Author: shivam kumar

पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा पर एक बार फिर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। यह घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुई, जहां पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सीमा पर गोलियां चलाईं। भारतीय सेना ने इस हमले का माकूल जवाब दिया। भारतीय सेना की कृष्णा घाटी ब्रिगेड के तत्वावधान में, नांगी टेकरी बटालियन के जवानों ने पाकिस्तानी सीमा पर बड़ा पलटवार किया। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और हालात को नियंत्रित किया। अब तक कोई चोट या नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय सेना सुरक्षा में कोई कोताही नहीं कर…

Read More

नई दिल्ली। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं के लिए देशव्यापी संघर्ष की घोषणा की है। यह आंदोलन सालभर चलेगा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने यह जानकारी पत्रकारों की। उन्होंने कहा कि साल के आखिर में नई दिल्ली में संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। संवाददाता सम्मेलन में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल सहित अन्य 14 राज्यों के पदाधिकारी मौजूद रहे। शिक्षक नेता पाण्डेय ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में रविवार शाम संवाददाता सम्मेलन पूरी कार्ययोजना का विवरण साझा किया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकारों ने…

Read More

पटना। बिहार में आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष तीसरी बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार आ रहे हैं। इससे पूर्व वह जनवरी और फरवरी में भी बिहार का दौरा कर चुके हैं। राहुल गांधी सुबह पौने दस बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह रोजगार दो, पलायन रोको यात्रा में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से बेगूसराय पहुंचेंगे। उनकी अगवानी एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया करेंगे। राहुल गांधी का सुबह करीब 10ः10 बजे बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा पहुचेंगे। वह सुभाष चौक से इस यात्रा में शामिल होंगे। राहुल…

Read More

काठमांडू। भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार से दो दिनों के नेपाल दौरे पर काठमांडू आने वाले हैं। वह कल से शुरू हो रहे बिम्सटेक देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए नेपाल आ रहे हैं। बिम्सटेक सचिवालय के मुताबिक भारत सहित सभी सदस्य देशों के कृषि मंत्री काठमांडू पहुंच रहे हैं। भूटान के कृषि मंत्री सोमवार को ही पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य देशों के मंत्रियों के आने का सिलसिला जारी है। बिम्सटेक के महासचिव इंद्रमणि पांडे ने बताया कि भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार की शाम को…

Read More

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सहयोगी शनिवार को विभिन्न मीडिया आउटलेट्स पर पहुंचे और टैरिफ का बचाव किया। कुछ ने कहा कि उन्होंने पहले ही विदेशी देशों की प्रतिक्रिया सुनी। यह देश अब सौदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सलाहकारों ने दुनिया भर के वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल को खारिज कर दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह व्यापार युद्ध अंततः अमेरिका के आर्थिक भाग्य को बेहतर बनाएगा। न्यूयॉर्क टाइम्स के विश्लेषण में कहा गया कि ब्रेक्सिट की तरह ट्रंप के टैरिफ ने स्थापित व्यवस्था पर बड़ा प्रहार…

Read More

लिस्बन। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर लिस्बन पहुंच गईं। वो पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उनके नई दिल्ली से रवाना होने पर कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाक गणराज्य की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं। 25 से अधिक वर्षों में भारत के राष्ट्रपति की यह पहली राजकीय यात्रा है। इन यात्राओं से यूरोपीय संघ के दो महत्वपूर्ण भागीदारों के साथ भारत के बहुआयामी जुड़ाव का और विस्तार होगा। राष्ट्रपति मुर्मु…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे अफगानिस्तान के नागरिकों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। लाहौर, कराची और रावलपिंडी में रह रहे ऐसे लोगों की पहचान की गई है। रविवार को पंजाब और सिंध से 1,636 अफगान नागरिकों को वापस भेज दिया गया। पंजाब में 5,111 अन्य अफगान नागरिकों को वापस भेजने के लिए ट्रांजिट कैंपों या होल्डिंग सेंटरों में ले जाया गया है। इनमें 2,301 बच्चे और 1,120 महिलाएं शामिल हैं। पाकिस्तान के अखबार डॉन को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस अधिकारी का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों ने प्रांतभर में…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी में मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 90,650 रुपये से लेकर 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 83,090 रुपये से लेकर 83,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी मामूली कमजोरी दर्ज की गई है। इस कमजोरी के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 93,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका की नई ट्रेड पॉलिसी के कारण दुनिया भर के बाजारों में मचे हड़कंप का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी आज साफ-साफ नजर आ रहा है। स्टॉक मार्केट आज शुरुआती कारोबार में ही 4 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट का शिकार हो गया। जिससे कई साल बाद आज शेयर बाजार में ब्लैक मंडे बनने की आशंका बन गई है। आज के कारोबार की शुरुआत जबरदस्त कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर सेंसेक्स और निफ्टी को सहारा देने की कोशिश भी की। इस लिवाली से बाजार की…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंका के कारण दुनिया भर के बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। ग्लोबल मार्केट से आज जबरदस्त कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार होकर बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज जबरदस्त कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा सुनामी का माहौल बना हुआ है। अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी के कारण दुनिया भर के शेयर बाजारों में मचे…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले में निजी स्कूलों की मनमानी और शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ अभिभावकों ने आवाज उठाई है। इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और समाजसेवी रामलाल मुंडा ने सोमवार से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) कार्यालय, चक्रधरपुर के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। रामलाल मुंडा ने आरोप लगाया कि जिले के निजी विद्यालय मनमाने ढंग से फीस वसूल रहे हैं। सरकार की ओर से री-एडमिशन पर रोक के बावजूद, कंप्यूटर, डिजिटल क्लास, इलेक्ट्रिक, जनरेटर और वार्षिक शुल्क जैसे नामों पर भारी रकम ली जा रही है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों…

Read More