Author: shivam kumar

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने परिसंपत्ति निपटान समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस डीके सेठ को शनिवार को 515.31 करोड़ रुपये का डिमांड डॉफ्ट सौंपा। समिति का गठन रोज वैली पोंजी घोटाले में वैध निवेशकों को उनकी संपत्ति लौटाने के उद्देश्य से किया गया था। वित्‍त मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। अनुमान है कि इस राशि का उपयोग एसेट डिस्पोजल कमेटी के पास अब तक दर्ज किए गए 31 लाख दावों में से लगभग 7.5 लाख पीड़ितों को धन वापस दिलाने के लिए किया जाएगा। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एडीसी को 22 करोड़…

Read More

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जाट’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे। जब यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, तो थिएटरों के बाहर जश्न का माहौल बन गया। कहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लोग फिल्म देखने पहुंचे, तो कहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर दर्शक झूमते नजर आए। सनी देओल के फैंस ने फिल्म की ओपनिंग को किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया। हालांकि फिल्म की पहले दिन की कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी निराशा देखने को मिली। अब दूसरे दिन की कमाई के…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ संशोधन अधिनियम राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। राज्य के कई जिलों में इस कानून को लेकर भड़की हिंसा के बीच उन्होंने यह बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है और इससे जुड़े सवाल भी उसी से पूछे जाने चाहिए। उन्होंने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि राजनीति के लिए दंगे भड़काना समाज को नुकसान पहुंचाना है। इस कानून के खिलाफ शुक्रवार को राज्य के मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में शनिवार को तकनीकी समस्या के चलते यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) सर्विसेज ठप हो गईं। इसके कारण लाखों उपयोगकर्ता भुगतान और धन हस्तांतरण पूरा करने में असमर्थ रहे। भारत में यूपीआई सर्विस में व्यापक व्यवधान की खबरें आई हैं, जिसका असर गूगल-पे, फोनपे और पेटीएम जैसे ऑनलाइन पेमेंट प्‍लेटफॉर्म को यूज करने वाले उपयोगकर्ताओं पर पड़ा है। उपयोगकर्ताओं ने लेन-देन विफल होने और 2-3 घंटे की अवधि के लिए सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों की सूचना दी है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार दोपहर तक यूपीआई सेवाओं के बारे में शिकायतें 2,000 से अधिक हो गईं, जिनमें भुगतान और…

Read More

खिजरी विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व सीएम रांची। पूर्व सीएम और ओड़िशा के निवर्तमान राज्यपाल रघुवर दास शनिवार को खिजरी विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है न कि परिवार की। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा कोई पारिवारिक पार्टी नहीं है। यह एक विचारधारा की पार्टी है। हमारा सिद्धांत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय है। भाजपा को पार्टी का कार्यकर्ता ही मजबूती प्रदान करता है। रघुवर ने कहा कि बिना हार और जीत की चिंता किये जनता को जोड़ने का काम कार्यकर्ता करता…

Read More

रांची। पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने शनिवार को झामुमो (जेएमएम) का दामन थाम लिया। हरमू, रांची स्थित झामुमो के कार्यालय में पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने उनका स्वागत करते औपचारिक तौर पर सदस्यता ग्रहण करायी। कहा कि एक मजबूत झारखंड आंदोलनकारी, पूर्व विधायक दिवंगत कमल किशोर भगत की धर्म पत्नी नीरू शांति भगत का दल में स्वागत है। नीरू शांति भगत ने भी सार्वजनिक जीवन काफी उतार- चढ़ाव देखा है। अब वे झारखंड में सबसे बड़े झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार की सदस्य हैं। हम सभी को साथ मिलकर राज्य को आगे ले जाना…

Read More

रांची। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को रांची के डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक से राजेंद्र चौक तक मानव श्रृंखला और आमसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ विधायक भूषण बाड़ा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, अजयनाथ शाहदेव, रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने समीक्षा की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह आयोजन संविधान की मूल…

Read More

अलीपुरद्वार। जिले के शामुकतला चालतातला पेट्रोल पंप पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपितों शुभंकर पाल और शंकर दास को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से आग्नेयास्त्र भी बरामद कर लिये गये हैं। अलीपुरद्वार एसडीपीओ श्री निवास एमपी ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि पेट्रोल पंप पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक आग्नेयास्त्र और तीन कारतूस बरामद किये गए हैं। इस मामले में एक और आरोपित की तलाश जारी है। आरोपित शंकर दास तृणमूल…

Read More

केन्द्रीय गृह मंत्री ने रायगढ़ में शिवाजी महाराज की 354वीं पुण्यतिथि स्मरणोत्सव समारोह लिया भाग मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को रायगढ़ में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ महाराष्ट्र तक ही सीमित नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। खुद को ‘आलमगीर’ कहने वाले औरंगजेब की हार महाराष्ट्र में हुई थी और उसकी कब्र भी यहीं है। वह शनिवार को रायगढ़ जिले में शिवाजी महाराज की 354वीं पुण्यतिथि स्मरणोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्हें शिंदेशाही पगड़ी और कावड़ी की माला से सम्मानित किया गया। अमित शाह ने कहा…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के दक्षिण पश्चिम व राेहिणी जिला पुलिस ने यहां अवैध रूप से रह रहे छह बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बांग्लादेशी पुलिस से बचने के लिए ट्रांसजेंडर बनकर महिपालपुर में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने सभी बांग्लादेशियों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) में भेज दिया गया है। रोहिणी जिले के डीसीपी अमित गोयल ने शनिवार को बताया कि रोहिणी जिला पुलिस अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की निगरानी कर रही थी। इस बीच जिले की स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि एक महिला समेत तीन बांग्लादेशी अपनी पहचान छुपाकर रह रहे हैं।…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार को देवघर पहुंचे। इसके पश्चात राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी। इसके अलावा पूजा अर्चना के बाद मौके पर उपस्थित देवघर डीसी विशाल सागर ने संतोष गंगवार को भेंट स्वरूप स्मृति चिह्न और बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य भी उपस्थित…

Read More