पूर्वी सिंहभूम: कदमा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। झपटमारी के दौरान महिला सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, कदमा निवासी संतोना जेना, जो सरायकेला उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत हैं, अपनी बेटी के साथ भाटिया बस्ती स्थित घर जा रही थीं। इसी दौरान रेसिंग बाइक पर सवार दो युवक उनके…
Author: shivam kumar
खूंटी। शहर के मुख्य मार्गों और व्यस्त चौक-चौराहों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता जा रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक गाय, बैल और अन्य मवेशी सड़क के बीचों-बीच बैठे या घूमते नजर आते हैं, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का न्योता दे रहे है। शहर के मेन रोड, बाजार क्षेत्र और प्रमुख संपर्क मार्गों पर अक्सर मवेशी सड़क के बीच में बैठ जाते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है या रास्ता बदलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।…
नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गुरुवार को विपक्ष का हंगामा लगातार जारी रहा। पहले एक बार स्थगन के बाद 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई लेकिन विपक्षी सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने कार्यवाही शुरू कराई। जैसे ही सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई, विपक्षी सदस्य अपनी सीटों से उठकर नारेबाजी करने लगे। पिपक्षी सदस्यों ने शिक्षामंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी…
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को राज्यसभा में नीट पेपर लीक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। दोपहर बाद कार्यवाही शुरू होने पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार शुरू से ही नीट पेपर लीक सहित हरेक मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो विपक्ष नारेबाजी कर सदन की कार्यवाही क्यों बाधित कर रहा है। वहीं, सदन के नेता…
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं तमिलगा वेत्रि कड़गम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी चिंताओं का समाधान करना चाहिए। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई से नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से सांसद संजय राउत के आवास पर मुलाकात की। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। बैठक के बाद आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा प्रणाली, नीट पेपर लीक और युवाओं के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे के साथ देश के मौजूदा मुद्दों, युवाओं के राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देशभर…
पलामू: जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत माड़न पंचायत के पुरुषोत्तमपुर गांव में मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वज्रपात की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मृतकों की पहचान पुरुषोत्तमपुर निवासी बालमुकुंद यादव और उनके पुत्र दिलीप यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान अनीता देवी, पिता ईश्वरी यादव के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के…
रामगढ़: रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह धमकी स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी गई एक चिट्ठी में दी गई, जिसे सीधे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम भेजा गया था। बताया जा रहा है कि चिट्ठी बांग्ला भाषा में लिखी गई थी। धमकी की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस हरकत में आ गई। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित करते हुए व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। मंगलवार रात से लेकर…
रांची। रांची के सदर अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग में मंगलवार तड़के एक बड़ी लापरवाही सामने आयी। नामकुम निवासी 28 वर्षीय छोटू महतो करीब दो घंटे तक अस्पताल की लिफ्ट में फंसे रहे। उनकी परिजन रीता कुमारी अस्पताल के लेबर वार्ड में भर्ती हैं। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे छोटू महतो न्यू बिल्डिंग ब्लॉक से नीचे आ रहे थे। इसी दौरान चलते-चलते लिफ्ट अचानक बीच में अटक गयी। लिफ्ट बंद होते ही अंदर घुप्प अंधेरा छा गया, जिससे युवक घबरा गया और बाहर निकालने के लिए लगातार मदद की गुहार लगाने लगा। उसने फोन से संपर्क करने…
रांची। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड मामले में रांची की अपर न्यायायुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत एक अगस्त को फैसला सुनायेगी। मामले में सुनवाई और ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुनवाई के दौरान आरोपित उग्रवादी याकूब केरकेट्टा का दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 313 के तहत बयान दर्ज किया गया। इस मामले में केवल याकूब केरकेट्टा ही मुकदमे का सामना कर रहा है। मामले के अन्य पांच आरोपितों को साक्ष्य और गवाहों के अभाव में अदालत पहले ही बरी…
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को परीक्षा पत्रों के लीक होने और जंतर-मंतर पर विरोध प्रर्दशन के दौरान पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास नजदीक धरना दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाया कि जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
