-एनआईए ने मांगी थी 20 दिन की हिरासत नई दिल्ली। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा के गुरुवार देर शाम भारतीय सरजमीं पर उतरते ही उस पर कानूनी शिंकजा कस दिया गया। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने उसे पालम एयरपोर्ट से सीधे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। आधी रात तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने तहव्वुर राणा की 18 दिन की कस्टडी मंजूर कर दी, जबकि जांच एजेंसी एनआईए ने 20 दिन की हिरासत मांगी थी कोर्ट से 18 दिन की रिमांड मिलने के बाद राणा को एनआईए मुख्यालय ले जाया जाएगा, जिसके लिए पटियाला हाउस कोर्ट…
Author: shivam kumar
-प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 3,900 करोड़ की 44 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में शुक्रवार को 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यहां प्रधानमंत्री माेदी ने जनसभा में अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए कहा कि काशी हमार हौ, हम काशी के हईं। उन्होंने पिछले एक दशक में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया। प्रधानमंत्री माेदी ने यहां 44 परियाेजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद जनसभा में कहा कि काशी की जनता आज…
—दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के दिए सख्त निर्देश वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने वाराणसी दौरे के दौरान सख्ती दिखाते हुए हाल ही में शहर में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर गंभीर रुख अपनाया। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान से उतरते ही उन्होंने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम से इस मामले की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए…
– दिल्ली में कल से होगा तीन दिवसीय विक्रमादित्य महानाट्य का महामंचन भोपाल। मध्य प्रदेश शासन द्वारा ‘विक्रमोत्सव 2025’ के अंतर्गत देश और प्रदेश की सभी पीढ़ियों को सम्राट विक्रमादित्य के जीवन चरित्र, विशेषकर उनके पराक्रम, शौर्य, दानशीलता, न्यायप्रियता और सुशासन से अवगत कराया जा रहा है। इसी शृंखला में दिल्ली में 12 से 14 अप्रैल तक लाल किला मैदान के माधव दास पार्क में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य मंचन किया जाएगा। इसके पहले आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में फतेहपुरी, चांदनी चौक से लाल किला तक सम्राट विक्रमादित्य की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।जनसम्पर्क अधिकारी…
चेन्नई। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह रात एक निजी विमान से दिल्ली से चेन्नई पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन, विधान परिषद के सभापति नैनार नागेंद्रन, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई, तमिलनाडु के मुख्य प्रभारी अरविंद मेनन और सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी सहित 35 नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह कार से गिण्डी स्थित होटल में गए। भाजपा सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी आज (शुक्रवार) बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और गठबंधन पर चर्चा करेंगे। यह घोषणा की गई है कि तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे । वो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वो मध्य प्रदेश के ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री के दोनों राज्यों के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दोनों का कार्यक्रम का विवरण साझा किया है। पीआईबी के…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम( चाईबासा) जिला स्थित बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के मुख्य सड़क मार्ग पर गुरुवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को टाटा स्टील के नोवामुण्डी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नोवामुण्डी निवासी अल्ताफ हुसैन, महफूज आलम और बड़ाजामदा निवासी सुखराम सोरेन के रूप में हुई है। इनमें से अल्ताफ हुसैन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति में थीं और अंधेरे…
खूंटी। जिले के मरांगहादा थाना क्षेत्र के गड़ामडा गांव में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने एक रिश्तेदार गांगो मुंडा (35) की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लिया। वहीं, हत्या के एक आरोपित बुधु मुंडा ने मरांगहादा थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या में शामिल अछु मुंडा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह जानकारी एसडीपीओ वरुण रजक ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे गांगो मुंडा नहाने के लिए घर के समीप…
गढ़वा। गढ़वा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के हरैया गांव में चार मासमू बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चारों बच्चियां नहाने गई थी उसी दौरान यह हादसा हुआ। इसे लेकर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर परिजनों से मुलाकात भी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि “गढ़वा प्रखंड के हरैया गांव में चार मासूम बच्चियों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत की ख़बर ने मन को झकझोर कर रख दिया। सदर अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस…
सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत चंद्रपुर मुख्य सड़क के पास स्थित पंचायत भवन के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। महिला की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे मामले की तह तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी है और महिला की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।…
रांची। राजधानी रांची में बारिश होने से शुक्रवार को तापमान में पिछले 24 के भीतर तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। राज्य के अन्य जिलों में भी बादल छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )में तापमान 40 से घटकर 36 डिग्री, डालटेनगंज में तापमान 40 से घटकर 38.8 डिग्री, बोकारो में 36.5 से घटकर 26.5 और चाईबासा में तापमान 37.4 डिग्री से घटकर तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में गर्जन, बारिश और तेज हवा चलने को लेकर…
