काठमांडू। नेपाल के प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ के उस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है, जिसमें उन्होंने ओली सरकार के जल्द ही गिरने और सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का दावा किया था। अब सत्तारूढ़ दल के नेताओं की अपनी ही सरकार की लगातार आलोचना से विश्वास का संकट खड़ा हो गया है। वर्तमान ओली सरकार के खिलाफ जागरण अभियान चला रहे माओवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रचंड ने बुधवार की सुबह नवलपरासी जिले से एक बयान दिया था कि देश में नई सरकार के गठन को लेकर उनकी पार्टी…
Author: shivam kumar
तीखे और स्पष्ट बयानों के लिए मशहू फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म पहले 15 अगस्त 2025 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में खुद विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ की रिलीज को लेकर नया अपडेट शेयर किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म अब भी अगस्त 2025 में ही रिलीज़ होगी, लेकिन पहले घोषित 15 अगस्त की तारीख को नहीं। इस बदलाव के…
फिल्म अभिनेता सनी देओल की हालिया रिलीज़ ‘जाट’ भले ही धीरे-धीरे सिनेमाघरों से उतर रही हो, लेकिन फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर एक अहम मुकाम जरूर हासिल किया है। यह सनी देओल के करियर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इसी कड़ी में एक और बड़ी खबर सामने आई है। सनी देओल ने ‘जाट-2’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सनी देओल और निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने जब से सोशल मीडिया पर ‘जाट-2’ की घोषणा की है, तभी से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वही पोस्ट…
नई दिल्ली। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वैश्विक व्यापार युद्ध से जुड़ी ‘गंभीर’ चिंताओं को देखते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटा दिया है। फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के सकल घरेल उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान 10 आधार अंक घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया है। हालांकि, अगले वित्त वर्ष के लिए रेटिंग एजेंसी ने अपने अनुमानों को बरकरार रखा है। फिच ने गुरुवार को जारी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य (जीईओ) के अपने विशेष तिमाही अपडेट में कहा, ‘‘अमेरिकी व्यापार नीति के बारे में पूरे विश्वास के साथ कुछ भी…
राजनीति में कदम रखने के बाद कभी संघर्षों से पीछे नहीं हटे हेमंत शुरू से ही गंभीर राजनीति करते रहे हैं, सीधे लोगों से कनेक्ट करते हैं हर राजनीतिक झंझावात का डट कर मुकाबला किया और सफल हुए देश के सबसे मजबूत क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में शुमार झारखंड मुक्ति मोर्चा को 38 साल के बाद हेमंत सोरेन के रूप में नया अध्यक्ष मिला है। हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन से यह जिम्मेदारी ग्रहण की है। इससे पहले वह एक दशक से अधिक समय तक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे और उस दौरान उन्होंने झामुमो को नयी ऊंचाई पर…
रांची। रांची में पहली बार भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो होने वाला है। 19 और 20 अप्रैल को होने वाले इस शो के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को भी औपचारिक आमंत्रण दिया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने राजभवन जाकर राज्यपाल को एयर शो में शामिल होने के लिए गुरुवार को आमंत्रण पत्र सौंपा। इससे पूर्व उपायुक्त ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा था। एयर शो नामकुम स्थित खोजा टोली के आर्मी ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा। एयर शो दोनों दिन सुबह 9:45…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हरा दिया है। आईपीएल के 18वें सीजन के पहले सुपर ओवर में राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 11 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली ने केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की मदद से संदीप शर्मा की 4 गेंदों पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में 10 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के दौरान राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन चोटिल हो गए और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। छठे ओवर में लगी चोट, सुपर ओवर में भी नहीं उतरे सैमसन राजस्थान रॉयल्स की 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन जब शानदार लय में बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तभी छठे ओवर में लेग स्पिनर विप्रज निगम की गेंद पर कट…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बीते दिनों सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए हरगोबिंद दास और उनके बेटे चंदन दास के परिजनों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा घोषित मुआवज़े को लेने से साफ इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि अब मुआवज़े का कोई मतलब नहीं बचा, क्योंकि जिन दो अनमोल जिंदगियों को उन्होंने खोया है, वे कभी लौटकर नहीं आएंगी। मृतकों के परिवार के मुताबिक यदि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो शायद वे बच जाते। अब जब वे नहीं रहे तो इस मुआवज़े का हमारे लिए कोई मूल्य नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) दलितों के वोटों के स्वार्थ की खातिर किसी भी हद तक जा सकती है। अतः दलितों के साथ-साथ अन्य पिछड़ों व मुस्लिम समाज आदि को भी इनके किसी भी उग्र बहकावे में नहीं आकर सपा के राजनीतिक हथकण्डों का शिकार होने से बचना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को कहा कि सभी को पता है कि अन्य पार्टियों की तरह आए दिन सपा द्वारा भी पार्टी के ख़ासकर दलित लोगों को आगे करके तनाव व हिंसा का माहौल…
नीमच। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (गुरुवार को) मध्य प्रदेश के प्रवास पर हैं। वे यहां नीमच जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में आयोजित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 86वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप उपस्थित रहेंगे।केन्द्रीय मंत्री अमित शाह बुधवार देर रात ही नीमच पहुंच गए थे। आधी रात को नीमच पहुंचने पर सीआरपीएफ ऑफिसर्स मेंस में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का स्वागत कर उनकी अगवानी की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश…
