रांची। राज्य में अगले तीन दिनों तक गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। नौ अप्रैल को झारखंड के दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं कहीं गर्जन और 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने इस सम्बंध में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी-मध्य और निकटवर्ती उत्तरी मध्य भागों में कहीं कहीं गर्जन और ओलावृष्टि होने की आशंका है। साथ ही 30-40 किमी की गति से हवा चलने की आशंका है। 10 अप्रैल को पूर्वी, मध्य और निकटवर्ती उत्तरी-मध्य…
Author: shivam kumar
– एक दिन में निवेशकों के 13.42 लाख करोड़ स्वाहा, 543 शेयरों पर लगा लोअर सर्किट नई दिल्ली। ट्रेड वॉर गहराने की आशंका और अमेरिका में मंदी के डर ने पूरी दुनिया के स्टॉक मार्केट के लिए आज के दिन को ब्लैक मंडे बना दिया। घरेलू शेयर बाजार भी वैश्विक स्तर पर मचे हड़कंप की वजह से बुरी तरह से ध्वस्त होता हुआ नजर आया। हालांकि दोपहर 1 बजे के बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक कुछ हद तक रिकवरी करने में सफल रहे। इसके बावजूद निफ्टी में आज 10 महीने की…
रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि यदि केंद्र सरकार देश के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों का उत्थान करना चाहती है तो केंद्र सरकार को इसे लेकर कानून बनाना चाहिए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में साेमवार काे आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र को अनुसूचित जनजाति उप योजना और अनुसूचित जाति उप योजना की मजबूती पर काम करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसटीपी और एससीएसपी का मूल उद्देश्य अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास में तेजी लाना है। ताकि, समाज के अन्य हिस्सों की तुलना में विभिन्न विकास के…
कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में नौकरी गंवाने वालों से मिलीं मुख्यमंत्री कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य संचालित स्कूलों में 25,753 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों की नियुक्तियों को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इस फैसले के पीछे किसी “खेल” की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि कुछ ताकतें पर्दे के पीछे से षड्यंत्र कर रही हैं। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में नौकरी गंवाने वाले लोगो के एक बड़े समूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “क्या इस फैसले के पीछे कोई खेल हुआ है? किसने…
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि रिम्स में आवश्यक दवाएं लंबे समय से उपलब्ध नहीं हैं। मजबूरी में गरीब मरीजों को बाहर की निजी दुकानों से महंगे दामों पर दवा खरीदनी पड़ रही हैं। ये वही दुकानें हैं, जो रिम्स के ठीक पास स्थित हैं और कुछ साल पहले ही खुले हैं। ऐसा लगता है कि रिम्स में जानबूझकर दवाओं की कमी की जा रही है ताकि मरीज इन निजी दुकानों की ओर रुख करें। रिम्स प्रबंधन और निजी दवा दुकानदारों के संगठित मेडिकल माफिया तंत्र को सरकार का भी संरक्षण प्राप्त है। जब सरकारी अस्पतालों में…
एयर शो 19 को, फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन 17 अप्रैल को किया जायेगा रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को कांके स्थिति मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रांची के नामकुम में 19 और 20 अप्रैल को होने वाले एयर शो के लिए निमंत्रण दिया। बताते चलें कि राजधानी रांची में पहली बार भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो आयोजित किया जा रहा है, जो न केवल रोमांच और कौशल का प्रतीक होगा, बल्कि राज्य के नागरिकों के लिए एक अद्भुत गौरव का अवसर भी बनेगा। इस एयर शो का…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतें 2 रुपये बढ़ जाएंगी। नई दरें आज रात 12 बजे से ही लागू होंगे। राजस्व विभाग की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क पर 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगीं। फिलहाल सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपये और डीजल पर 15.80 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क वसूल रही है।…
नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को जोर का झटका लगा है। केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस और उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस वितरण कंपनियों की ओर से घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी…
श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। वह सोमवार को कठुआ जिला के भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित बीएसएफ की विनय पोस्ट पर पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पुरे जिला में सुरक्षा चाक चौबंद है। गृह मंत्री अमित शाह गृहमंत्री यहां वायु सेवा के हेलीकॉप्टर से सीमा स्थित विनय पोस्ट से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पीछे बनाए गए हेलीपैड पर उतरे। बलिदान पुलिस अधिकारी के घर जाएंगे गृह मंत्री रात्रि प्रवास के लिए राजभवन जाने से पहले उनका हुमहामा में मृतक पुलिस अधिकारी हुमायूं मुजम्मिल भट के घर जाने…
पटना/बेगूसराय। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बेगूसराय में पदयात्रा महज 24 मिनट में खत्म हो गई। वह कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको और नौकरी दो’ यात्रा में शामिल होने आए थे। इसके बाद राहुल गांधी पटना के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी का बेगूसराय में 11 बजे से लेकर 11:45 बजे तक कार्यक्रम तय था। इस दौरान उन्हें पदयात्रा में शामिल होने के साथ ही नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करना था, लेकिन राहुल तय समय से 4 मिनट पहले ही 11.41 बजे ही पटना के लिए रवाना हो गए। कपस्या चौक…
नई दिल्ली। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों को बधाई दी है। सोमवार को नड्डा ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि यह दिन हमें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सभी को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के लिए कई पहल शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन प्रथाओं और आधुनिक चिकित्सा दोनों के माध्यम से स्वास्थ्य के बारे में भारत की गहरी समझ दुनिया के लिए स्वास्थ्य सेवा समाधानों…
