नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले पर आभार जताया जिसमें उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया है। गीतांजलि ने एक्स पर लिखा, “वांगचुक को हमारी पसंद के अस्पताल मेदांता में भर्ती करने के पक्ष में आदेश देने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दिल से धन्यवाद। बेहद मुश्किल हालात के बावजूद समय में मिली इस जीत के लिए अधिवक्ता अखिल सिब्बल, बहुली शर्मा और उनकी टीमों का भी दिल से…
Author: shivam kumar
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन “नारकोस” के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष संयुक्त जांच अभियान के दौरान 12 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। रांची आरपीएफ पोस्ट कमांडर शिशुपाल कुमार ने मंगलवार को बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से रांची आरपीएफ और फ्लाइंग टीम द्वारा स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित वीआईपी गेट के पास एक युवक काले और हरे रंग का स्काई बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। जांच दल को देखते ही उसकी गतिविधियां संदिग्ध…
चतरा: जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घंघरी गांव के समीप एनएच-22 के किनारे मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घंघरी निवासी महाबीर यादव के पुत्र मुकेश यादव के रूप में की गई है। शव बरामद होने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चतरा-डोभी मुख्य मार्ग (एनएच-22) को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस सड़क जाम के कारण चतरा…
रांची। राजधानी रांची में सड़कों को अतिक्रमणमुक्त और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को हरमू चौक पर सड़क किनारे लगाई गई 20 से अधिक अस्थायी दुकानों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने विरोध भी किया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि हरमू चौक, रातु रोड, अरगोड़ा और बिरसा चौक को जोड़ने वाला मार्ग शहर का अत्यंत व्यस्त मार्ग है। इस सड़क से लगातार वीआईपी मूवमेंट के साथ-साथ आम लोगों का भी आवागमन होता है। सड़क…
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी सुचारू रूप से नहीं चल सकी। दोनों सदनों की कार्यवाही अंततः दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने सदन को बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने किसी भी स्थगन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू हुई और सूचीबद्ध प्रश्नों के उत्तर संबंधित केंद्रीय मंत्रियों ने सदन के पटल पर रखे। इस दौरान विपक्षी सदस्य…
रांची: झारखंड राज्य सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े कथित 50 करोड़ रुपये के ऋण घोटाला मामले में आरोपित व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी। अदालत में उनकी ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा। इससे पहले डालमिया ने चाईबासा स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत में जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन विशेष अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके…
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। सभी घायल श्री हरि प्लस टू स्कूल के छात्र हैं। इनमें चंदन कुमार और तारकेश्वर महतो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तोरपा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल चंदन कुमार और तारकेश्वर महतो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, खूंटी रेफर कर दिया गया। वहीं अरमान आलम (16 वर्ष), सूजय…
खूंटी। खूंटी- चाईबासा मार्ग पर मुरहू थाना के पंचघाघ के पास कुड़की नाला पुल पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कार पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार चारों युवक चमत्कारिक रूप से बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही मुरहू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरहू पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान सूरज कुमार, ध्रुव राज और गौरव…
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा उठाए जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य और डिवीजन बेंच के पुराने आदेशों के मद्देनजर उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। अदालत ने स्पष्ट किया कि सरकार और पुलिस के इस कदम को किसी भी तरह से मनमाना या अवैध नहीं कहा जा सकता। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को केवल वही…
भोपाल/पन्ना: मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाओं में कथित भ्रष्टाचार और पुनर्वास के मुद्दों को लेकर चल रहा ‘चिता आंदोलन’ उग्र मोड़ पर पहुंच गया है। आंदोलन के 17वें दिन, रविवार तड़के सुबह करीब 5 बजे भारी पुलिस बल ने प्रदर्शन स्थल को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर सहित लगभग 300 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। यह पूरी कार्रवाई पन्ना और छतरपुर जिले की सीमा पर स्थित कुपी गांव के पास, बनाला नदी पर निर्माणाधीन पुल के निकट बने मंच पर की गई। आंदोलनकारियों का आरोप है…
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को सात दिवसीय तीन देशों के राजकीय दौरे पर रवाना हो गईं। उनकी यह यात्रा 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया में होगी। इस दौरे की शुरुआत मोल्दोवा से होगी, जहां 19 और 20 जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मु विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह मोल्दोवा और उत्तर मैसेडोनिया की पहली राजकीय यात्रा होगी, जबकि रोमानिया की राष्ट्रपति स्तर की यात्रा तीन दशक बाद हो रही है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मोल्दोवा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी समकक्ष राष्ट्रपति मैया…
