Author: shivam kumar

पटना। केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकासमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एकदिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान दो बार बिहार आ चुके हैं। ये तीसरी बार है जब चुनावी हलचल के बीच वे बिहार आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान अपने पटना दौरे के दौरान भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा आगामी कार्यक्रम पर विचार-विमर्श करने के बाद रणनीति बनाएंगे। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वर्तमान में वो केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री हैं। उन्हें चुनावी रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है। ऐसे…

Read More

– तीन दिन “महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य” का होगा मंचन, मध्य प्रदेश और दिल्ली के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के तत्वावधान में महान सम्राट विक्रमादित्य, विक्रम संवत् और देश के गौरवशाली इतिहास में उनके योगदान से देश को अवगत कराने के उद्देश्य से आज से नई दिल्ली के लाल किले में स्थित माधवदास पार्क में सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित तीन दिवसीय महानाट्य का मंचन किया जाएगा। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शाम सात बजे “विक्रमोत्सव” के तहत आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में 24 घंटे के अंदर दूसरा विमान हादसा हुआ है। न्यूयॉर्क के बाद फ्लोरिडा में एक छोटे विमान (सेसना 310 आर) के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क के विमान हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय अधिकारियों और अमेरिका संघीय उड्डयन प्रशासन के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार सुबह फ्लोरिडा के बोका रैटन में हुआ। एबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, बोका फायर रेस्क्यू के सहायक अग्निशमन प्रमुख माइकल लासेल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विमान में स्पष्ट रूप से कुछ यांत्रिक समस्याएं थीं और यह मिलिट्री…

Read More

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन फिलिस्तीन समर्थक कोलंबिया यूनिवर्सिटी के स्नातक छात्र महमूद खलील को निर्वासित कर सकता है। लुइसियाना के इमिग्रेशन जज जेमी कोमन्स शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। जज ने ट्रंप प्रशासन के तर्क की पुष्टि की कि खलील के विचार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। एनबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, महमूद खलील को पिछले महीने गिरफ्तार किया था। इसके बाद अमेरिका में आक्रोश भड़क गया था। जज जेमी कोमन्स ने कहा कि अदालत निष्कासन के फैसले को बरकरार रखेगी। 30 वर्षीय खलील 23 अप्रैल तक संयुक्त राज्य अमेरिका में रह सकता है। इससे पहले न्यू जर्सी के…

Read More

कराची। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को ठीक होने के संकेत मिलने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके चिकित्सक डॉ. असीम हुसैन ने इसकी पुष्टि की। राष्ट्रपति जरदारी को पहली अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 10 दिन से अधिक समय तक उपचाराधीन रहे। ईद-उल- फितर की रात चिकित्सा देखभाल के लिए जरदारी को नवाबशाह से कराची स्थानांतरित किया गया था। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, डॉ. असीम ने कहा कि राष्ट्रपति की कोविड-19 के लिए किए गए रैपिड टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई है।…

Read More

रांची। भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल को रांची के खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम में होने जा रहा है, जो झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक अवसर है। सूर्यकिरण एक्रोबैटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों से आसमान में जादू बिखेरेगी। यह शो सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक दोनों दिन एक-एक घंटे के लिए आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को दी गई।

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित शिव घाट पर शुक्रवार देर रात दो आपराधिक गिरोहों के बीच जमकर फायरिंग हुई। अंधाधुंध गोलियों की आवाज से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों में दुबक गए। घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिससे साफ है कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गोलीबारी हुई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच…

Read More

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन टोला के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रमेश उरांव (38) की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में नाराज लोगों ने कोयला परिवहन में लगे एक हाइवा को जला दिया। मृतक रमेश उरांव हेरहंज थाना क्षेत्र के लावागड़ा गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार रमेश उरांव किसी काम से बालूमाथ गया था। शुक्रवार की रात वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान हरिजनटोला के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक…

Read More

पलामू। मेदिनीनगर – औरंगाबाद मार्ग नेशनल हाईवे 98 पर लगातार दुर्घटना हो रहा है, जिसमें अधिकतर बाइक सवार युवकों की मौत हो रही है। छतरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में अंकुश नामक युवक की जान चली गई थी। इस घटना के आठ घंटे बाद फिर छतरपुर इलाके में दुर्घटना हुआ और एक युवक की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। घटना देर रात की है। घटना डाली मोड में एनएच पर हुई। एक ट्रेलर ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया और सवार को कुचल दिया। एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही…

Read More

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस की सजावट (डेकोरेशन) में अप्रत्याशित बदलाव किया गया है। इसके तहत पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की आधिकारिक तस्वीर को हटा दिया गया है। इस स्थान पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले साल वायरल हुई फोटो को लगाया गया है। व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक अकाउंट में इस बदलाव को साझा किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जुलाई में पेंसिल्वेनिया के बटलर काउंटी के मैदान में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी की गई थी। इस हमले में ट्रंप के कान को छूते हुए गोली निकल गई…

Read More

ढाका। यूनेस्को से अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्य ‘बैशाख मंगल शोभायात्रा’ निकलने से पहले फासीवाद का मुखौटा (प्रतीकात्मक चित्र) आगे के हवाले कर दिया गया। यह शोभायात्रा 14 अप्रैल को निकलनी थी। इससे ढाका विश्वविद्यालय में तनाव है। इसे ढाका विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय (चारुकोला) ने बनाया था। ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, ढाका यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर एसोसिएट प्रोफेसर सैफुद्दीन अहमद ने कहा कि यह घटना आज सुबह हुई। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी। प्रॉक्टर ने बताया कि फासीवाद के मुखौटे के साथ कबूतर की तस्वीर भी जलाई गई।…

Read More