रांची: सावन माह की शुरुआत से पहले रांची जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रविवार को पहाड़ी बाबा मंदिर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सावन के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन, पूजा-अर्चना और अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी निर्माण और विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंदिर तक जाने वाली सीढ़ियों,…
Author: shivam kumar
रांची: झारखंड में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के आंकड़े एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में इस समय कुल 3,91,944 लोग रोजगार पाने के लिए विभिन्न नियोजन कार्यालयों में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) हैं। इन आंकड़ों में नौकरी की रेस में पुरुषों की संख्या महिलाओं से काफी आगे है। कुल पंजीकृत लोगों में 2,66,711 पुरुष, 1,25,209 महिलाएं और 24 ट्रांसजेंडर शामिल हैं, जो काम की तलाश में भटक रहे हैं। 20 से 39 वर्ष के युवा सबसे ज्यादा परेशान उम्र के लिहाज से देखा जाए तो सबसे कामकाजी और युवा वर्ग ही…
दुमका: झारखंड के दुमका जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली करने पहुंचे दो शातिर युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोच लिया। मामला मसलिया थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव का है, जहां शनिवार को इन जालसाजों ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर खुद को देवघर जिले के सारठ थाना की पुलिस बताया और रौब झाड़कर पैसे ऐंठने की कोशिश की। बेटे की सूझबूझ से नाकाम हुई ठगी की साजिश पीड़ित महिला के बेटे निरंजन गोराई को दोनों युवकों की हरकतों और बातचीत पर शक हो गया। बिना किसी हंगामे के…
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के मेडिकल परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने मेडिकल जांच में असफल घोषित किए गए 62 अभ्यर्थियों को Apex Medical Board के समक्ष अपील करने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी प्रकार की पुनः अपील स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोग के अनुसार, उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक सदर अस्पताल, रांची में आयोजित की गई थी। वहीं, जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर उपस्थित…
पलामू। पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के सेलारी गांव के सुखरो टोला में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। 11 हजार हाइटेंशन तार में सटकर एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरहसी थाना क्षेत्र के परसावा निवासी सत्येन्द्र महतो (35) पिता रामलगन महतो के रूप में हुई है। सत्येन्द्र पिछले सात-आठ साल से विद्युत विभाग में अनुबंध पर कार्यरत थे और उनके तीन बच्चे हैं। घटना का विवरण: सुखरो टोला में पिछले एक सप्ताह से बिजली नहीं जल रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर सत्येन्द्र महतो को तीन ट्रांसफार्मर की बिजली फाल्ट ठीक करने के…
रांची: झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रस्तावित एवं लागू किए जा रहे ‘क्लस्टर सिस्टम’ के विरोध में रांची विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य रोहित दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष को बताया कि विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर (पीजी) विभागों को एक केंद्र पर समेकित करने की व्यवस्था से राज्य के गरीब, ग्रामीण और जनजातीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से वंचित होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था…
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्राल क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, एंबुलेंस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना वस्त्राल क्षेत्र के रामोल-गटराड रोड स्थित महमूदपुरा इलाके में हुई, जहां टैलेंट पटाखा फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने की आलोचना करते हुए इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या जैसे मुद्दे देश के भविष्य से जुड़े गंभीर विषय हैं, जिन्हें उठाने से छात्रों और उनके समर्थकों को कोई नहीं रोक सकता। राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि सरकार के मूल सिद्धांत असत्य और हिंसा हैं। अहिंसक अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया जाना गलत…
पूर्वी सिंहभूम। डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में शनिवार सुबह एक मार्मिक घटना ने अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात आदिवासी महिला होमगार्ड जवान फूलकुमारी को जब यह जानकारी मिली कि पिछले पांच माह से लंबित मानदेय का भुगतान अगले सप्ताह भी होने की संभावना नहीं है, तो वह ड्यूटी के दौरान ही अपना संयम खो बैठीं। आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रही जवान फूट-फूटकर रोने लगीं और अधिकारियों से बकाया राशि दिलाने की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि अब भी पैसे नहीं मिले तो उनके लिए जीवन चलाना मुश्किल…
जामताड़ा: देशभर में साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कर्माटांड़ और जामताड़ा थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में झाड़ियों में छिपकर साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और सक्रिय सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि साइबर अपराधियों की…
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे विख्यात पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस द्वारा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को तानाशाही करार देते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे देश के लोकतंत्र और संविधान पर एक बड़ा धब्बा बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने…
