोहियों मुतुम रंजन मेइती उर्फ लमजिंगबा (21) और नगसेपम बार्लिन सिंह उर्फ कांगलेई (23) को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक 36 एचई हैंड ग्रेनेड, एक चाइनीज हैंड ग्रेनेड, दो मोबाइल फोन, दो कीपैड मोबाइल, एक नीले रंग की पर्स, एक स्लिंग बैग, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया। एक अन्य ऑपरेशन में मणिपुर पुलिस ने वायरल वीडियो मामले में दो व्यक्तियों चिनसोनलुन (30) और लैमसुआनलाल टोम्बिंग (29) को गिरफ्तार किया…
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (शुक्रवार) की रात पौने नौ बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरेंगे। जहां से रक्षा मंत्री 5 – ए, कालिदास मार्ग अपने सरकारी आवास पर जाएंगे। उक्त जानकारी लखनऊ के भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 अप्रैल, शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ‘सांसद खेल महाकुंभ’ की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद राजनाथ सिंह पूर्वाह्न 11 बजे मुन्नू खेड़ा सदरौना रोड में भाजपा के पश्चिम मंडल तीन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। रक्षा मंत्री अगले दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे…
रांची। रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटा दिया गया। रिम्स शासी परिषद ने गुरुवार देर रात उन्हें हटाने का आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि डॉ. राजकुमार ने पद पर रहने के दौरान मंत्रिपरिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया। स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्सअधिनियम-2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्य को पूरा करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पाई गई। इसलिए उन्हें तीन महीने का वेतन-भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक से पद से हटाया गया है। इस फैसले…
रांची। रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित बीएसएनएल ऑफिस में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गयी। आग भवन के ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 11 बजे बीएसएनएल ऑफिस से धुआं निकलते देखा गया। इसके बाद कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, कोतवाली थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे…
