Author: shivam kumar

भागलपुर। जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में अपने भाई ने ही संपत्ति विवाद में अपने भाई को गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले को लेकर भागलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश अभी भी जारी है। यह जानकारी सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने दी। एसएसपी कहा कि यह विवाद संपत्ति को लेकर था और दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर अक्सर झड़प हुआ करती थी। कई बार उसकी मां ने थाने में कैसे भी दर्ज कराया था।…

Read More

रांची। झारखंड ऊर्जा विभाग के अलग-अलग बैंक खातों से एक सौ करोड़ से अधिक की फर्जी निकासी से जुड़े मामले में इडी ने इसीआइआर दर्ज की है। इडी मनी लॉड्रिंग के तहत इस मामले की जांच करेगी। गौरतलब है कि झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (जेटीडीसी) के नाम पर फर्जी खाता खोलकर उसमें 10.40 करोड़ ट्रांसफर करने का मामला सामने आया था। इसको लेकर धुर्वा थाना में गिरजा प्रसाद, आलोक कुमार और अमरजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज है। वहीं तीन अक्टूबर को झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के जीएम फाइनेंस द्वारा 10.4 करोड़ और झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड…

Read More

टोक्यो। जापान में अवैध रूप से गर्ल्स बार चलाने के आरोप में पुलिस ने वियतनाम की 17 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से 10 महिलाओं ने आरोपों को स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी द जापान टाइम्स की खबर में दी गई है। द जापान टाइम्स के अनुसार, टोक्यो पुलिस ने वयस्क मनोरंजन व्यवसाय कानून का उल्लंघन करने और बिना अनुमति के पांच जगह गर्ल्स बार संचालित करने के आरोप में इनकी गिरफ्तारी की है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, टोक्यो के उएनो और रोपोंगी जिलों सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित इन बार ने टिकटों की बिक्री से कुछ…

Read More

करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन बॉलीवुड के लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस में से एक है। अब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके प्रोडक्शन हाउस में 50 फीसदी हिस्सेदारी वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने खरीदी है। इस डील के बारे में सुनने के बाद हर कोई हैरान है कि करण जौहर को अपनी प्रोडक्शन कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की जरूरत क्यों पड़ी। इसके अलावा इस कंपनी की वैल्यूएशन ने भी सभी को हैरान कर दिया है। अदार पूनावाला ने धर्मा प्रोडक्शंस में 1000 करोड़ में 50…

Read More

नवादा। नवादा में सोमवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक 10 माह के बच्चे ने सांप को मुंह में दबा लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। खेल-खेल में मुंह में दबोचा सांप ये पूरा मामला नवादा नगर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि शिवनगर मोहल्ले के निवासी चंद्रमणिकांत का 10 माह का बच्चा हर्ष राज घर में खेल रहा था। तभी सांप उसके पास आया, जिसे हर्ष ने नादानी में उसे पकड़ लिया और खेलते-खेलते उसे अपने मुंह में दबा लिया। हालांकि, जब बच्चे पर उसके…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उड़ान (उड़े देश के आम नागरिक) योजना की 8वीं वर्षगांठ के मौके पर कहा कि पिछले आठ सालों में इस योजना ने भारत के विमानन क्षेत्र में क्रांति ला दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज, हम उड़ान के 8 वर्ष पूरे कर रहे हैं, यह एक ऐसी पहल है, जिसने भारत के विमानन क्षेत्र को बदल दिया है। हवाई अड्डों की संख्या में वृद्धि से लेकर अधिक हवाई मार्गों तक, इस योजना ने करोड़ों लोगों को उड़ान भरने की सुविधा सुनिश्चित की है। साथ ही, इसका व्यापार और वाणिज्य…

Read More

श्रीनगर। गांदरबल में आतंकी हमले में सात लोगों के मारे जाने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान अभी भी निर्दाेष लोगों की हत्या करने और जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। सिन्हा ने पुलिस से गांदरबल आतंकी हमले की जांच करने को कहा ताकि पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय मिल सके। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर पुलिस शहीद दिवस समारोह में कहा कि कल गांदरबल जिले के गुंड में एक निर्माणाधीन सुरंग पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को नहीं भूलेंगे, जिसमें कश्मीर के एक डॉक्टर और छह गैर-स्थानीय मजदूरों की मौत…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लक्की पटियाल और लॉरेंस गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से छह अवैध हथियार बरामद किये गए हैं। पकड़े गए गुर्गे मोगा में एक व्यवसायी से जबरन वसूली की योजना बना रहे थे। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि लकी पटियाल के एक सहयोगी को तीन अवैध हथियारों के साथ और मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी भिंडर के तीन सहयोगियों को तीन अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। भिंडर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ है। पकड़े गए गुर्गे मोगा में एक व्यवसायी से जबरन वसूली की…

Read More

शिमला। संजौली मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने का काम मस्जिद कमेटी ने सोमवार को शुरू करा दिया है। नगर निगम शिमला के आयुक्त की कोर्ट ने मस्जिद की तीन मंजिलों को अवैध करार देते हुए मस्जिद कमेटी को अपने ख़र्चे पर इसे दो महीने में गिराने के फरमान दिए थे। कोर्ट के फरमान के 15 दिन बाद मस्जिद में बने अवैध हिस्से को तोड़ने का काम शुरू हो पाया है। यह मस्जिद रिहायशी इलाके में बनी है। मस्जिद के आसपास कई भवन सटे हैं। ऐसे में अवैध तीन मंजिलों को गिराने में काफी वक्त लगेगा। इस कार्य के लिए…

Read More

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम सोमवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गगनगीर पहुंची, जहां कल शाम एक बड़े आतंकी हमले में छह मजदूर और एक डॉक्टर मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में एनआईए की टीम आज हमले वाली जगह पर पहुंची। उन्होंने कहा कि एनआईए इस हमले के पीछे के सभी संभावित पहलुओं की जांच करेगी। इस हमले को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया है। गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगनगीर इलाके में रविवार को एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों के हमले…

Read More

रांची। पूर्व विधायक जनार्दन पासवान चतरा से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार होंगे। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जनार्दन पासवान को उम्मीदवार घोषित करते हुए सिंबल और लेटर दे दिया है। जनार्दन पासवान रविवार काे ही दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने चतरा विधानसभा सीट के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद संसदीय बोर्ड की बैठक में जनार्दन पासवान के नाम पर सहमति बनी और उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। दिल्ली में ही चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी का सिंबल दे दिया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष…

Read More