हजारीबाग। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन हर संवेदनशील जगहों पर छापामारी कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा गठित एक जांच टीम लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में औचक निरीक्षण करने पहुंची। औचक निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह समेत सदर एसडीएम अशोक कुमार सहित आठ दंडाधिकारी सहित पुलिस जवान शामिल थे। यह निरीक्षण की कार्रवाई लगभग ढाई घंटे तक चली। इस औचक निरीक्षण की कारवाई में जिला प्रशासन की टीम ने केंद्रीय कारागार के अस्पताल, कैंटीन,बैरक व अन्य जगहों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया…
Author: shivam kumar
चौथी बार भाजपा का टिकट लेकर धनबाद पहुंचे राज सिन्हा का बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत, कहा- झारखंड में एनडीए की सरकार बनने पर संगठित अपराध को समाप्त करना सरकार की होगी प्राथमिकता धनबाद। भाजपा विधायक राज सिन्हा को धनबाद विधानसभा सीट से पार्टी ने चौथी बार टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद वह दिल्ली से सोमवार को से ट्रेन से धनबाद पहुंचे। धनबाद रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।जालियावाला बाग एक्सप्रेस से दिल्ली से धनबाद पहुंचे विधायक का बैंड-बाजा के साथ अगवानी की गई। यहां बता दें कि राज सिन्हा वर्ष 2014 और 2019 में…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट से टेंडर मैनेज करने और साहेबगंज जिले में अवैध खनन के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोपित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि रहे पंकज मिश्रा को साेमवार काे जमानत मिल गई है। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, रोहित रंजन सिन्हा, अभिषेक अग्रवाल ने पैरवी की। इसके पूर्व पीएमएलए कोर्ट ने पंकज मिश्रा की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसने हाइ कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। उल्लेखनीय…
रांची। रांची के जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में हटिया चांदनी चौक निवासी राजाराम चौहान और बाईपास रोड पत्थर कोचा निवासी अंकित कुमार वर्मा शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ घर में चोरी करने का आरोप था। दोनों जमानत पर थे, लेकिन कोर्ट में निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो रहे थे।इस वजह से इनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। दोनों को पड़कर जेल भेज दिया गया है।
खूंटी। द हंस फाउंडेशन रूपांतरण परियोजना खूंटी द्वारा तोरपा प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगजनों को चिह्नित कर सोमवार को तोरपा रेफरल अस्पताल में शिविर का आयोजन कर 16 दिव्यांग जनों के बीच सहायक उपकरण उपलब्ध कराने केे लिए शिविर लगाया गया। हंस फाउंडेशन से दिव्यांग जनों के बीच व्हीलचेयर और सहायक उपकरणों का वितरण्ध किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि तोरपा और रनिया प्रखंड क्षेत्र के 20 गांवों के हजारों लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मौके पर प्रखंड प्रमुख रोहित सुरीन, उप प्रमुख संतोष कुमार कर, रेफरल अस्पताल तोरपा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ…
पश्चिमी सिंहभूम। बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना के नकटी पंचायत अंतर्गत मां कंसारा मंदिर में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर मंदिर में लगे आठ घंटी की चोरी कर ली। इस घटना के बाद में लोगों में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के मुताबिक कराईकला थाना अंतर्गत मां कंसारा मंदिर में बीते रात रविवार को चोरों ने मंदिर में लगे ताला को तोड़कर आठ घंटी काट कर ले गए लेकिन चोर मंदिर का गर्भ गृह में लगा ताला को नहीं तोड़ पाए, जिस कारण मां कंसरा के मूर्ति में लगे मुकुट एवं अन्य आभूषणों की चोरी नहीं हुई। ग्रामीणों ने…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार चार दिन की तेजी के बाद आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट नजर आ रही है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज मामूली तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,560 रुपये से लेकर 79,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 72,920 रुपये से लेकर 72,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने के विपरीत चांदी के भाव में तेजी आने…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में गिरावट आ गई। हालांकि सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे शेयर बाजार के चाल में मामूली सुधार भी हुआ। लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार पर एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाकर बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,864.67 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 115.94 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण मैक्सिको की यात्रा समाप्त करने के बाद अमेरिका पहुंचीं। सीतारमण का नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार देरशाम भारतीय राजदूत और महावाणिज्य दूत ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पोस्ट पर आज जारी बयान में कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का मेक्सिको सिटी से अमेरिका पहुंचने पर संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनया श्रीकांत प्रधान ने का स्वागत किया। इससे पहले निर्मला सीतारमण 17 से 20 अक्टूबर तक मैक्सिको में थीं, जहां उन्होंने…
रांची। झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में रविवार को हुई संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसके बाद आजसू पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गयी। इसमें आठ प्रत्याशियों के नाम शामिल है। सिल्ली से सुदेश कुमार महतो, रामगढ़ से सुनीता चौधरी, लोहरदगा (एसटी) नीरू शांति भगत, गोमियासे लंबोदर महतो, जुगसलाई (एसी) रामचंद्र सहिस, मांडू से निर्मल महतो (तिवारी महतो), ईचागढ़ से हरेलाल महतो, पाकुड़ से अजहर इस्लाम शामिल है। बता दें कि एनडीए घटक से आजसू पार्टी को 10 सीट मिली है। इसमें आठ प्रत्याशियों के नाम…