कोलकाता। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जहां देखा जा रहा है कि कोलकाता में खड़े एक बस से एक व्यक्ति को भगवा झंडा हटाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे हिंदुओं का अपमान बताया। इसके विरोध में उन्होंने राज्य के सभी लोगों से शनिवार को हनुमान जयंती पर अपने घरों में भगवा ध्वज फहराने की अपील की। इस घटना को हिंदुओं का अपमान बताते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा, “यह सिर्फ भगवा ध्वज पर हमला…
Author: shivam kumar
कोलकाता। कसबा में नौकरी से वंचित अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान दर्ज हुई एफआईआर की जांच अब एसआई रितन दास करेंगे। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में इन्हीं रितन दास को कसबा डीआई कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों को लात मारते हुए देखा गया था। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को “योग्य” उम्मीदवारों ने राज्य भर के विभिन्न जिलों में डीआई कार्यालयों की ओर मार्च निकाला था। कसबा में प्रदर्शन के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि डीआई अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे और कार्यालय में ताला लगा हुआ था। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने…
मालदा। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय की भाजपा द्वारा घेराव को लेकर शुक्रवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। भाजपा नेता दिलीप घोष ने राज्य की तृणमूल सरकार के खिलाफ नौकरी रद्द करने के मुद्दे सहित विभिन्न भ्रष्टाचार के आरोप लगाते इस अभियान में शामिल हुए। इस दिन भाजपा के कार्यक्रम को लेकर डीएम कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। टाउन हॉल के सामने से शुरू हुई भाजपा की रैली डीएम कार्यालय पहुंचते ही माहौल गरमा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए पहले बैरिकेड को तोड़ दिया गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और रेफ को काफी मशक्क्त…
कोलकाता। झमाझम बारिश और तूफानी हवाओं के बीच भी अपनी मांगों पर अडिग रहे एसएससी नौकरी गंवाने वाले शिक्षक। गुरुवार को सुबह से ही कुछ शिक्षक कोलकाता के एसएससी कार्यालय के सामने अनशन पर बैठे हुए थे। शाम होते-होते दो और शिक्षक उनके साथ जुड़ गए। इसके बाद देर शाम लगातार बारिश भी शुरू हो गई। इसके बावजूद, भाजपा सांसद और पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली आंदोलनकारियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आमरण अनशन करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप सबका अधिकार लगातार आंदोलन से मिलेगा। इससे पहले बुधवार को, कसबा स्थित डीआई (जिला निरीक्षक) कार्यालय के सामने पुलिस…
भागलपुर। आगामी 12 अप्रैल शनिवार को जिले के सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सम्राट अशोक भवन में होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर आम लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सुलतानगंज थाना पुलिस, वैदिक जागृति मंच और मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले सुल्तानगंज थाना परिसर से नगर भ्रमण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, शहर के प्रबुद्ध लोग श, स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने शिरकत किया। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों से अपील किया गया कि 12…
अररिया। एसएसबी 56वीं वाहिनी के पथराहा बाह्य सीमा चौकी के बल ने बीती रात पथराहा के मेहता टोला के पास एक तस्कर को 360 बोतल नेपाली शराब और 10 हजार 200 रूपये के साथ गिरफ्तार किया। एसएसबी जवानों ने यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 190/2 के पास भारतीय परिक्षेत्र में की।तस्कर शराब के खेप को रात के अंधेरे में नेपाल से भारत की ओर ला रहा था।इसी दौरान मुख्य आरक्षी कमांडर सुनील कुमार के नेतृत्व में कुल चार एसएसबी जवानों की टीम ने उसे धर दबोचा।पकड़े गए तस्कर को आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसबी द्वारा उत्पाद विभाग के…
काठमांडू। धारावाहिक `रामायण’ में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा चुके भाजपा सांसद अरुण गोविल शुक्रवार से तीन दिनों के नेपाल दौरे पर आ रहे हैं। जनजाति कल्याण आश्रम द्वारा संचालित आमाको माया छात्रावास के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांसद अरुण गोविल के नेपाल आ रहे हैं।सं्स्था के बागमती प्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने बताया कि शनिवार को काठमांडू के आर्मी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अरुण गोविल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। अरुण गोविल शुक्रवार दोपहर 2 बजे काठमांडू पहुंचने के बाद शाम में शहर के प्रबुद्ध लोगों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार…
काठमांडू। नेपाल में राजशाही के समर्थन में हुए आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेता दुर्गा प्रसाई को भारत के असम से गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस ने असम की राजधानी गुवाहाटी की पुलिस के सहयोग से प्रसाई को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया। वहां से नेपाल पुलिस प्रसाई को कड़ी सुरक्षा के बीच रात को ही नेपाल सीमा तक लाई। वहां से उन्हें विमान से काठमांडू लाया गया। पुलिस का कहना है कि 28 मार्च को काठमांडू में राजशाही के समर्थन में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व प्रसाई ने किया। इस दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ आगजनी, लूटपाट और हत्या के प्रयास…
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ गुरुवार 10 अप्रैल को रिलीज हो गई। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म ‘जाट’ की चर्चा हर जगह हो रही है। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म ‘जाट’ की कहानी और दमदार एक्शन सीन्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि इस फिल्म को परिवार के साथ देखा जा सकता है, लेकिन इतनी प्रशंसा के बावजूद फिल्म ने पहले दिन बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह 10 अप्रैल…
नई दिल्ली/वियना। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वियना में ऑस्ट्रिया के संघीय वित्त मंत्री मार्कस मार्टरबाउर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अहम मुद्दों पर बातचीत की। वित्त मंत्री ने मार्टरबाउर को भारत आने का निमंत्रण भी दिया। वित्त मंत्रालय ने एक्स पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि ऑस्ट्रिया के संघीय वित्त मंत्री मार्कस मार्टरबाउर ने इस मुलाकात के दौरान ऑस्ट्रिया और भारत को साझा मूल्यों वाले स्वाभाविक सहयोगी बताया। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था, प्रमुख सुधारों और नीतिगत उपायों के प्रमुख पहलुओं को साझा किया। मंत्रालय के मुताबिक…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में आज तूफानी तेजी का माहौल बना हुआ है। सोना आज एक झटके में 2,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा होकर अभी तक सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 4,200 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में आई आज की तेजी के कारण 24 कैरेट सोना महंगा होकर 93,390 रुपये से लेकर 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 85,610 रुपये से लेकर…
