Author: shivam kumar

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में बलिदानी सुनील धान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बलिदानी के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उनका ढाढ़स बंधाया। गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी और उनकी शहादत को नमन किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका यह बलिदान अविस्मरणीय : राज्यपाल मौके पर राज्यपाल ने कहा कि…

Read More

खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहा था लखनऊ का परिवारमरने वालों में दंपति, उनका बेटा-बहू और पाेती शामिल लखनऊ। राजस्थान के सीकर जिले के खाटू गांव में स्थित प्रतिष्ठित मंदिरमें खाटू श्याम के दर्शन को जा रहे लखनऊ के एक परिवार का वाहन जयपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दंपति, उनका बेट-बहू और पाेती हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को दर्शन के लिए खाटू श्याम जा रहे इस परिवार की कार सुबह ​आठ बजे जयपुर के जमवारामगढ़ में मनोहरपुर—दौसा राजमार्ग पर नेकावाला टोल के…

Read More

– एनडीडीबी और एमपीसीडीएफ के मध्य होगा एमओयू भोपाल। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत आज (रविवार) को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवीन्द्र सभागम में दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य अतिथि में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने बताया कि कार्यक्रम में सहकार से समृद्धि के विजन अंतर्गत श्वेत क्रांति 2.0 और मध्य प्रदेश डेयरी विकास परियोजना पर लघु फिल्म प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एवं मध्य प्रदेश…

Read More

रांची। पुंदाग स्थित साई मंदिर का 15 वां स्थापना दिवस 17 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। संस्थापक रंजन पांडेय ने रविवार को बताया कि विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। सुबह पांच बजे से काकड़ आरती, सुबह छह बजे शाही मंगल स्नान, इसके बाद छोटी आरती होगी। दोपहर 12 बजे मध्याहन आरती के बाद भोग प्रसाद का वितरण भक्तों के आगमन तक किया जाएगा। साथ ही भजन का आयोजन तीन बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। शाम 6.30 बजे धूप आरती के बाद रात नौ बजे…

Read More

रांची। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रविवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिसरा बरवाड़ीह से शोले तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 2.9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह 3 किलोमीटर लंबी सड़क न केवल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, बल्कि स्थानीय निवासियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन का रास्ता भी प्रदान करेगी।

Read More

नगड़ी। रांची जिले के पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को हुई गोलीबारी की घटना में एक किसान राजकुमार महतो घायल हो गये हैं। राजकुमार महतो को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक घटना पिस्का नगड़ी के साहेर गांव की है। पुलिस के अनुसार, किसान राजकुमार महतो रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी खेत में सब्जी तोड़ रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार दो-तीन अपराधियों ने उनपर गोली चला दी और भागने लगे। किसान…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले की एक बार फिर अपराधियों तांडव मचाया है। अपराधियों ने एक हाईवा पर गोली चलाई और फिर उसमें आग लगा दी। घटना की सूचना पाकर रविवार की सुबह रामगढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छांव में शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिरका कोलियरी के कांटा घर के पास एक लोड हाईवा (जेएच 24 जे 6878) ब्रेकडाउन होकर रुका हुआ था। शनिवार की रात लगभग 11:30 बजे अपराधियों ने वहां धावा बोला। अपराधियों ने वहां मौजूद लोगों को हथियार का भय दिखाकर धमकाया और फिर दो राउंड गोली चलाई। दोनों गोलियां हाईवा…

Read More

रांची। रांची जिला अंतर्गत चौकीदार के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल को किया जायेगा। यह परीक्षा रांची के कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विज्ञापन संख्या 01/2024 के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 6564 उम्मीदवारों को पात्र पाया गया है। इन सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गयी है। प्रवेश पत्र 16 अप्रैल को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह चरमरा चुकी है। मरांडी के अनुसार, बोकारो और गिरिडीह में समय पर वेतन न मिलने के कारण एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं, जिससे दोनों जिÞलों की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। मरीज निजी एंबुलेंस चालकों को मनमानी फीस देने या निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचने को मजबूर हैं। विभागीय मंत्री ने पुराने एमओयू को रद्द कर एंबुलेंस संचालन की जिÞम्मेदारी…

Read More

रांची। प्रदेश राजद ने कहा है कि भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के अंबेडकर सम्मान अभियान चलाने की बात महज ढकोसलाबाजी है। राजद के प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने कभी दलित समाज का सम्मान नहीं किया, क्योंकि गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया था। यादव ने कहा कि भाजपा अपना जनाधार तेजी से खो रही है। बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा और वक्फ बोर्ड में संशोधन कर कानून बनाने के खिलाफ लोगों ने विरोध किया था। उल्लेखनीय है कि इस टिपणी के बाद विपक्षी दल और सामाजिक संगठनों ने गृहमंत्री…

Read More

विशेष घरेलू और वैश्विक दबाव भी कारण था, पर असली वजह दक्षिण एशिया अब चीन के मुकाबले भारत को खड़ा करने की है अमेरिका की रणनीति इसलिए ट्रंप ने पैर पीछे खींचे, लेकिन ड्रैगन को लेकर रुख में बदलाव नहीं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर यू-टर्न ले लिया है। इसका एलान करते हुए उन्होंने कहा कि 75 से ज्यादा देशों पर टैरिफ 90 दिनों के लिए टाल दिया गया है। हालांकि उन्होंने चीन को टैरिफ में किसी तरह की रियायत नहीं दी है। ट्रंप के…

Read More