जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हुए एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सूबेदार कुलदीप चंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। जम्मू में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों के खिलाफ घुसपैठ विरोधी अभियान का नेतृत्व करते हुए जेसीओ ने अपनी जान कुर्बान कर दी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि जेसीओ कुलदीप चंद के लिए दोपहर में जम्मू के अखनूर में सैन्य छावनी टांडा में पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाद में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हिमाचल प्रदेश में…
Author: shivam kumar
आधुनिक भारत में बाबा साहब के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी होगी रांची। आजसू पार्टी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने शनिवार को बताया कि डॉ अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के पक्षधर थे। उनका जीवन हम सभी के लिए अब भी प्रेरणा देता है कि समाज में हर व्यक्ति को समान अधिकार मिले और कोई भी भेदभाव किसी से न हो। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी की ओर से सामाजिक…
रांची। गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर पीके सिंह का झारखंड एटीएस से तबादला कर दिया गया है। पीके सिंह का तबादला झारखंड के रामगढ़ जिले में किया गया है। पीके सिंह के साथ अन्य पुलिसकर्मियों का भी ट्रांसफर झारखंड पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह का तबादला रामगढ़ जिले में कर दिया गया है। इंस्पेक्टर डॉ पीके सिंह के साथ-साथ कई अन्य इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों का भी तबादला अन्य जिलों में किया गया है। डीआईजी कार्मिक के द्वारा तबादले के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें…
पाकुड़। वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ पश्चिम बंगाल में लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शन एवं हिंसा को लेकर पाकुड़ जिला प्रशासन हाइअलर्ट पर है। पश्चिम बंगाल से पाकुड़ की सीमा पर न केवल चौकसी बढ़ा दी गयी है बल्कि पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती भी की गयी है। पाकुड़ की सीमा क्षेत्रों में बढ़ी पुलिस गश्ती शुक्रवार की देर रात तक डीसी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार पश्चिम बंगाल से सटे पाकुड़ के सीमावर्ती इलाकों का भ्रमण किये। पश्चिम बंगाल के बीरभूम और मुर्शिदाबाद से सटे पाकुड़ की सीमा क्षेत्रों में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी है। साथ ही…
नई दिल्ली। स्पेन के युवा स्टार कार्लोस अल्कराज ने मोंटे कार्लो मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने स्थानीय खिलाड़ी आर्थर फिस को 4-6, 7-5, 6-3 से हराया। यह मुकाबला करीब ढाई घंटे चला, जिसमें दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। फिस ने शुरुआत में दो ब्रेक लेकर 3-0 की बढ़त बनाई थी, लेकिन अनुभव ने अंत में अल्कराज को जीत दिलाई। पहला सेट फिस ने 6-4 से जीता और दूसरे सेट में भी उनके पास कई ब्रेक पॉइंट्स थे, लेकिन वो उन्हें भुना नहीं सके। फिस ने दूसरे सेट में सात ब्रेक पॉइंट गंवाए,…
रांची। भाजपा झारखंड में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को लेकर काफी मुखर रही है। इसी बीच अमर बाउरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और बताया है कि चंदनक्यारी में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। उस शख्स ने डॉक्टर से इलाज के दौरान खुद को ढाका बांग्लादेश का निवासी बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि यह वही भयावह स्थिति है, जिसका अंदेशा था—अब वह हकीकत बन रही है। खतरा लगातार बढ़ रहा है। सतर्क रहना अब जरूरी है। चंदनक्यारी में…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू वन क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए और हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। सेना ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी। असम राइफल्स मुख्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सेना की 5 सेक्टर असम राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर जे.बी.एस. राठी और किश्तवाड़-डोडा-रामबन रेंज के उप महानिरीक्षक श्रीधर पाटिल ने कहा कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद 9 अप्रैल को खोजी अभियान शुरू हुआ था। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार के लाए गए वक्फ संशोधन विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हाेंने इस विषय पर विपक्ष की चुप्पी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है। मायावती ने एक्स पर लिखा है कि वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में लम्बी चर्चा हुई। इस पर नेता प्रतिपक्ष के कुछ नहीं बोलना अर्थात सीएए की तरह संविधान उल्लंघन का मामला होने के विपक्ष के आरोप के बावजूद इनका चुप्पी साधे रहना क्या उचित है। इसे लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश व इनके इण्डिया गठबंधन में भी बेचैनी…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जफर इस्लाम ने शनिवार को कहा कि ट्रंप टैरिफ़ से मची विश्वव्यापी उथल पुथल में भी भारत मज़बूती से खड़ा है और भारत पर इसका बहुत कम प्रभाव है। इससे साबित होता है कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां बहुत सही और सटीक हैं। सबका साथ सबका विकास और दीन दयाल की दृष्टि – अंतिम व्यक्ति तक पहुंच का विचार ही इस मजबूती का आधार है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जफर इस्लाम ने कहा कि भारत आज दुनिया की नजर में अर्थव्यवस्था में सबसे मजबूत स्तर पर है। दुनिया में…
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार हज 2025 के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करने के लिए वर्तमान में सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। डॉ. कुमार ने वहां पर भारतीय जायरीन की सुगम तीर्थयात्रा अनुभव के लिए सुनिश्चित की जा रही स्वच्छ, तनाव मुक्त ठहरने की सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। मंत्रालय ने लिखा, “2025 के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार भारतीय हज…
गिरिडीह। होली के दिन जिले के घोड़थंभा में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़क हुई थी। यहां कई दुकानों को जला दिया गया था। कई वाहनों में आग लगा दी गयी थी। इस घटना को कंट्रोल करने में पुलिस को बहुत ही मशक्कत करनी पड़ी थी। अब इस मामले की जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम कर रही है। आयोग की टीम दो दिनों से गिरिडीह में है। इस दौरान पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जहां जिलाधिकारी और एसपी से घटना की विस्तृत जानकारी ली गयी। वहीं, घटनास्थल पर पहुंच कर सभी पक्ष को सुना गया है। घोडथंभा…
